Food Lifestyle

तड़पती गर्मी की हो प्यास, तो बेल का शर्बत है बेहद खास !

  • 0 Comments

चिलचिलाती धूप और गर्मी में राहत देने वाला ये कमाल का शर्बत स्वादिष्ट भी होता है और हमारे स्वास्थ्य को देता है खूब सारे फायदे।Bel Ka Sharbat बेल जिसे श्रीफल भी कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम Aegle marmelos है। यह मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया का है। भारत में आमतौर पर पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में पाया जाता है। बेल: फल से शर्बत तक.. बेल का फल कच्चा होने पर कुछ हरा होता है जबकि पकने की स्थिति में आने पर ये पीले रंग का हो जाता है। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 10 से 13 मीटर हो सकती है। इसका बाहरी खोल(cover) बहुत सख्त होता है जबकि अंदर का गूदा उतना ही मुलायम और इस गूदे से ही बनता है, बेल का शर्बत। गर्मियों में ही क्यों खास है बेल का शर्बत? गर्मियों में हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है, ऐसे में बेल का शरबत hydrated रहने का एक बढ़िया तरीका है। क्योंकि इसमें होता है लगभग 61% पानी और ढेर सारे antioxidants जो हमारे शरीर की जल आवश्यकता की पूर्ति तो करते ही हैं, बल्कि साथ में शरीर के विभिन्न अंगों को भी लाभ पहुंचाते हैं। आईए जानें बेल के औषधीय लाभ   क्या हम ये शरबत घर पर बना सकते हैं? अक्सर बेल का शर्बत बाज़ार के ठेलों पर ही दिखता है, ऐसे में आपके ज़हन में ये सवाल आता होगा कि क्या हम ये शर्बत घर पर भी बना सकते हैं? तो, जी हाँ! इसे बेहद आसान तरीके से घर पर भी बनाया जा सकता है। घर पर बेल का शर्बत बनाने की विधि: सामग्री- बनाने की विधि – आपने जाना क्यों है, गर्मियों में बेल का शर्बत इतना खास और मज़ेदार। इसका आनंद लें, स्वस्थ रहें मस्त रहें।