जब भी हम आगरा जाने की बात करते हैं तो हमारे ज़हन में सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर बन उभरती है। लेकिन किसी भी शहर की यात्रा सिर्फ उसकी इमारतों को देखने भर से पूरी नहीं हो जाती बल्कि उन लम्हों से यादगार बनती है जो हम वहाँ बिताते हैं। और इन पलों की शुरुआत अक्सर उस जगह से होती है जहाँ हम ठहरते हैं। आज Five Colors of Travel के इस ब्लॉग में हम आगरा के एक होमस्टे Homestay के बारे में बताएंगे क्योंकि ये होटल के तय ढाँचे से अलग लेकिन सुविधाओं में उतने ही शानदार होते है। (Big Brother Hostel & Homestay)
शायद यही वजह है कि आजकल होमस्टे का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज के समय में होमस्टे और हॉस्टल यात्रियों के बीच इसलिए लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये ठहरने की जगह देने के साथ-साथ बिलकुल अपनेपन वाला माहौल देते हैं।

Big Brother Hostel & Homestay
यह होमस्टे आगरा के एक चलायमान इलाके में स्थित है। VIP Road के पास होने की वजह से यह जगह ट्रैवलर्स के लिए बेहद सुविधाजनक हो जाती है। यहाँ से ताजमहल सिर्फ 500 मीटर की पैदल दूरी पर है, जिससे सुबह-सुबह या शाम के समय ताजमहल तक टहलते हुए पहुँचना भी संभव हो जाता है। और सबसे ख़ास बात तो ये कि इस घर की छत से ताजमहल साफ नज़र आता है। और जब शहर की प्रमुख जगहें पास हों, तो सफर में जल्दबाज़ी नहीं रहती और आप शहर को समय से घूम पाते हैं।


Big Brother Hostel & Homestay- कमरे और ठहरने का अनुभव
इस होमस्टे की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ हर तरह के यात्री के लिए ठहरने का विकल्प मौजूद है। चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ ट्रिप पर हों या फिर अकेले यात्रा कर रहे हों, हर किसी के लिए यहाँ उनके अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यहाँ उपलब्ध हैं:
Deluxe Double Bed Rooms
Triple Bed Deluxe Rooms (बालकनी के साथ और बिना बालकनी)
6 Bed Mixed Dormitory
6 Bed Female Dormitory
Safe Lockers के साथ Dormitory
कमरे एकदम साफ सुथरे और आरामदायक हैं। साफ बिस्तर, हवादार स्पेस और शांत वातावर घूमने के बाद चैन से आराम करने के लिए बेहतरीन अनुभव देता है।


हॉस्टल कल्चर और साझा अनुभव
होटल में अक्सर लोग अपने कमरे तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन हॉस्टल और होमस्टे यात्रियों को आपस में जोड़ते हैं। यहाँ अलग-अलग जगहों से आए लोग मिलते हैं, अपनी यात्राओं की कहानियाँ साझा करते हैं और कई बार अजनबी दोस्त बन जाते हैं। जैसे सर्दियों के समय यहाँ रात में छत पर बने हुए कैफे एरिया के पास आग जलाकर सब लोग बैठकर बातचीत कर सकते हैं।
यह जगह खासतौर पर सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार विकल्प है, क्योंकि यहाँ का माहौल बिल्कुल अपनापन महसूस करवाता है।


Big Brother Hostel & Homestay- सुरक्षा और भरोसा
यह होमस्टे एक बहुत ही सुरक्षित और सिक्योर एरिया में स्थित है, जो यात्रियों के लिए खासतौर पर महिला ट्रैवलर्स के लिए भरोसेमंद बनता है। डॉरमिट्री में सुरक्षित लॉकर की सुविधा दी गई है, जिससे यात्री निश्चिंत होकर शहर घूम सकते हैं। साफ-सफाई, बेसिक सुविधाएँ और सहयोगी होस्ट आपके ठहराव को और अधिक सहज बना सकते हैं।
खाने-पीने और आसपास का माहौल


आसपास कई लोकल ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट हैं, जहाँ आपको बिल्कुल घर जैसा खाना मिल जाएगा। यहाँ मौजूद लोग आपको लोकल फूड और घूमने की जगहों के बारे में सही जानकारी भी दे देते हैं, जिससे आपका सफर और आसान हो जाता है।
क्यों ज़रूरी हैं ऐसे होमस्टे और हॉस्टल?
आजकल लोग यात्रा करते हुए केवल इमारतों को नहीं देखना चाहते बल्कि वे ऐसे ठिकाने ढूंढते हैं जहाँ बजट का ध्यान रखा जाए, सुरक्षा मिले और एक जुड़ाव महसूस हो। होमस्टे और हॉस्टल यात्रियों को शहर या राज्य की संस्कृति के करीब ले जाते हैं। आगरा जैसे ऐतिहासिक शहर में Big Brother Hostel & Homestay भी उसी सोच का प्रतिनिधित्व करता है। क्योंकि कई बार सफर की सबसे अच्छी यादें वही होती हैं, जो हमें रास्ते में या ठहराव के दौरान मिलती हैं।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं