आज के समय में दिल्ली में रेस्टोरेंट कल्चर (Restaurant culture) काफी फल फूल रहा है। ऐसे में सभी रेस्टोरेंट्स अपने इंटीरियर को कस्टमर (Customer) के मुताबिक अट्रैक्टिव और फैशनेबल (Attractive and fashionable) बनाने की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कस्टमर्स को लुभाने के लिए आजकल थीम रेस्टोरेंट का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में भी कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं जिनके थीम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के कुछ ऐसे थीम रेस्टोरेंट्स (Theme Restaurant) के बारे में जिनका थीम आपको काफी पसंद आयेगा।
1. फूड बस ऑफ इंडिया (Food Bus of India)
फूड बस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर यह रेस्टोरेंट डबल डेकर बस के थीम पर बना हुआ है। यह एक मूविंग रेस्टोरेंट है। आप सभी ने अपने लाइफ में कभी ना कभी तो बस से ट्रैवलिंग (traveling) जरूर की होगी। लेकिन अब आप बस में रेस्टोरेंट वाली फिलिंग्स (feelings) के साथ खाना भी खा सकते हैं। जी हां ऐसा संभव हुआ है फूड बस ऑफ इंडिया के वजह से, जिन्होंने डबल डेकर बस के थीम पर एक रेस्टोरेंट खोला है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के राजेंद्र प्लेस में स्थित है। इस रेस्टोरेंट में आपको हर तरह के स्वादिष्ट भोजन के ऑप्शन मिल जाएंगे। इस रेस्टोरेंट का मेनू बहुत ही वास्ट है। आप पिज्जा से लेकर हाइ टी तक हर तरह के फूड ऑप्शंस यहां देख सकते हैं।
बच्चों को यह रेस्टोरेंट काफी पसंद आता है। अगर आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो आप इस रेस्टोरेंट को जरुर विजिट कर सकते हैं। खासकर अगर आप राजेंद्र प्लेस के आसपास के हैं तब तो आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए। अगर आप दिल्ली से नहीं हैं लेकिन दिल्ली आए हुए हैं तो आप भी इस रेस्टोरेंट को विजिट कर सकते हैं।

2. रेल रेस्टोरेंट (Rail Restaurant)
यह एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ रेल से खाना सर्व किया जाता है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित हैं।
इस रेस्टोरेंट का नाम ट्रेन रेस्टोरेंट है और इसकी खासियत यह है कि इस पूरे रेस्टोरेंट्स का थीम भारतीय रेलवे को समर्पित है। आपको यहां लखनऊ, प्रयागराज, मुंबई, कल्याण,अहमदाबाद, नई दिल्ली जैसे कई सारे रेलवे स्टेशन आपको रेस्टोरेंट में देखने को मिल जाएंगे।
इस रेस्टोरेंट की एक और खास बात यह है कि यहां आपको टेबल चेंज (table change) करते ही आपका स्टेशन चेंज (station change) हो जाएगा। यह रेस्टोरेंट बच्चों को बच्चों को काफी आता है। फैमिली के साथ लंच या फिर डिनर के लिए यह रेस्टोरेंट्स एक अच्छा ऑप्शन (option) है। इस रेस्टोरेंट में इंटर (enter) करते हीं यहां के सजावट को देखकर आपका भी बचपन जाग उठेगा और बचपन के खिलौने वाली रेलगाड़ी की यादें ताजा हो जाएंगी। यहाँ टेबल तक रेलवे की पटररियां बिछीं हुई हैं। जिस पर से ट्रेन आकर आपका खाना सर्व करेगी। यह बिल्कुल ही यूनिक कांसेप्ट है।

3. रनवे 1 रेस्टोरेंट (Runway 1 Restaurant)
रिठाला मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है- एडवेंचर आइलैंड। जहां आप कई तरह के एडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं। यूं तो दिल्ली में बहुत सारे एडवेंचर आइलैंड है लेकिन यह आइलैंड(island) बाकियों से थोड़ा अलग है क्योंकि इस आईलैंड पर आपको एक एयरप्लेन थीम रेस्टोरेंट देखने को मिलता है। जिसका नाम है रनवे 1 रेस्टोरेंट!
इस रेस्टोरेंट में एंट्री के लिए आपको ₹200 फीस देना होगा। इसके बाद आपको एंट्री टिकट मिलेगी। एंट्री टिकट लेने के बाद आप प्लेन की ओर बढ़ जाएंगे। दूर से देखने पर यह बिल्कुल रियलिस्टिक प्लान (realistic plan) की तरह ही दिखता है। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि यह प्लेन ना होकर एक रेस्टोरेंट है। यहां मिलने वाले सर्विसेज (services) भी बहुत हीं शानदार हैं। जब आप यहां एंट्री करेंगे तो यहां के सारे स्टाफ मेंबर्स आपको एयरप्लेन के केबिन क्रू मेंबर्स (cabin crew members) की तरह ही वेल ड्रेस्ड (well dressed) देखेंगे।

इस रेस्टोरेंट का मेनू कार्ड भी काफी इंटरेस्टिंग है। आपके यहां कई तरह के डिशेज खाने को मिल जाएंगे। यहां फूड में काफी बेस्ट ऑप्शन (best option) देखने को मिलते हैं। आप अपने पसंद के अनुसार यहां फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इस रेस्टोरेंट की डेकोरेशन और सर्विसेज भी बहुत अच्छी है। अगर बजट के हिसाब से देखे तो यह रेस्टोरेंट बाकी रेस्टोरेंट्स से थोड़ा ज्यादा महंगा पड़ता है, लेकिन अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो फिर बजट उतना ज्यादा मैटर नहीं करता है। इस रेस्टोरेंट की वजह से एडवेंचर आइलैंड पर काफी दूर-दूर से लोग विजिट करने आते हैं। रनवे 1 रेस्टोरेंट में लंच करने के बाद एडवेंचर आइलैंड पर अलग-अलग तरह की एडवेंचरस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। जो की काफी इंटरेस्टिंग (interesting) होते हैं।