IRCTC ने आस्था और यात्रा का अनोखा संगम पेश किया है Bharat Gaurav Tourist Train के जरिए, जिसका नाम है Jyotirlinga Darshan with Akshardham Mandir है। ये टूर उन यात्रियों के लिए खास है, जो देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जिसमें सफर आरामदायक हो और दर्शन शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हों, इसका पूरा इंतज़ाम IRCTC ने किया है।

मजेदार बात यह है कि इस पैकेज में यात्रियों के लिए ट्रेन की यात्रा, AC नॉन AC कोच में सीट, होटल या डॉरमेटरी में रुकने की सुविधा, शुद्ध शाकाहारी भोजन नाश्ता, दोपहर और रात का खाना बस द्वारा लोकल दर्शन, गाइड, सुरक्षा और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। यानी एक ही टिकट में यात्रियों को सभी सुविधाएं मिल जाती हैं, जिससे परिवार और बुजुर्ग लोगों के लिए यात्रा बेहद आसान हो जाती है। सिर्फ निजी खर्च, विशेष दर्शन शुल्क या व्यक्तिगत खरीदारी पैकेज में शामिल नहीं होती। तो इसका ख्याल और ध्यान आपको रखना पड़ सकता है।
इस यात्रा में देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराया जाता है, जैसे Somnath, Nageshwar, Trimbakeshwar, Bhimashankar, Grishneshwar, Omkareshwar और Mahakaleshwar तथा साथ ही भव्य Akshardham Mandir के दर्शन भी कराए जाते हैं। पूरी यात्रा के दौरान पवित्र स्थलों का भ्रमण, धार्मिक माहौल और देश की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव यात्रियों को मिलता है, जो इसे जीवन भर की यादगार यात्रा बना देता है।(अगर आप अपने परिवार या माता-पिता के साथ एक आध्यात्मिक यात्रा की सोच रहे हैं, तो यह पैकेज बेहतरीन विकल्प है।)

इस पैकेज की कीमत ₹18,850/- प्रति व्यक्ति से शुरू होती है और किराया कोच और श्रेणी के अनुसार बदल सकता है। यह ट्रेन जिस शहर से शुरू होती है वहीं वापस खत्म होती है, ताकि यात्रियों को लौटने की चिंता ना रहे। IRCTC की वेबसाइट और रेलवे टूरिज़्म ऑफिस के जरिए इसकी बुकिंग आसानी से की जा सकती है। अगर आप अपने परिवार या माता-पिता के साथ एक आध्यात्मिक यात्रा की सोच रहे हैं, तो यह पैकेज बेहतरीन विकल्प है।
