आज फैशन सिर्फ कपड़ों में ही नहीं, बल्कि मेकअप में भी काफी बदल चुका है। एक समय था जब लोगों को हैवी मेकअप पसंद होता था जैसे डार्क शेड की लिपस्टिक, मोटा आईलाइनर, ज्यादा काजल और भारी फाउंडेशन, जिससे मेकअप थोड़ा ओवर और हैवी सा लगता था। लेकिन आज ट्रेंड बिल्कुल उल्टा चल रहा है। अब लोग अपनी नेचरल स्किन को दिखाना ज्यादा पसंद करते हैं और अगर मेकअप करते भी हैं तो बहुत हल्का-फुल्का, ऐसा मेकअप जो मेकअप विद नो मेकअप लुक दे। (Makeup)

यहां तक कि आजकल कई ब्राइड्स भी अपनी शादी में यही नेचुरल और सॉफ्ट लुक अपनाना पसंद कर रही हैं। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में आप बदलते मेकअप ट्रेंड के बारे में जानेंगे।
नेचुरल स्किन का नया ग्लैम # Makeup
आजकल भारी फाउंडेशन और केकी मेकअप का ज़माना थोड़ा पीछे छूट गया है। अब लोग ऐसा मेकअप करना पसंद कर रहे हैं जिसमें स्किन नेचरल, फ्रेश और चमकती हुई लगे। हल्का बेस, BB या CC क्रीम, क्रीम ब्लश फिनिश को लोग आज ज़्यादा पसंद कर रहें हैं। अब स्किन को छिपाने से ज़्यादा ज़रूरी ये माना जा रहा है कि वो हेल्दी और नेचरल दिखे यही आज का असली ब्यूटी ट्रेंड बन चुका है।
आंखों पर खास फोकस!

आजकल पूरे मेकअप में सबसे ज़्यादा फोकस आंखों पर ही रहता है। लोग अपनी आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। डेली लुक के लिए सॉफ्ट ब्राउन और न्यूड आई-शैडो बहुत ट्रेंड में हैं, वहीं पार्टी या फेस्टिव मौके पर ग्राफिक आईलाइनर, कलरफुल काजल और हल्का स्मज्ड लाइनर काफी पसंद किया जा रहा है। सच कहे, तो अब बस आंखों को थोड़ा बोल्ड रखना होता है और पूरा लुक अपने आप ही स्टैंडआउट करने लगता है।
होंठ के लिए सॉफ्ट लेकिन स्टाइलिश टच..
आजकल मैट लिपस्टिक का ट्रेंड थोड़ा कम हो गया है और उसकी जगह ग्लॉसी और टिंटेड लिप्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पीच, रोज़, न्यूड ब्राउन और बेरी जैसे शेड्स हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं। लिप ऑयल या लिप बाम के साथ हल्का सा कलर लगाना आजकल लड़कियों का फेवरेट ऑप्शन बन चुका है। फिर चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या एथनिक आउटफिट, ये शेड्स दोनों के साथ एकदम सही बैठते हैं।
हेयर में सिंपल लेकिन स्मार्ट ट्रेंड
आजकल बालों में भी ज़्यादा ओवर-स्टाइलिंग करने की जगह लोग अपने नेचरल हेयर टेक्सचर को ही अपनाना पसंद कर रहे हैं। पहले जब बहुत ज़्यादा स्ट्रेट बालों का ट्रेंड था, जो थोड़ा बनावटी सा लगता था, लेकिन अब सॉफ्ट वेव्स, लो बन, क्लटर क्लिप्स, रिबन और हल्की-फुल्की हेयर एक्सेसरीज़ ज़्यादा चलन में हैं। ये हेयरस्टाइल दिखने में क्यूट लगते हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि यह बहुत कम मेहनत में आसानी से तैयार हो जाते हैं।
क्यों पसंद किए जा रहे हैं ये ब्यूटी ट्रेंड्स- Makeup

आज के ब्यूटी ट्रेंड्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर किसी के लिए आसान, कम्फर्टेबल और लॉन्ग लास्टिंग हैं। इसमें न तो ज्यादा टाइम लगता है और न ही हैवी प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि ये ट्रेंड्स रियल लाइफ और सोशल मीडिया दोनों जगह खूब पसंद किए जा रहे हैं।
अगर आप भी अपने ब्यूटी लुक में कुछ फ्रेश, ट्रेंडी और नेचुरल ट्राई करना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। क्योंकि आज के समय में असली खूबसूरती वही है, जिसमें आप खुद कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल महसूस करें।