Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

ऑनलाइन होटल या रिजोर्ट्स बुक करते समय दीजिये इन बातों पर विशेष ध्यान


दोस्तों आमतौर पर आप शहर से बाहर जाने पर अक्सर होटल या रिजोर्ट में रुकना पसंद करते हैं। ऐसे में आप में से कुछ लोग ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर देते हैं, तो वही कुछ अभी भी ऑफलाइन बुकिंग में ही यकीन रखते हैं। मगर ऑनलाइन बुकिंग करते समय बिना किसी जानकारी के उस समय तो बुक कर देते हैं। लेकिन बाद में जैसा सोचा होता है ,वैसा मनपसंद रूम, एनवायरनमेंट नहीं मिलता। बाद में आपको इस बात का पछतावा होता है। इसके लिए अगर आप पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बाद में आपको दुःख नहीं होगा। ख़ुशी-ख़ुशी आप ट्रिप एन्जॉय कर सकेंगे।

होटल या रिजोर्ट्स में कॉल अवश्य करें :

यदि आप ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो बुक करने से पहले उस होटल या रिजोर्ट्स में कॉल करके भी पूरी जानकारी लें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है जो उनकी वेबसाइट में दिखता है ,वहां जाने के बाद बिल्कुल वैसा नहीं होता। ऐसे में आपके साथ एक्सपेक्टेशंस वर्सीज़ रियलिटी हो जाता है। जिसमें आपको पैसे जाने का बेहद दुःख होता है। इसलिए यह काम जरूर करलें आप फायदे में रहेंगे।

होटल या रिजॉर्ट के रिव्यूज जरूर देखें :

रिजॉर्ट या होटल दिखने में भले ही कितने आकर्षक और सुन्दर क्यों न हो ,लेकिन इसके रिव्यूज और रेटिंग्स जरूर देखें। क्योकि यह अपनी मार्केटिंग बढ़ाने के लिए शानदार चीज़े तो डालेंगे ही, पर जो वहां जा के अनुभव लेते हैं और फिर अपना फीडबैक देते हैं ,वही असलियत बता सकते हैं। इसलिए इसका ध्यान रखते हुए फिर बुकिंग कराएं ।

लोकेशन का ध्यान जरूर रखें :

आजकल हर गली जगह-जगह होटल और रिजोर्ट खोलें जा रहे हैं। ऐसे में आप लोगों को यह अवश्य ध्यान देना चाहिए कि कैसी लोकेशन में आपको बुकिंग करानी चाहिए। जहां आप घूमना चाहते हैं उससे पास है या नहीं। अगर दूर हुआ और अच्छी लोकेशन भी नहीं हुई तो बुक करने का कोई मतलब नहीं बनता। और अगर परिवार है तो तब ज्यादा सचेत होने की जरुरत पड़ती है।

पार्किंग की सुविधा :

अगर आप अपनी गाड़ी से दूसरे शहर घूमने जाते हो तो होटल का रूम बुक करने से पहले पार्किंग की सर्विस की जानकारी अवश्य लें। आमतौर पर रिसोर्ट में यह सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन होटल में इसके ऊपर ध्यान देना पड़ता है।

बुकिंग के दौरान दलालों के चक्कर में न पड़े :

होटल या रिसोर्ट का रूम बुक करते समय किसी दलाल के चक्कर में न पड़े। सीधे होटल वालो को फ़ोन करके दिमाग में चल रहे सवालों का उत्तर लीजिये। उसके बाद अगर आपको लगें वहां जाना उचित रहेगा तो ही ऑनलाइन बुकिंग करें।

चार्जेज को लेकर मोल-भाव जरूर करें :

अक्सर जो वेबसाइट पर होटल या रिसोर्ट की बुकिंग प्राइस दी होती है वह ज्यादा रखते हैं। लेकिन अगर आप उनसे मोल -भाव करते है तो वह कुछ कन्सेशन भी बुकिंग के दौरान कर देते हैं। आप इस संकोच में रहते है बड़े होटल्स में ऐसा बोलने कैसा रहेगा , लेकिन यह आपके लिए ही आवश्यक होता है की बजट के हिसाब से आप अपनी ट्रिप प्लान करें।

सुरक्षा पर दे ध्यान दें :

होटल या रिसोर्ट में ठहरने के दौरान अपने लगेज का ध्यान स्वयं रखे किसी पर भरोसा न करे। रूम अच्छी तरह से पूरा चैक कर लें ,साथ ही कमरे और बाथरूम में कोई सीक्रेट कैमरा न लगा हो इस बात को भी सुनिश्चित कर लें।

चैक इन और चैक आउट का रखे ध्यान :

कई बार ऐसा हो जाता है बुकिंग के दौरान हमें यह याद नहीं रहता कि चैक इन ,चैक आउट का टाइम क्या है ? और ऑनलाइन बुकिंग के समय भी यह जानकारी उपलब्ध नहीं होती। और होटल में पहुंचने के बाद ऐसी परिस्थिति में आपको चैक इन -चैक ऑउट पॉलिसी के दौरान चार्ज देना पड़ जाता हैं , अगर आप समय से ज्यादा रूम में ठहर जाते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *