अगर आप हैदराबाद में रह रहे है और गोवा के खूबसूरत बीचों पर लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गोवा जाने के इच्छुक लोगों के लिए IRCTC ले कर आया है एक टूर पैकेज। इस पैकेज का नाम है ‘गोवा रिट्रीट’ (GOA RETREAT)। आइए इस पैकेज के बारे में और ज्यादा डिटेल (Detail) में जानते हैं।

आइये जानते है आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारें में
- इस टूर का नाम है ‘गोवा रिट्रीट’ (GOA RETREAT)।
- यह पैकेज चार दिनों और तीन रातों का होगा।
- इस पैकेज के तहत आप गोवा की यात्रा करेंगे।
- इस टूर की शुरुआती तारीख 30 नवंबर 2023 है।
- इस यात्रा के पहले दिन आप हैदराबाद से गोवा की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप गोवा से हैदराबाद वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर
पहला दिन
पहले दिन दोपहर में राजीव गांधी आंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Rajiv Gandhi International Airport) से उड़ान भरकर गोवा एयरपोर्ट (Goa Airport) पहुंचेंगे। गोवा एयरपोर्ट से आप होटल की ओर प्रस्थान करेंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा के ही होटल में करना होगा।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह होटल में नाश्ता करेंगे। नाश्ते के बाद साउथ गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान मंगेशी मंदिर (Mangeshi Temple), पुराने गोवा के चर्च (Churches of Old Goa), मीरामार बीच (Miramar Beach) और दोनपाउला बीच (Dona Paula Beach) का दौरा करेंगे। शाम में होटल वापस आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा में ही करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद नॉर्थ गोवा के दर्शनीय स्थल कालान्गुते बीच (Calangute Beach), बागा बीच (Baga Beach) और अगुआड़ा किला (Aguada Fort) का दौरा करेंगे। इसके बाद आप वाटर स्पोर्ट एक्टिविटीज के लिए (अपने पैसों पर) अंजुना बीच (Anjuna Beach), वागाटोर बीच (Vagator Beach) और चापोरा किला (Chapora Fort) जायेंगे। शाम में होटल वापस आ जायेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा में ही करेंगे।
चौथा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ता करेंगे। दोपहर में होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप गोवा एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। एयरपोर्ट पहुंचकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। हैदराबाद पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹27560, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹21930 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 21805 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹18035, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹17665 और चाइल्ड विथ बेड में (छोटे बच्चो के लिए) 17665 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त हैदराबाद से गोवा और वापसी के समय गोवा से हैदराबाद के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- आप गोवा में तीन रात AC रूम में रहेंगे।
- इस पैकेज के तहत आपको तीन बार सुबह का नाश्ता और तीन बार रात का खाना मिलेगा।
- इस टूर के दौरान आपको IRCTC की टूर एस्कॉर्ट्स सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी वाहन से करेंगे।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- उपरोक्त सेवाओं के लिए सभी प्रकार के परिवहन कर लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
- यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको दोपहर के भोजन तथा अन्य किसी प्रकार की भोजन सेवाएं लेते है तो उसका पैसा आपको खुद देना होगा।
- इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
- भोजन पहले से निर्धारित है और मेनू का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।
- मंडोवी रिवर में क्रूज चार्जेज (cruise charges) आपको खुद ही देना होगा।
- इस पैकेज में आपको टूर गाइड सेवा नही मिलेंगी।
- यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।