महाराष्ट्र भारत के सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले राज्यों में से एक है और इस राज्य में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। कुछ पर्यटन स्थल तो ऐसे हैं जिनका सीधा हमारे इतिहास से ताल्लुक है। वहीं कुछ पर्यटन स्थल ऐसे भी है जो नेचर्स लवर को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी ट्रैवलिंग को पसंद करते हैं तो आपके मन में भी एक बार महाराष्ट्र जाने की इच्छा जरूर होगी। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र जाना चाह रहे हैं तो, आईआरसीटीसी आपको दे रहा है मौका एक ही ट्रिप में पूरा महाराष्ट्र घूमने का। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताऊंगी, जिसके जरिए आप पूरा महाराष्ट्र एक हीं ट्रिप में घूम सकते हैं।
आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में
- यह पैकेज चार दिनों और तीन रातों का होगा।
- इस पैकेज का नाम है ‘मर्वेलस ऑफ महाराष्ट्र एक्स हैदराबाद (MARVELS OF MAHARASHTRA EX HYDERABAD)’।
- इस यात्रा की शुरुआती तारीख 15 अक्टूबर 2023 है।
- इस पैकेज के तहत आप औरंगाबाद (Aurangabad), एलोरा (Ellora), नासिक (Nashik) और शिरडी (Shirdi) की दौरा करेंगे।
- इस यात्रा के पहले दिन आप हैदराबाद से शिरडी की ओर रवाना होंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)
पहला दिन
इस पैकेज के शुरुआती दिन आपको हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिरडी एयरपोर्ट पर पहुँचाया जायेगा। शिरडी पहुंच कर आप होटल में चेक इन करेंगे। शाम में शिरडी के साईं बाबा मंदिर का दर्शन करेंगे। भोजन तथा रात्रि विश्राम आप शिरडी में ही करेंगे।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह जल्दी नाश्ता कर आप शिरडी से नासिक की ओर प्रस्थान करेंगे। नासिक में आप वहां के त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन करेंगे। शाम में आप पंचवटी का दौरा करेंगे। पंचवटी भ्रमण करने के बाद वापस शिरडी की ओर रवाना हो जाएंगे। अपने होटल में आप वापस आकर भोजन तथा विश्राम करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन आप नाश्ते के बाद शिरडी से शनि शिन्ग्नापुर की ओर रवाना होंगे। शनि शिन्ग्नापुर पहुँचने के बाद आप वहां के शनि मंदिर का दर्शन करेंगे। आप शनि शिन्ग्नापुर से ही एलोरा के लिए निकल जायेंगे जहाँ पहुंचकर आप वहाँ के गुफाओं और घृष्णेश्वर मंदिर का भ्रमण करेंगे। एलोरा में घूमने के बाद आप वहां से 30 किलोमीटर दूर औरंगाबाद की ओर प्रस्थान करेंगे। औरंगाबाद पहुंचकर आप होटल में चेक इन करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम आप औरंगाबाद में हीं करेंगे।
चौथा दिन
अंतिम दिन आप सुबह नाश्ता कर औरंगाबाद में बीबी-का-मकबरा देखने जाएंगे। शाम में आप औरंगाबाद एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे जहां से आप हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। हैदराबाद पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)
अगर बजट की बात करें तो आपको कॉस्ट पर पर्सन में कंफर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्युपेंसी पर 25550 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर 21200 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 20950 रुपये पे करने होंगे। वही चाइल्ड विद बेड में 20000 रुपए, चाइल्ड विदाउट बेड में 15900 रुपए और चाइल्ड विदाउट बेड में (छोटे बच्चों के लिए) आपको 15150 रुपए देने होंगे।
इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
आपको जाते वक्त हैदराबाद से शिरडी और वापसी के समय औरंगाबाद से हैदराबाद के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
इस पैकेज के तहत आपको तीन बार सुबह का नाश्ता और दो बार रात का खाना मिलेगा।
आप इस यात्रा के दौरान दो रात शिरडी में और एक रात औरंगाबाद में बिताएंगे।
इस यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सेवाएं भी मिलेंगी।
आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी बस से करेंगे।
इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
उपरोक्त सेवाओं के लिए सभी प्रकार के कर लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- अगर आप दोपहर का भोजन या किसी भी अन्य प्रकार की भोजन सेवाएं लेते हैं तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
- इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- इस पैकेज में आपको टूर गाइड सेवा नही मिलेंगी।