IRCTC package for Ooty
आईआरसीटीसी द्वारा कुन्नूर और ऊटी के दर्शनीय-स्थलों की सैर के लिए एक टूर पैकेज का प्लान किया गया है। अगर आप भी इन सभी जगहों के दर्शन करना चाहते हैं और वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको इसी पैकेज के बारे में बताने वाली हूं। तो चलिए इस पैकेज के बारे में डिटेल से जानते हैं।
आइये जानते है आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारें में
- इस टूर का नाम है ‘ऊटी अनलिमिटेड’ (OOTY UNLIMITED)।
- यह पैकेज चार दिनों और तीन रातों का होगा।
- इस पैकेज के तहत आप कुन्नूर और ऊटी की यात्रा करेंगे।
- इस टूर की शुरुआती तारीख 25 जनवरी 2024 है।
- इस यात्रा के पहले दिन आप हैदराबाद से कोयंबटूर की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप कोयंबटूर से हैदराबाद वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर
पहला दिन
पहले दिन सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोयंबटूर के लिए उड़ान भरेंगे। कोयंबटूर पहुंचकर आदियोगी स्टैच्यू देखने के लिए निकल जाएंगे। आदियोगी स्टैच्यू देखने के बाद ऊटी में होटल की ओर रवाना हो जायेंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम ऊटी में करेंगे।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद आप ऊटी के डोडाबेट्टा पीक और टी म्यूजियम का दौरा करेंगे। शाम में बोटैनिकल गार्डन और ऊटी लेक घूमने जायेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम ऊटी में ही करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन सुबह नाश्ता करके आप पायकारा फॉल्स और फिल्म शूटिंग पॉइंट्स पर जाएंगे। दोपहर में मुदुमलाई नेशनल पार्क का दौरा करेंगे। शाम में होटल वापस लौट जायेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम ऊटी में ही करेंगे।
चौथा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ता करके आप कुन्नूर सिम्स पार्क और लैम्ब्स रॉक देखने जायेंगे। दोपहर में होटल से चेकआउट कर कोयंबटूर के लिए प्रस्थान करेंगे। कोयंबटूर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। हैदराबाद पहुंचकर आपकी यात्रा सुख यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹32600, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹25450 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 24850 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹23700 और चाइल्ड विथाउट बेड में ₹23700 चाइल्ड विथाउट बेड (छोटे बच्चों के लिए) 18300 रुपए पे करने होंगे।
इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त हैदराबाद से कोयंबटूर और वापसी के समय कोयंबटूर से हैदराबाद के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी बस से करेंगे।
- इस पैकेज के तहत आपको तीन बार सुबह का नाश्ता और तीन बार रात का खाना मिलेगा।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- आप ऊटी में तीन रात बिताएंगे।
- इस यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सेवाएं भी मिलेंगी।
- उपरोक्त सेवाओं के लिए सभी प्रकार के कर लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- अगर आप दोपहर का भोजन या किसी भी अन्य प्रकार की भोजन सेवाएं लेते हैं तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
- इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- इस पैकेज में आपको टूर गाइड सेवा नही मिलेंगी।