Explore the Beautiful Beaches of Lakshadweep
- परमिट की होगी आवश्यकता (Permit will be required)
- लक्षद्वीप जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best time to visit Lakshadweep)
- लक्षद्वीप घूमने के लिए कितने समय की आवश्यकता होगी? (Time require to explore Lakshadweep)
- क्या होगा बजट (Budget for Lakshadweep tour)
- लक्षद्वीप में घूमने लायक जगह (Places to visit in Lakshadweep)
- लक्षद्वीप कैसे पहुंचे? (How to reach Lakshadweep)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के साथ मालदीव बनाम लक्षद्वीप का विवाद सुर्खियों में आ गया। अब भारत के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेटर तक लक्षद्वीप जाने की बात कर रहे हैं और लक्षद्वीप एक बेतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। ऐसे में अगर आप भी लक्षद्वीप की यात्रा करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपको आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। आज के फाइव कलर्स आफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं लक्षद्वीप के कुछ फेमस द्वीपों के बारे में और इस ब्लॉग में हम यह भी बात करेंगे कि लक्षद्वीप कैसे पहुंचे? कहां ठहरें? और लक्षद्वीप के दौर में आपके लिए कितना तक का आएगा?

परमिट की होगी आवश्यकता (Permit will be required) :
भारत के कुछ संवेदनशील जगहों पर जाने के लिए गवर्नमेंट से परमिट लेने की आवश्यकता होती है। लक्षद्वीप भी उन्हीं जगहों में से एक है। यहां जाने के लिए आपको परमिट लेने की जरूरत होगी। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि परमिट लेना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। अगर आप परमिट लेना चाहते हैं तो आप सबसे पहले केरल के कोच्चि स्थित कार्यालय में जाकर परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अपना पर बनवा सकते हैं। उसके बाद आप अपनी आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लक्षद्वीप गवर्नमेंट के वेबसाइट पर जाकर एंट्री परमिट के लिए अप्लाई करना होगा। जिसका लिंक नीचे दिया गया है :-
http://epermit.utl.gov.in

लक्षद्वीप जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best time to visit Lakshadweep) :
अगर बात करें कि लक्षद्वीप कब जाना चाहिए तो लक्षद्वीप का मौसम हमेशा हीं अच्छा होता है और घूमने लायक होता है लेकिन गर्मी के समय में इक्वेटर से नजदीक होने के कारण यहां ज्यादा गर्मी होती है। इसलिए आप अक्टूबर से मई तक के समय में यहां जाने की कोशिश करें। क्योंकि इस समय जहां उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप होता है, वहां लक्षद्वीप में मौसम सुहाना और घूमने लायक होता है। इस वजह से आप यहां बहुत हीं अच्छे से अपना वोकेशन इंजॉय कर पाएंगे।
लक्षद्वीप घूमने के लिए कितने समय की आवश्यकता होगी? (Time require to explore Lakshadweep) :
अगर बात करें लक्षद्वीप घूमने के लिए आपको कितने दिनों के ट्रिप की बुकिंग करनी होगी तो हम आपको बता दे कि लक्षद्वीप घूमना बहुत ही आसान है। यह बहुत ही खूबसूरत और ईजी टू एक्सप्लोर जगह है। इस वजह से आप इसे 5 दिन में हीं बहुत ही आसानी से और बहुत ही बेहतरीन तरीके से घूम लेंगे। हां अगर आप ज्यादा दिनों तक समय लेकर यहाँ आना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि शायद 5 दिन में यहाँ सब कुछ घूम लेने के बाद भी आपका मन यहाँ से जाने का नहीं करेगा। क्योंकि यह जगह है ही इतनी खूबसूरत कि लोगों को खुद से बांध लेती है।

क्या होगा बजट (Budget for Lakshadweep tour) :
अगर बात करें लक्ष्यदीप जाने के लिए आपको कितने बजट की आवश्यकता होगी तो यह डिपेंड करता है कि आप किस शहर से लक्षद्वीप जा रहे हैं। हालांकि लक्षद्वीप में ठहरने और घूमने फिरने का खर्च लगभग 40,000 से शुरू होकर 1,20,000 तक जा सकता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह की और कितनी प्रीमियम सेवाओं का उपयोग करते हैं।
लक्षद्वीप में घूमने लायक जगह (Places to visit in Lakshadweep) :
लक्षद्वीप में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं अगर आप जानना चाहते हैं कि यहां घूमने के लिए कौन कौन से द्वीप हैं तो हम आपको बता दे यहां के सबसे खूबसूरत द्वीपों में अगात्ति, बंगाराम, कल्पनी, कदमत जैसे द्वीप फेमस हैं। इसके अतिरिक्त लक्षद्वीप की राजधानी कवारत्ती भी काफी खूबसूरत है। आप इसे भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लक्षद्वीप कैसे पहुंचे (How to reach Lakshadweep?)
अगर आप उत्तर भारत से हैं तो आपको लक्षद्वीप जाने के लिए अपने शहर से कोच्चि शहर के लिए ट्रेन अथवा फ्लाइट लेने की आवश्यकता होगी। क्योंकि लक्षद्वीप के लिए दिल्ली जैसे उत्तर भारतीय शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था नहीं है।
अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लेकर कोच्चि पहुंच जाएँ। फिर वहां से अपना लक्षद्वीप जाने का परमिट बनवाकर अगात्ति हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।
वहीं अगर आप ट्रेन के जरिए लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आप कोच्चि के लिए ट्रेन ले सकते हैं। हालांकि कोच्चि शहर के बाद आप या तो फ्लाइट या फिर बोट के जरिए ही लक्षद्वीप जा पाएंगे।

अगर आप क्रूज के सफर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको मुंबई, गोवा, कोच्चि, बेपोर और मंगलौर जैसे शहरों से डायरेक्ट क्रूज कनेक्टिविटी मिल जाएगी और आप बड़े हीं आराम से लक्षद्वीप विजिट करने के लिए जा सकते हैं।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं