Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Haircare- इस नए साल में बालों को दें अच्छी हेल्थ के साथ नया स्टाइल

नया साल आते ही हम सब कुछ न कुछ नया करने का सोचते हैं जैसे फिटनेस, स्किन केयर, गुड लुकस और अब तो हेयर केयर (Haircare) भी इस लिस्ट में एड हो चुका है। आजकल लोग सिर्फ हेयरस्टाइल बदलने की नहीं, बल्कि अपने बालों को हेल्दी और नेचुरल रखने का रेज़ोल्यूशन ले रहे हैं। क्योंकि सच तो यही है जब तक आपके बाल अच्छे नहीं दिखेंगे तब तक आपकी पर्सनालिटी भी अच्छी नहीं लगेगी।

आज इंडिया में पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है जिसका असर न सिर्फ आपकी हेल्थ पर बल्कि आपकी स्किन और आपके बालों पर भी देखने को मिलता है इसकी साथ ही आज मार्केट के केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से लोगों के हेयर डैमेज होते जा रहे हैं इसीलिए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि आप अपने बालों को कैसे हेल्दी और स्ट्रांग रखें।

Haircare

कम स्टाइलिंग और ज़्यादा केयर

न्यू ईयर हेयर रेज़ोल्यूशन का सबसे बड़ा ट्रेंड है ओवर-स्टाइलिंग से दूरी बनाना। रोज़-रोज़ स्ट्रेटनर, कर्लर और हीट टूल्स यूज़ करने से अक्सर बाल डैमेज हो जाते है इसलिए अब ज्यादातर लोग अपने बालों को नेचुरल ही रखना पसंद कर रहे हैं। जिससे न केवल उनके बाल हेल्दी रहते है बल्कि डैमेज होने से भी बचते है। इसके साथ ही बालों को साफ़ और हेल्थी रखने के लिए सॉफ्ट वेव्स, मेसी बन और लो पोनीटेल जैसे आसान हेयरस्टाइल खूब बनाए जाते हैं।

Oiling और Hair spa की वापसी

एक वक्त ऐसा आया था जब बालों में तेल लगाना पुरानी सोच माना जाने लगा था, लेकिन अब ये परंपरा फिर से ट्रेंड में लौट आई है। हफ्ते में एक दो बार तेल लगाना, महीने में एक बार हेयर स्पा करवाना और सही शैंपू–कंडीशनर लगाना तो अब बहुत जरूरी हो गया है, और अब ये सब न्यू ईयर हेयर गोल्स का खास हिस्सा बन चुके है। आज लोग सिर्फ स्टाइल पर नहीं, बल्कि अपने बालों की हेल्थ के लिए क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं। ताकि उनका हायर रेजोल्यूशन पूरा सके।

Haircare

Hair Cut और Colour में भी सोच-समझकर कराएं

नए साल पर ज़्यादातर लोग सोचते है कि बाल कटवा लें या नया कलर करा लें। लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह से बदल गया है आज लोग कलर और कटिंग वही करवाते हैं जो उनके फेस के अकॉर्डिंग मैच करती है ना कि वह जो ट्रेंड में काफी चल रही होती है। क्योंकि अब ज्यादातर लोग मानते हैं कि ज़रूरत से ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने से न सिर्फ हमारा लुक खराब होता है बल्कि हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। साथ ही अब महिलाएं बहुत चटख रंगों की बजाय ब्राउन, चॉकलेट या हल्के-से हाइलाइट्स ज़्यादा पसंद कर रही हैं, ताकि लुक नेचुरल और सॉफ्ट लगे

Healthy Diet = Healthy Hair

अब लोगों को ये भी समझ आने लगा है कि बालों की अच्छी हेल्थ सिर्फ तेल, शैंपू या ट्रीटमेंट से नहीं आती, बल्कि आपकी हेल्थ के अच्छे होने से आती है, इसलिए नए साल के हेयर रेज़ोल्यूशन में लोग दिनभर में ज़्यादा पानी पीना, टाइम पर और हेल्दी खाना खाना इसके साथ ही बेवजह का स्ट्रेस कम करना जैसी बातों को भी शामिल कर रहे हैं, क्योंकि जब शरीर अंदर से हेल्दी रहता है तो उसका असर सीधे बालों पर दिखता है जिससे बाल कम झड़ते हैं, ज़्यादा मजबूत लगते हैं और उनमें अपने आप ही नेचुरल शाइन आ जाती है, क्योंकि अब लोग समझने लगे हैं कि सिर्फ बाहर से केयर करना काफी नहीं होता है बल्कि अंदर से हेल्दी रहना भी उतना ही ज़रूरी है।

क्यों ज़रूरी है हेयर रेज़ोल्यूशन?

नया साल सिर्फ नए कपड़े या नए लुक का नहीं होता, बल्कि खुद की केयर करने का और अच्छी आदतों को अपनाने का भी होता है। अगर आप अपने बालों को टाइम देंगे, तो वो भी आपको अच्छा लुक और कॉन्फिडेंस देंगे

तो इस नए साल में एक छोटा सा रेज़ोल्यूशन जरूर लें बालों से प्यार, अपने बालों को कम टॉर्चर और ज़्यादा केयर करना। क्योंकि जब बाल खुश होते हैं, तो आप भी अपने आप खुश दिखने लग जाती हैं

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *