Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Hair Extension आप भी करवाना चाहते हैं हेयर एक्सटेंशन? जानें ये जरूरी बातें

आज के फैशन और ब्यूटी वर्ल्ड में हेयर एक्सटेंशन (Hair Extension) एक ऐसा ट्रेंड बन चुका है, जो ज्यादा मेहनत के बिना ही आपका पूरा लुक बदल देता है। पहले जहां लंबे और घने बाल सिर्फ नेचरल तरीके से ही बालों में देखने को मिलते थे, वहीं अब हेयर एक्सटेंशन की मदद से मिनटों में लंबे, घने और वॉल्यूम वाले बाल पाए जा सकते हैं। जो आपके लंबे बाल होने के सपने और ड्रीमी हेयरस्टाइल को बनाने में आपकी मदद करते है।

अगर आप भी ऐसे ही हेयर एक्सटेंशंस के बारे मे जानना चाहते हैं, तो फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल के इस ब्लॉग को जरूर पढ़ें।

Hair Extension हेयर एक्सटेंशन

अगर हम शादी या फिर किसी खास फंक्शन की बात करें तो आजकल हेयर एक्सटेंशन लगाना बहुत आम सी बात हो गई है क्योंकि आज के खानपान और पॉल्यूशन के चलते अधिकतर महिलाओं के बालों की वॉल्यूम और लंबाई कम होती जा रही है इसलिए अपने बालों में वॉल्यूम लाने के लिए और थोड़े लंबे बाल दिखाने के लिए ज्यादातर महिलाएं आज एक्सटेंशंस का इस्तेमाल करती हैं।

आजकल हेयर एक्सटेंशन ब्राइडल हेयरस्टाइल का एक खास हिस्सा बन चुके है। हेयरबन, कर्ल्स या ओपन हेयर हो, हर स्टाइल में एक्सटेंशन बालों को परफेक्ट शेप और वॉल्यूम देते हैं, जिससे ब्राइड का लुक और भी ग्रेसफुल नजर आता है।

Hair Extension हेयर एक्सटेंशन

हेयर एक्सटेंशन अब सिर्फ ब्राइड्स ही इस्तेमाल नहीं करती हैं। बल्कि पार्टी, फोटोशूट या किसी खास मौके पर भी लड़कियां और महिलाएं हेयर एक्सटेंशन को बड़े आराम से कैरी करती हैं। खासकर क्लिप-इन (क्लिपिंग) हेयर एक्सटेंशंस तो डेली यूज़ के लिए भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि इन्हें लगाना और हटाना दोनों ही आसान होता है

आज के हेयर एक्सटेंशन इतने नेचुरल लुक में आते हैं कि इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। सही कलर और टेक्सचर चुन लिया जाए, तो ये बालों के साथ एकदम मर्ज हो जाते हैं और आपके लुक को नेचुरल के साथ-साथ स्टाइलिश भी बना देते हैं। एक्सटेंशन बिल्कुल असली बालों की तरह लगते हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अगर आप महंगे हेयर एक्सटेंशन लेते हैं तो उसमें ज्यादातर असली बालों का ही इस्तेमाल किया जाता है जिससे उन्हें लगाने पर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि आपने अपने बालों में हेयर एक्सटेंशंस को लगाया हुआ है। बल्कि वह आपके ही नेचुरल बाल लगते हैं।

हेयर एक्सटेंशन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये टाइम सेविंग और ट्रांसफॉर्मेशन दोनों एक साथ देते हैं। बिना बालों को नुकसान पहुंचाए, आप अपने हेयरस्टाइल में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

अगर आप भी अपने हेयर लुक में कुछ नया, बोल्ड और स्टाइलिश ट्राय करना चाहती हैं, तो इस सीजन हेयर एक्सटेंशन, फैशन का एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *