Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अंग्रेजों के द्वारा बनवाया गया था भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन…

रेलवे (Railway) भारत में यातायात का प्रमुख साधन है। हर रोज लाखों-करोड़ों पैसेंजर यातायात (travel & transport) के लिए रेलवे का उपयोग करते हैं। कहते हैं कि अगर भारत में कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करनी हो तो रेलवे इसके लिए सबसे उपयुक्त साधन है। यहीं वजह है कि भारत में रेलवे नेटवर्क का जाल लगभग 65000 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है और भारतीय रेलवे एशिया (Asia) का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इस वजह से भारत में हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? आइए आपको बताते हैं।

अगर रेलवे स्टेशन की लंबाई के तौर पर देखा जाए तो भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन है। लेकिन अगर विशालता के पैमाने पर देखा जाए तो भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 23 प्लेटफार्म (platforms) हैं और इन प्लेटफॉर्मों के बीच टोटल 26 रेल लाइनें (railway lines) बिछीं हुईं हैं। इस रेलवे स्टेशन के संचालन भारतीय रेलवे ही करती है।
आइए हम आपको बताते हैं कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से जुड़े कुछ बेहतरीन तथ्यों के बारे में।

खास क्या? (What’s special?)

हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah railway station) को दक्षिण एशिया के बेहतरीन रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। यह रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो पश्चिम बंगाल राज्य के हावड़ा जिले में स्थित है।

हावड़ा रेलवे स्टेशन का निर्माण 1854  में हुआ था और इसे ब्रिटिश सरकार (British government) ने बनवाया था। यह रेलवे स्टेशन बंगाल रेलवे स्टेशन के मुख्य लाइन का हिस्सा था। अगर भारतीय रेलवे के इतिहास को देखा जाए तो यह रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक रेलवे स्टेशनों में से एक है। जिन्हें ब्रिटिश शासन काल में बनवाया गया था।

हावड़ा रेलवे स्टेशन काफी विशाल और आकर्षक रेलवे स्टेशन है। इसे ब्रिटिश वास्तुकला (architecture) के आधार पर बनवाया गया था और इसके दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। यहां के प्लेटफॉर्म्स बहुत बड़े-बड़े हैं।

हावड़ा रेलवे स्टेशन का भारतीय रेलवे में व्यापारिक (commercial importance) महत्व भी है। यह रेलवे स्टेशन उद्योग, व्यापार और पर्यटन के लिए एक मेन कनेक्टिंग पॉइंट (main connecting point) है। यहां से नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ट्रेड किया जाता है।

हावड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होती हैं। यह पर्यटकों और यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट बुकस्टोर बैंक टॉयलेट और पानी हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां लोगों के लिए खाने पीने के सामान की भी व्यवस्था की गई है। यहाँ यात्रीगणों को कई तरह की सेवाएं (service) प्रदान की जाती है।

अगर आपको ब्रिटिश काल के स्थापत्य कला को देखना है तो आप हावड़ा रेलवे स्टेशन का रुख कर सकते हैं। यहां आकर आप ब्रिटिश शासन काल के वास्तुकला और तकनीक को काफी अच्छी तरीके से समझ पाएंगे।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *