दुनिया के सबसे महंगे पर्यटन देश: दुनिया घूमने का सपना हर किसी का होता है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां यात्रा करना जेब पर भारी पड़ सकता है। खूबसूरत नज़ारों, आधुनिक सुविधाओं और शानदार पर्यटन अनुभवों के बावजूद इन देशों की सबसे बड़ी पहचान है इनका महंगा होना। स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, सिंगापुर, बारबाडोस और नॉर्वे दुनिया के सबसे महंगे पर्यटन देशों में शामिल हैं। यहां रहने की लागत, होटल रेंट, खाने-पीने के दाम, ट्रांसपोर्ट और टैक्स सब मिलकर एक साधारण छुट्टी को भी लग्ज़री ट्रिप बना देते हैं।

स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड की बात करें तो यह यूरोप का सबसे महंगा लेकिन सबसे खूबसूरत देश माना जाता है। यहां के बर्फीले पहाड़, नीली झीलें और स्कीइंग स्पॉट दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करते हैं। लेकिन यहां एक साधारण कॉफी भी कई यूरो में मिलती है और होटल का किराया आसमान छूता है।(यहां रहने की लागत, होटल रेंट, खाने-पीने के दाम, ट्रांसपोर्ट और टैक्स सब मिलकर एक साधारण छुट्टी को भी लग्ज़री ट्रिप बना देते हैं।)

आइसलैंड
आइसलैंडभी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है ग्लेशियर, वोल्केनो और ऑरोरा देखने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं लेकिन यहां के खाने और ट्रांसपोर्ट का खर्च इतना अधिक है कि लोग सोच-समझकर ही जाते हैं।

सिंगापुर
सिंगापुर एशिया का सबसे हाई-टेक और महंगा शहर-देश माना जाता है। यहां शानदार नाइटलाइफ़, फ्यूचरिस्टिक आर्किटेक्चर, थीम पार्क्स और सबसे बेहतरीन शहर व्यवस्था है लेकिन होटल किराया, एंट्री टिकट और फूड कॉस्ट बहुत अधिक है।

बारबाडोस
बारबाडोस, जो अपने लक्ज़री बीच रिसॉर्ट्स और सेलिब्रिटी हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है, बजट ट्रेवलर्स के लिए आसान जगह नहीं है। यहां प्राइवेट बीच, वॉटर स्पोर्ट्स और लक्ज़री स्टे काफी महंगे हैं।

नॉर्वे
नॉर्वे को प्राकृतिक सौंदर्य का स्वर्ग कहा जाता है नॉर्दर्न लाइट्स, फ्योर्ड्स और शांत बर्फीले शहर इसे परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। लेकिन यहां की हाई इन्फ्लेशन रेट, महंगी ट्रांसपोर्टेशन और टैक्स इसे दुनिया का सबसे एक्सपेंसिव देश बना देते हैं। यानि अगर आप नॉर्वे में छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो पहले बजट की मजबूत तैयारी ज़रूरी है। तो अगर आप दुनिया के सबसे महंगे देशों में घूमने का सपना देखते हैं, तो प्लानिंग, सेविंग और रिसर्च आपकी सबसे बड़ी कुंजी हैं। सही बजट, सही समय और सही जगह से बुकिंग करने पर यह यात्रा आपके लिए जीवन भर का यादगार अनुभव बन सकती है।
