Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

थोलू बोम्मालता आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक कठपुतली कला है, जिसका अर्थ है चमड़े की गुड़ियों का नृत्य!

थोलू बोम्मालता क्या है?

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

सआदत हसन मंटो

कठपुतलियों की बनावट

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

थोलू बोम्मालता की कठपुतलियां बनाने में महीनों लग जाते हैं। ये कठपुतलियां बकरी या हिरण की छाली गई चमड़े से तैयार की जाती हैं, जिसे खास तरह से सुखाकर और चमकाकर पारदर्शी बनाया जाता है ताकि रोशनी में सुंदर रंग उभर सकें। कलाकार कठपुतली को हाथ से उकेरते हैं। उस पर बारीक फूल-पत्तियों, चेहरे की अभिव्यक्तियों और पोशाकों के डिज़ाइन बनाते हैं। फिर इसमें प्राकृतिक रंग भरे जाते हैं ताकि प्रकाश में छाया रंगीन दिखाई दे। इन कठपुतलियों में कई जगह जोड़ बनाए जाते हैं, जिससे वे हाथ, गर्दन और पैरों को मोड़ सकें। एक अनुभवी कलाकार की कठपुतली देख कर ही समझ आ जाता है कि कला सिर्फ हाथों में नहीं रहती, दिल में भी बसती है।( थोलू बोम्मालता सिर्फ कला नहीं, बल्कि आंध्रप्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा का चमकता हुआ आईना है।)

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

नाटक की शुरुआत

जब थोलू बोम्मालता का मंच तैयार होता है, तो इसकी शुरुआत संगीत और लय से होती है। पीछे बैठा कलाकार दल ढोलक, खंजरी और हरमोनियम बजाते हुए कहानी को आगे बढ़ाता है। कथावाचक अपने संवादों, गायन और आवाज़ों के ज़रिए पात्रों को जीवंत करता है। पर्दे के पीछे कलाकार हाथों, डंडियों और तारों से कठपुतलियों को चलाते हैं। कभी राम-रावण का युद्ध, कभी कृष्ण-लीला, कभी वीरों की लड़ाई और कभी भक्ति का संदेश। इस कला में रोशनी का खेल सबसे बड़ा जादू पैदा करता है। एक सिंपल तेल का दीया या अब LED बल्ब कठपुतली की परछाईं को सुनहरे रंगों में ढाल देता है। दर्शक कई बार भूल जाते हैं कि वे असल में छाया देख रहे हैं, इंसान नहीं

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

बदलते जमाने में कला की जंग

आज जबकि मोबाइल, टीवी और डिजिटल मनोरंजन हर किसी के हाथ में है, थोलू बोम्मालता जैसी लोक कलाओं पर बड़ा असर पड़ा है। कई कलाकार इस कला से दूर जा चुके हैं क्योंकि उन्हें इससे आर्थिक स्थिरता नहीं मिलती। लेकिन इसके बावजूद कुछ परिवार पीढ़ियों से इस परंपरा को संभाले हुए हैं। सरकार, सांस्कृतिक संस्थाएं और कुछ इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म भी इस कला को बचाने के लिए आगे आए हैं वर्कशॉप्स, स्किल ट्रेनिंग और डिजिटल आर्काइविंग के ज़रिए। कई त्योहारों में थोलू बोम्मालता को सम्मान दिया जा रहा है ताकि लोग अपनी जड़ों की तरफ लौट सकें। यह कला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय लोकसाहित्य, संगीत और परंपरा की एक जिंदा किताब है। जिसे बचाया जाना बेहद ज़रूरी है।

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

क्यों है थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश की शान?

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश की पहचान इसलिए भी है क्योंकि यह कला सिर्फ कहानी सुनाती नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ती है। इसमें परिवार, संस्कृति, लोकविश्वास, भक्ति और रचनात्मकता सब कुछ एक साथ मिलता है। कठपुतलियों का रंग, कलाकारों की आवाज़, संगीत की लय और पर्दे पर नाचती छाया। यह सब मिलकर एक ऐसी नजारा बनाते हैं जो मन को छू लेती है। डिजिटल इंडिया के दौर में जब लोग अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, थोलू बोम्मालता याद दिलाती है कि हमारी परंपराएं कितनी समृद्ध हैं। यह कला हमें यह भी सिखाती है कि कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं, बस सुनाने का तरीका बदल जाता है।

थोलू बोम्मालता आंध्रप्रदेश

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *