Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Ear Muffs Trend: सर्दियों में स्टाइल और गरमाहट दोनों का साथी

सर्दियों का मौसम आने पर सिर्फ जैकेट, स्वेटर और स्कार्फ ही नहीं, बल्कि विंटर हेडफोन यानी ईयर मफ्स भी फैशन का खास हिस्सा बन जाते हैं। पहले जहां ईयर मफ्स सिर्फ कानों को ठंड से बचाने के लिए पहने जाते थे, वहीं अब ये एक ट्रेंडी फैशन एक्सेसरी बन चुके हैं। खासकर यंग जनरेशन के बीच विंटर हेडफोन का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है। फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में जानिए आखिर क्यों बढ़ रहा है ईयर मफ़्स का ट्रेंड। (Ear Muffs)

विंटर ईयर मफ्स की सबसे बड़ी खासियत है कि ये कानों को ठंड से बचाने के साथ-साथ आपके लुक को भी क्यूट और स्टाइलिश बना देते हैं। फर वाले सॉफ्ट ईयर मफ्स हो या फिर फजी टेक्सचर वेक ईयर मफ़्स हो हर तरह के ऑप्शन आजकल ट्रेंड में हैं। खासकर कैजुअल विंटर आउटफिट के साथ तो ये और भी प्यारे लगते हैं।

Earmuffs

आजकल मार्केट में ऐसे विंटर हेडफोन भी मिल रहे हैं जिनमें ईयर मफ्स के साथ साथ म्यूजिक हेडफोन भी अट्रैक्टेड होते है। जो न सिर्फ आपको ठंड से बचाते हैं बल्कि आपकी म्यूजिक हेडफोन रखने की परेशानी भी खत्म हो जाती हैं यानी कि आपको गर्माहट, फैशन और म्यूजिक तीनों एक ही जगह मिल जाता है। आज ट्रैवल करते समय, वॉक पर जाते समय या कॉलेज लुक के लिए ये ऑप्शन काफी पॉपुलर हो रहा है।

Earmuffs

लॉन्ग कोट हो, पफर जैकेट, हुडी या फिर स्वेटर सर्दियों के हर आउटफिट के साथ ईयर मफ्स बड़ी आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं। आजकल न्यूड कलर्स, पेस्टल शेड्स और क्लासिक व्हाइट-ब्लैक ईयर मफ्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। चाहें तो आप इन्हें अपने स्कार्फ या ग्लव्स के कलर से मैच करके भी पहन सकती हैं, जिससे पूरा विंटर लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगने लगेगा।

विंटर हेडफोन ट्रेंड में आने की सबसे बड़ी वजह है इनका कम्फर्ट और स्टाइल का बैलेंस। बिना ज्यादा एफर्ट के ये आपके लुक को विंटर-रेडी और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बना देते हैं। यही वजह है कि आजकल स्ट्रीट स्टाइल से लेकर ट्रैवल फोटोज़ तक, हर जगह ईयर मफ्स नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो स्नो लोकेशन हो या फिर नार्मल विंटर आउटगोइंग ये दोनों जगह पर आपको बेस्ट लुक देते हैं।

अगर आप इस सर्दी अपने लुक में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहते हैं, तो विंटर हेडफोन या ईयर मफ्स जरूर ट्राय करें। क्योंकि सर्दियों में स्टाइल वही जो आपको गर्म भी रखे और कूल भी दिखाए ..(Ear Muffs)

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *