Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

काजल लगाने के ऐसे ट्रेंडिंग तरीके जो आपको ज़रूर जानने चाहिए!

मेकअप की दुनिया में काजल एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। पहले जहां काजल सिर्फ आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लगाया जाता था, वहीं आज के समय में काजल लगाने के तरीके पूरी तरह से बदल चुके हैं। अब यह सिर्फ ट्रेडिशन नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है और आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही ट्रेंडी काजल स्टाइलस के बारे में बताएंगे।

काजल kajal kohl

आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है रिवर्स काजल लुक। इसमें पलकों की बजाय नीचे की वॉटरलाइन पर डार्क काजल लगाया जाता है और पलकों पर आईलाइनर को बहुत हल्का लगाया जाता। यह स्टाइल आपकी आंखों को बोल्ड और ड्रामैटिक बनाता है, जो आपको एक शानदार लुक देता हैं। खासकर पार्टी और नाइट फंक्शन के लिए तो ये स्टाइल सबसे अच्छी रहती है।

काजल kajal kohl

आज शिर्फ ब्लैक काजल ही नहीं बल्कि ब्लू, ग्रीन, ब्राउन और पर्पल जैसे काजल भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इन कलर्ड कजलों की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपकी आंखों को एक फ्रेश और मॉडर्न टच देते हैं। सिंपल आउटफिट के साथ अगर आप अपनी आंखों पर थोड़ा सा कलर्ड काजल लगा लेती हैं तो आपका पूरा लुक ही बदल जाता है।

अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो स्मोकी आई काजल एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें पलकों और वॉटरलाइन्स दोनों पर काजल लगाना होता है और काजल लगाने के बाद उसे हल्का-सा ब्लेंड कर दिया जाता है, जिससे आंखों को सॉफ्ट लेकिन इंटेंस लुक मिलता है। आजकल ये आई लुक बहुत ही ट्रेंड में है। यह लुक खासकर शादी या पार्टी जैसे फंक्शन में बहुत पसंद किया जा रहा है

काजल kajal kohl

आज की लड़कियाँ मिनिमल मेकअप को ज्यादा पसंद कर रही हैं। जिसमें बस हल्का सा काजल और मस्कारा लगाया जाता है। यह स्टाइल कॉलेज गोइंग गर्ल्स और डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट है।

काजल लगाने के नए तरीके इसलिए ट्रेंड में हैं क्योंकि ये कम मेकअप में भी आंखों को एक्सप्रेसिव बना देते हैं। जो स्टाइलिश भी लगते हैं और कंफर्टेबल भी।

अगर आप भी अपने लुक में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो इस सीजन काजल लगाने के नए तरीके जरूर अपनाएं, क्योंकि कभी-कभी सिर्फ काजल ही पूरे लुक को खास बना देता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *