Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Women Hair Clip: एक्सेसरी छोटी जो लुक में ला देगी बड़ा चेंज

आजकल फैशन की दुनिया में वूमेन हेयर क्लिप Hair Clip फिर से ट्रेंड में आ गई हैं। कुछ समय पहले तक हेयर क्लिप्स का इस्तेमाल सिर्फ बालों को संभालने या बांधने के लिए किया जाता था, लेकिन अब इनका रोल बदल चुका है। अब हेयर क्लिप्स सिर्फ बाल को बांधने के लिए ही इस्तेमाल में नहीं लाई जाती हैं, बल्कि अब तो हेयर क्लिपस स्टाइल और फैशन का खास हिस्सा बन गई हैं।

आज की महिलाएं और लड़कियां जो भी आउटफिट पहनती है उस आउटफिट के मैच के ही हेयर क्लिप पहनती है, ताकि उनका लुक और भी खास लगे। चाहे सिंपल डेली लुक हो या फिर पार्टी और फंक्शन का स्टाइल, एक खूबसूरत हेयर क्लिप पूरे लुक को ट्रेंडी और ग्रेसफुल बना देती है।

हर आउटफिट के साथ मैच करती क्लिप्स

आजकल मार्केट में हर तरह की हेयर क्लिप्स आसानी से मिल जाती हैं। पर्ल वाली क्लिप्स हों, मेटल क्लिप्स, फूलों के डिज़ाइन, स्टोन वर्क या फिर रंग-बिरंगी फैंसी क्लिप्स ही आज मार्केट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। अगर आप सिंपल कुर्ता पहन रही हैं तो हल्की और सॉफ्ट क्लिप अच्छी लगती है, वहीं जींस-टॉप के साथ ट्रेंडी या कलरफुल क्लिप लुक को और स्मार्ट बना देती है। पार्टी या फंक्शन के लिए स्टोन या पर्ल वाली हेयर क्लिप पहनने से पूरा आउटफिट और भी खूबसूरत लगने लगता है। सही हेयर क्लिप चुनकर आप अपने पूरे लुक को आसानी से ट्रेंडी और स्टाइलिश बना सकती हैं।

क्लॉ क्लिप का बढ़ता क्रेज

आजकल क्लॉ हेयर क्लिप महिलाओं के बीच सबसे ज़्यादा ट्रेंड में है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे लगाना बहुत आसान होता है और कुछ ही सेकंड में बाल अच्छे से सेट हो जाते हैं। ये क्लिप बालों को कसकर पकड़ती है, जिससे बाल बार-बार खुलते नहीं और लुक भी साफ-सुथरा रहता है। आज के समय से ज्यादातर ऑफिस वूमेन इसे पसंद कर रही है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं इसे इसलिए पसंद कर रही हैं क्योंकि इससे बाल पूरे दिन मैनेज रहते हैं, वहीं कॉलेज गर्ल्स को ये इसलिए पसंद आती है क्योंकि ये दिखने में भी स्टाइलिश होती है। चाहे डेली यूज़ हो या हल्का-फुल्का आउटिंग लुक, क्लॉ क्लिप हर जगह परफेक्ट लगती है।

Women Hair Clip

कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

आजकल महिलाएं ऐसी हेयर क्लिप्स चुन रही हैं जो सिर्फ दिखने में ही अच्छी न हों, बल्कि पहनने में भी कंफर्टेबल हों। कोई भी नहीं चाहता कि क्लिप लगाने से बाल खिंचें या सिर में दर्द हो। इसलिए हल्की वजन वाली क्लिप्स ज़्यादा पसंद की जा रही हैं, जो बालों को अच्छे से पकड़ तो लेती हैं, लेकिन बालों पर ज़्यादा ज़ोर नहीं डालतीं। ऐसी क्लिप्स को लंबे समय तक लगाने पर भी परेशानी नहीं होती, इसी वजह से इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

हेयर क्लिप का ट्रेंड

आज के समय में हेयर क्लिप सिर्फ बाल बांधने या संभालने की चीज़ नहीं रह गई है, बल्कि यह भी एक स्टाइल बन चुका है। सही हेयर क्लिप लगाने से पूरा लुक और भी सुंदर और स्टाइलिश लगने लगता है। आने वाले समय में सिंपल यानी मिनिमल डिज़ाइन वाली, पर्ल से सजी और हाथ से बनी हैंडमेड हेयर क्लिप्स का चलन और बढ़ेगा। महिलाएं अब ऐसी क्लिप्स पसंद कर रही हैं जो दिखने में क्लासी हों, हर आउटफिट के साथ मैच करें और उन्हें एक सॉफ्ट व एलिगेंट लुक दें

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *