आज के दौर में जिम जाना अब सिर्फ फिट रहने या वजन कम करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह रोज़मर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, खासकर महिलाओं के लिए। जिम अब एक्सरसाइज़ (Gym Wear) के साथ-साथ खुद के लिए समय निकालने और अच्छा महसूस करने की जगह आ गया है। ऐसे में जिमवेयर का चुनाव बहुत मायने रखता है, क्योंकि आरामदायक और सही फिट वाले कपड़े वर्कआउट को आसान बनाते हैं, इसके साथ ही ये पसीने की परेशानी को भी कम करते हैं और हर मूवमेंट में साथ देते हैं।
जब जिम में पहनने वाला आउटफिट अच्छा और स्टाइलिश होता है, तो कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है। यही वजह है कि आज की महिलाएँ जिम में भी फैशनेबल दिखना चाहती हैं और इसी सोच के चलते जिमवेयर फैशन लगातार नए ट्रेंड्स और डिज़ाइनों के साथ आगे बढ़ रहा है।
जिम में कंफर्ट है बहुत ज़रूरी
जिमवेयर लेते समय एक बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है कि जो भी कपड़े आप लो वो पहनने में आरामदायक हों। अगर कपड़े टाइट, भारी या चुभने वाले होंगे तो वर्कआउट करने में परेशानी होगी। कॉटन-ब्लेंड, पॉलिएस्टर और स्पैन्डेक्स जैसे फैब्रिक जिम के लिए एकदम परफेक्ट होते है और ये फैब्रिक इसलिए अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये पसीना जल्दी सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ऐसे कपड़ों में एक्सरसाइज़ करते समय ज़्यादा गर्मी या चिपचिपापन महसूस नहीं होता, क्योंकि ये स्ट्रेचेबल होते है तो शरीर के साथ आसानी से मूव करते हैं, जिससे उठना-बैठना, स्ट्रेच करना या दौड़ना आसान हो जाता है। जब कपड़े हर मूवमेंट में साथ देते हैं, तो वर्कआउट ज़्यादा अच्छे से हो पाता है और थकान भी कम महसूस होती है।

स्टाइलिश टॉप्स और स्पोर्ट्स ब्रा
आजकल जिम में पहनने वाले टॉप्स अब सिर्फ सिंपल टी-शर्ट तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। अब महिलाओं के पास कई तरह के स्टाइलिश ऑप्शन मौजूद हैं, जैसे क्रॉप टॉप्स, रेसरबैक टॉप्स और मेश डिटेलिंग वाले टॉप्स, जो दिखने में भी अच्छे लगते हैं और पहनने में भी कंफर्टेबल होते हैं। ये टॉप्स वर्कआउट के दौरान हवा पास होने देते हैं, जिससे ज़्यादा गर्मी महसूस नहीं होती। वहीं स्पोर्ट्स ब्रा भी अब सिर्फ सपोर्ट देने के लिए नहीं पहनी जाती, बल्कि इसे एक फैशन स्टेटमेंट की तरह देखा जाने लगा है। आजकल स्पोर्ट्स ब्रा अलग-अलग डिज़ाइन, ट्रेंडी रंगों और यूनीक प्रिंट्स में मिलती हैं, जिन्हें लेगिंग्स या जॉगर्स के साथ पहनकर महिलाएँ जिम में भी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखती हैं।
लेगिंग्स और जॉगर्स का बढ़ता ट्रेंड
आजकल जिमवेयर की बात करें तो हाई-वेस्ट लेगिंग्स महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। ये पहनने में बहुत कंफर्टेबल होती हैं और वर्कआउट के दौरान बार-बार आपको इसे एडजस्ट करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। हाई-वेस्ट होने की वजह से ये पेट को अच्छा सपोर्ट देती हैं और शरीर का शेप भी बेहतर दिखाती हैं, जिससे कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है। सॉलिड कलर की लेगिंग्स हों या प्रिंटेड और कलर-ब्लॉक डिज़ाइन वाली, हर तरह के स्टाइल आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें अलग-अलग टॉप्स के साथ मैच किया जा सकता है। वहीं कुछ महिलाएँ लेगिंग्स की बजाय जॉगर्स पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि उनका फिट थोड़ा ढीला और रिलैक्स्ड होता है। जॉगर्स उन लोगों के लिए सही रहते हैं जो कंफर्ट को सबसे ऊपर रखते हैं और वर्कआउट के दौरान खुलापन महसूस करना चाहते हैं।

कलर और डिजाइन का बेस्ट कॉम्बो
जिमवेयर के रंगों की बात करें तो काला और ग्रे जैसे न्यूट्रल रंग हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहे हैं, क्योंकि ये हर किसी पर अच्छे लगते हैं और कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। लेकिन अब महिलाएँ सिर्फ इन्हीं रंगों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। आजकल नियॉन शेड्स, हल्के पेस्टल कलर्स और बोल्ड प्रिंट्स वाले जिमवेयर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जो लुक को फ्रेश और एनर्जेटिक बना देते हैं। ऐसे रंग पहनने से जिम में एक अलग ही पॉजिटिव फील आती है। वहीं मैचिंग को-ऑर्ड जिम सेट्स उन महिलाओं के लिए बहुत काम के होते हैं, जो ज़्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहतीं। एक जैसा टॉप और लेगिंग पहनते ही पूरा लुक तैयार हो जाता है, जिससे कम मेहनत में भी जिम में स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखना आसान हो जाता है।
फुटवियर और एक्सेसरीज़ भी है कंपल्सरी
जिमवेयर की बात करें तो यह सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि सही फुटवियर और एक्सेसरीज़ भी उतनी ही ज़रूरी होती हैं। अच्छे स्पोर्ट्स शूज़ न सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाते हैं, बल्कि वर्कआउट के दौरान पैरों को सही सपोर्ट देकर चोट से भी बचाते हैं। इसके अलावा स्वेटबैंड, स्मार्ट वॉच और हल्का जिम बैग न सिर्फ आपके जिम एसेंशियल को रखने में काम आते हैं, बल्कि आपके जिम लुक को भी पूरा करते हैं। आजकल जिमवेयर को सिर्फ जिम तक ही नहीं पहना जाता, बल्कि एथलीज़र ट्रेंड की वजह से लेगिंग्स, स्पोर्ट्स ब्रा, हुडी और जॉगर्स को बाहर घूमने या कैज़ुअल आउटिंग्स में भी आराम से स्टाइल किया जा रहा है। जिम के बाद दोस्तों के साथ कॉफी पर जाना हो या छोटी सी आउटिंग, तो यह लुक कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है।
कुल मिलाकर, महिलाओं के लिए जिमवेयर अब सिर्फ फिटनेस का हिस्सा नहीं, बल्कि फैशन और कॉन्फिडेंस का भी सिंबल बन चुका है।