Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

घूमिये मल्लिकार्जुन और हैदराबाद आईआरसीटीसी के साथ

IRCTC package for Hyderabad

अगर आप भी पहाड़ों और हिल स्टेशनों पर जाकर बोर हो चुके हैं और हैदराबाद की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए सबसे बेस्ट होगा। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हैदराबाद की यात्रा के लिए टूर पैकेज प्लान किया है। जिसका नाम ‘मल्लिकार्जुन रामोजी सिटी हैदराबाद’ (MALLIKARJUNA RAMOJI CITY HYDERABAD) है। आइए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।

आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में

  • यह पैकेज तीन दिनों और दो रातों का होगा।
  • इस पैकेज का नाम है ‘मल्लिकार्जुन रामोजी सिटी हैदराबाद’ (MALLIKARJUNA RAMOJI CITY HYDERABAD)।
  • इस यात्रा के शुरुआत की तारीख 18 मार्च 2024 है।
  • इस पैकेज के तहत आप हैदराबाद और मल्लिकार्जुन की दौरा करेंगे।
  • इस यात्रा के पहले दिन आप जयपुर से हैदराबाद की ओर रवाना होंगे।
  • इस यात्रा के अंतिम दिन आप हैदराबाद से जयपुर वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)

पहला दिन
जयपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद उड़ान भरेंगे। हैदराबाद पहुंचकर अपने होटल की ओर रवाना हो जाएंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। फ्रेश होने के बाद आप रामोजी शहर घूमने के लिए निकल जाएंगे। शाम में वापस होटल आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

दूसरा दिन
सुबह-सुबह मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन के लिए निकल जायेंगे। मल्लिकार्जुन मंदिर घूमने के बाद मल्लिकार्जुन के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। होटल वापस आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

तीसरा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ते के बाद हैदराबाद के सालार जंग म्यूजियम, चौमाला पैलेस और चारमीनार देखने जाएंगे। हैदराबाद के जगहों को भ्रमण करने के बाद होटल वापस लौट जाएंगे। शाम में होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जयपुर पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)

अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹27390, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹23685 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 23770 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹22450, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹22450 और चाइल्ड विथ बेड (छोटे बच्चो के लिए) में 14585 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?

  • आपको जाते वक्त जयपुर से हैदराबाद और वापसी के समय हैदराबाद से जयपुर के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
  • आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी वाहन से करेंगे।
  • इस पैकेज के तहत आपको दो बार सुबह का नाश्ता और दो बार रात का खाना मिलेगा।
  • आप हैदराबाद के थ्री स्टार होटल में दो रात में बिताएंगे।
  • उपरोक्त सेवाओं पर जीएसटी लगेगा।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?

  • अगर आप दोपहर का भोजन या किसी भी अन्य प्रकार की भोजन सेवाएं लेते हैं तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
  • इस टूर पैकेज के दौरान आपको दूसरे दिन सुबह का नाश्ता और तीसरे दिन रात का डिनर नहीं मिलेगा।
  • आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
  • आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
  • इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
  • आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
  • यदि आप दर्शनीय स्थलों पर फोटोग्राफरों से अपनी तस्वीर खिंचवाते हैं तो उसका पैसा आपको देना होगा।
  • अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
  • इस पैकेज में आपको टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं नही मिलेंगी।
  • इस पैकेज में आपको टूर गाइड और टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं नही मिलेंगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *