Ankita Dimri – Five Colors of Travel
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, जिसकी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट है। इसे रेल मंत्रालय द्वारा 27 सितम्बर 1999 में स्थापित किया गया था। IRCTC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

यह कंपनी ही भारतीय रेल में ऑनलाइन टिकट ,खानपान व पर्यटन का कार्य करती है। अगर आप किसी यात्रा पर ट्रेन से जाना चाहते हैं वो भी ऑनलाइन टिकट बुक कराकर तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं। साथ ही आप इसी वेबसाइट से प्लेन की टिकट के साथ-साथ होटल भी बुक कर सकते हो। इस विभाग ने न केवल वेबसाइट पर इंटरनेट के जरिये बल्कि मोबाइल फ़ोन से जीपीआरएस (GPRS )के जरिये भी रेल टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराइ है।
आईआरटीसी में मिलने वाली सुविधाएँ :
बात अगर IRCTC की सुविधाओं की करे तो इसके जरिये टिकट बुक करने से काफी फैसिलिटीज मिलती हैं –
. घर बैठे जान सकते हैं कि कौनसी ट्रेन की क्या टाइमिंग है ?
. कौन-सी ट्रेन कौन -कौन से स्टेशन पर रुकेगी ?
. तत्काल टिकट की सुविधा
. लाइव ट्रेन की लोकेशन देख सकते हैं।
. ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
. कौन सी ट्रेन में कितनी सीटे खाली हैं ?
IRCTC में अकाउंट कैसे बनायें ?
- अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- IRCTC की वेबसाइट :
www.irctc.co.in - जब इसमें साइन अप का ऑप्शन आएगा तो उस पर क्लिक कर के, नीचे स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा , जिसमे आपको अपनी डिटेल्स भरनी होगी और रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

क्या IRCTC वेबसाइट एकदम सेफ है?
बहुत से लोगो को यह डर बैठा रहता है कि अगर ऑनलाइन बुकिंग करा दी तो कुछ गड़बड़ तो नहीं होगी ?हमारी इन्फॉर्मेशन लीक तो नहीं हो जाएगी? लेकिन आप बिलकुल बेफिक्र रहिये यह एकदम सुरक्षित कंपनी है। यहां आपको डरने की कोई जरुरत नहीं। यह रेल मंत्रालय की ही एक संबद्ध फर्म है। इसको बनाने का उद्देश्य ही लोगो की मुश्किलों को घर बैठे आसान करने का है। इसमें आपको पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।