Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

भगोरिया हाट एक ऐसा त्यौहार जहां आज भी स्वयंवर पद्दती से होते हैं विवाह! जानिए क्या है खास?

भगोरिया हाट

क्या सच में स्वयंवर होता है?

भगोरिया हाट की सबसे बड़ी खासियत है इसका माहौल। रंग-बिरंगे कपड़े पहने युवक-युवतियां, चेहरे पर गुलाल, ढोल-मांदल की थाप, नृत्य, गीत और हंसी-ठिठोली पूरा इलाका मानो किसी मेले में बदल जाता है। लड़के और लड़कियां अपने मन की पसंद के साथी को चुनते हैं। कई बार लड़का लड़की को पान, सुपारी या गुलाल देकर अपनी पसंद जताता है। लड़की के स्वीकार करने पर इसे भगोरिया प्रेम कहा जाता है, और बाद में परिवारों में रजामंदी लेकर विवाह की प्रक्रिया शुरू होती है। यही वजह है कि इसे प्रेम का त्यौहार भी कहा जाता है।(मध्यप्रदेश जिसको भारत का ह्रदय कहा जाता है!)

भगोरिया हाट

आदिवासी परंपरा के सबसे बड़े उत्सवों में से एक!

हाट में आदिवासी हस्तशिल्प, परंपरागत गहने, कपड़े, लकड़ी के सामान और देसी खानपान की भी खूब धूम रहती है। महुआ की सुगंध, भील नृत्य की थाप और गुलाल की उड़ती खुशबू भगोरिया को बिल्कुल अलग अनुभव बनाती है। आज के समय में भी भगोरिया हाट अपनी जड़ों और खूबसूरती को संभाले हुए है। आधुनिकता ने बहुत कुछ बदला है, पर यह परंपरा आज भी आदिवासी समाज की पहचान है जहां प्रेम भी है, संस्कृति भी और आज़ादी का उत्सव भी। अगर किसी को मध्यप्रदेश की असली लोकसंस्कृति देखनी है, तो एक बार भगोरिया हाट जरूर जाना चाहिए

भगोरिया हाट

भगोरिया हाट का आयोजन कब और कहां होता है?

भगोरिया हाट मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र में होली से लगभग एक हफ्ता पहले आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन मुख्य रूप से झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी जिलों के गांवों और कस्बों में होता है। हर दिन अलग-अलग स्थानों पर हाट लगती है और सप्ताहभर पूरा इलाका उत्सव में डूबा रहता है। यह भील और भिलाला आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार है, जहां रंग, संगीत, नृत्य और प्रेम की परंपरा पूरे जोश के साथ दिखती है।

भगोरिया हाट

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *