Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Food Lifestyle

तड़पती गर्मी की हो प्यास, तो बेल का शर्बत है बेहद खास !

बेल का शर्बत

चिलचिलाती धूप और गर्मी में राहत देने वाला ये कमाल का शर्बत स्वादिष्ट भी होता है और हमारे स्वास्थ्य को देता है खूब सारे फायदे।Bel Ka Sharbat

बेल जिसे श्रीफल भी कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम Aegle marmelos है। यह मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया का है। भारत में आमतौर पर पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में पाया जाता है।

बेल का फल कच्चा होने पर कुछ हरा होता है जबकि पकने की स्थिति में आने पर ये पीले रंग का हो जाता है। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 10 से 13 मीटर हो सकती है। इसका बाहरी खोल(cover) बहुत सख्त होता है जबकि अंदर का गूदा उतना ही मुलायम और इस गूदे से ही बनता है, बेल का शर्बत।

बेल का शर्बत

गर्मियों में हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है, ऐसे में बेल का शरबत hydrated रहने का एक बढ़िया तरीका है। क्योंकि इसमें होता है लगभग 61% पानी और ढेर सारे antioxidants जो हमारे शरीर की जल आवश्यकता की पूर्ति तो करते ही हैं, बल्कि साथ में शरीर के विभिन्न अंगों को भी लाभ पहुंचाते हैं।

  • एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर।  
  • एसिडिटी और अल्सर की समस्या से राहत। 
  • ऊर्जा (vital energy) प्रदान करता है।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत।
  • आँखों के लिए लाभकारी।
  • दांत और हड्डियों की मजबूती के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 

अक्सर बेल का शर्बत बाज़ार के ठेलों पर ही दिखता है, ऐसे में आपके ज़हन में ये सवाल आता होगा कि क्या हम ये शर्बत घर पर भी बना सकते हैं? तो, जी हाँ!

इसे बेहद आसान तरीके से घर पर भी बनाया जा सकता है।

  1. एक बेल फल
  2. 2 बड़ी चम्मच चीनी
  3. सेंधा नमक (1/4 छोटा चम्मच)
  4. भुना जीरा पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
  5. बर्फ़ के टुकड़े
  1. बेल को धो लें।
  2. बेल का फल तोड़कर गूदा निकाल लें।
  3. गूदे में 1 से 2 ग्लास पानी और चीनी डालकर 2 मिनट चला दें। (गूदा अच्छी तरह पानी में घुल जाना चाहिए)
  4. इसे छान लें और निकले हुए बेल के रस में स्वाद अनुसार सेंधा नमक और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं।
  5. इसमें बर्फ़ के टुकड़े डालकर आनंद लीजिए।

आपने जाना क्यों है, गर्मियों में बेल का शर्बत इतना खास और मज़ेदार। इसका आनंद लें, स्वस्थ रहें मस्त रहें

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *