IRCTC ने हाल ही में एक खास टूर-पैकेज लॉन्च किया है, जिसका नाम है Sri Lanka The Ramayana Yatra। इस पैकेज के तहत यात्रियों को 5 रात/6 दिन की यात्रा का अवसर दिया जाता है, जिसमें आप श्रीलंका के कई प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों जैसे Negombo, Kandy, Nuwara Eliya, Colombo का भ्रमण कर सकते हैं। ये यात्रा उन लोगों के लिए है जो धार्मिक आकर्षण, प्रकृति, इतिहास और सांस्कृतिक अनुभव एक साथ चाहते हैं। IRCTC का उद्देश्य है कि भारत-श्रीलंका के सांस्कृतिक ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव को नए आयाम पर लाया जाए।

यात्रा की शुरुआत, खर्च और पैकेज डिटेल
इस पैकेज की शुरुआत भारत के जयपुर से होती है यानी आपकी फ्लाइट जयपुर या आपके निकटतम IRCTC निर्धारित हब से श्रीलंका की राजधानी Colombo जाएगी। पैकेज की शुरुआती कीमत ₹70,070/ प्रति व्यक्ति triple sharing basis होती है। यदि आप डबल ऑक्यूपेंसी चुनते हैं, तो किराया थोड़ा अलग हो सकता है। अलग दरों के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट देखनी चाहिए। कुल मिलाकर यदि आप दोस्त या परिवार के साथ जाते हैं और triple sharing चुनते हैं तो करीब ₹70 हज़ार प्रति व्यक्ति खर्च आएगा।

रुकने, खाने और यातायात की व्यवस्था
पहले ही बता दूँ की यह यात्रा यात्रा 8 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। यानी पैकेज की शुरुआत 08-01-2026 है। यह 5 रात / 6 दिन (6D/5N) की यात्रा होगी यानी कुल यात्रा 6 दिन चलेगी।(IRCTC का उद्देश्य है कि भारत-श्रीलंका के सांस्कृतिक ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव को नए आयाम पर लाया जाए।)

IRCTC के इस पैकेज में पूरी तरह से व्यवस्थित होटल में ठहरने मिलता है जैसे Negombo, Kandy, Nuwara Eliya और Colombo में। इसमें खाना भी शामिल है पैकेज के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि यात्रियों को अलग से भोजन व्यवस्था की चिंता न करनी पड़े। यातायात के लिए एयर टिकट Economy class शामिल है। जयपुर से Colombo के फ्लाइट, और फिर स्थानांतरित होने के लिए एसी बस या कोच उपलब्ध होगा। इसके साथ ही स्थानीय दर्शन भ्रमण, एयरपोर्ट, होटल, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एक English speaking गाइड, और यात्रा बीमा Travel Insurance भी पैकेज में शामिल है।

यात्रा रूट- कहां कहां घूमेंगे और किस दिन
Day 1: जयपुर से फ्लाइट के ज़रिए Colombo पहुंचना, वहां से Negombo या Chilaw के होटल में चेक-इन। शाम को आराम व डिनर।
Day 2: Negombo/Chilaw से आगे बढ़कर धार्मिक स्थानों जैसे Munneshwaram & Munawari Temple दर्शन, फिर Kandy जाना और लोकल सैर सपाटा। रात Kandy में ही होगी।

Day 3: Kandy से Nuwara Eliya की ओर रास्ते में Spice Garden, Ramboda waterfall, Hanuman Temple, चाय बगान आदि देखेंगे। दोपहर बाद Nuwara Eliya होटल में ठहरना होगा।
Day 4: Nuwara Eliya में दौरा Seetha Amman Temple, Hakgala Gardens, Divurumpola Temple जहां पौराणिक कथा अनुसार सीता की अग्नि परीक्षा हुई थी Gregory Lake आदि भी शामिल है।
Day 5: Nuwara Eliya से Colombo के लिए रवानगी और रास्ते में Pinnawala Elephant Orphanage यह एक हाथी अभ्यारण्य है, दिखाने का कार्यक्रम इस पेकेज का हिस्सा है, उसके बाद कोलंबो शहर में प्रवेश, शहर भ्रमण और रात को फिर होटल स्टे।
Day 6: कोलंबो से फ्लाइट के माध्यम से जयपुर वापसी और इस तरह यात्रा समाप्त होती है।

यात्रा का समापन और क्यों खास है यह पैकेज
यात्रा का समापन Colombo से फ्लाइट के साथ होता है यानी आपने जो शुरुआत जयपुर से की थी, उसी तरह वापसी होती है। इस तरह ये यात्रा एक पूरी तरह से आयोजित, सुरक्षित और सुविधाजनक विदेश टूर है, जिसमें आपको खुद से होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड, भोजन आदि की झंझट नहीं करनी पड़ती। यह पैकेज खास इसलिए है क्योंकि यह केवल टूरिज्म नहीं बल्कि एक धार्मिक, संस्कृतिक और ऐतिहासिक यात्रा है। यदि आप पौराणिक कथाओं जैसे Ramayana में रुचि रखते हैं, या प्रकृति प्रेमी हैं, या फिर विदेशी यात्रा के दौरान भारत नज़रिए से कुछ देखना चाहते हैं तो यह Ramayana Yatra आपके लिए बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है।
