Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Winter Travel Fashion Tips: सर्दियों में बरतें ये सावधानियाँ

सर्दियों में ट्रैवल करने का मज़ा ही कुछ और होता है, लेकिन ट्रैवल की पैकिंग करते समय सबसे बड़ा कन्फ्यूज़न यही होता है कि क्या पैक करें और क्या नहीं, जिससे हमें सर्दियों में ठंड भी न लगे और हमारा स्टाइल भी बना रहे। इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए यह ब्लॉग आपके लिए फाइव क्लासिक टिप्स लेकर आया है, जिसमें हम आपको बताएँगे कि सर्दियों में ऐसी कौन-सी स्टाइल अपनानी चाहिए, जो न सिर्फ आपको ठंड में कंफर्टेबल रखे, बल्कि आपकी स्टाइल को भी बरकरार रखे और आपको ठंड से बचाए। (Winter Travel Fashion)

लेयरिंग से रखें खुद को स्टाइलिश और गर्म- Winter Travel Fashion

विंटर में ट्रैवल करते समय आसपास का टूरिस्ट प्लेस बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसे में बहुत से लोग सर्दियों में ही ट्रैवल करना पसंद करते हैं। लेकिन जब सर्दियों में ट्रैवल की बात आती है, तो लोगों के मन में हमेशा यही कन्फ्यूज़न रहता है कि आखिर ऐसा क्या पहनें, जो उन्हें ठंड से भी बचाए और उनकी स्टाइल भी बनी रहे। ऐसे में लेयरिंग करना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसमें आप अंदर एक थर्मल या फुल स्लीव्स टॉप पहन सकती हैं, उसके ऊपर स्वेटर और बाहर से एक स्टाइलिश जैकेट या फिर कोट पहनने से आपका लुक एकदम एलिगेंट नजर आता है।

Winter Travel Fashion Tips

लेयरिंग की मदद से आप मौसम के अनुसार अपने कपड़ों को बैलेंस कर सकती हैं और अपने लुक को एकदम स्टाइलिश बना सकती हैं।

एक्सेसरीज़ जो बढ़ाएं लुक और दें ठंड से सुरक्षा

सर्दी में ड्राइविंग या ट्रैवल करते समय एक्सेसरीज़ एक बहुत ही अहम रोल निभाती हैं। जैसे कैप, स्टोल या मफलर ये न सिर्फ आपको ठंड से बचाते हैं, बल्कि आपके विंटर लुक को और भी बेहतर बना देते हैं। इसके साथ ही वूलन कैप ठंडी हवा से सिर को अच्छी तरह सुरक्षित रखती है, और जिससे आपका लुक और भी अच्छा लगता है। इसे पहनने के बाद आपकी फोटो भी काफी बढ़िया आती है।

अगर आप पहाड़ी इलाकों में ट्रैवल करने जा रहे हैं, तो सर्दियों में हमेशा अपने साथ ग्लव्स जरूर रखें, क्योंकि वहां ठंड मैदानी इलाकों के मुकाबले ज्यादा होती है और हाथ ठंडे होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। इसलिए हाथों को गर्म रखने के लिए ग्लव्स पहनना जरूरी है। ये न केवल आपको ठंड से बचाते हैं, बल्कि आपके विंटर लुक को भी पूरी तरह कंप्लीट कर देते हैं।

कम्फर्टेबल बॉटम्स का सही चुनाव

आप चाहे सर्दियों में ट्रैवल करने जा रही हों या फिर गर्मियों में, किसी भी मौसम में सफर के दौरान एक बात हमेशा याद रखना बहुत ज़रूरी है कि ट्रैवल करते समय सही बॉटम्स का चुनाव किया जाए, ताकि आप आराम से चल-फिर सकें। थर्मल के साथ जींस या ट्राउज़र सबसे अच्छा ऑप्शन होता है, जबकि बहुत ज्यादा टाइट कपड़े ट्रेवलिंग के दौरान नहीं पहने चाहिए, जिससे शरीर में हवा का सही सर्कुलेशन बना रहे और ठंड भी न लगे।

Winter Travel Fashion Tips

अगर आप बहुत ठंडी या बर्फीली जगह जा रही हैं, तो वॉटर-रेज़िस्टेंट पैंट्स ज्यादा बेहतर रहती हैं, क्योंकि ये वहां के तापमान में आपके शरीर की गर्माहट को बैलेंस रखती हैं और आपको कंफर्टेबल बनाए रखती हैं, जिससे आप बिना ठंड को महसूस किए अपनी ट्रैवल जर्नी को पूरी तरह एंजॉय कर पाती हैं।

फुटवियर जो ट्रैवल को बनाए आसान

ट्रैवल करते समय फुटवियर का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है, खासकर अगर आप सर्दियों में ट्रैवल कर रही हैं। तो सही फुटवियर आपके पूरे ट्रैवल एक्सपीरियंस को आसान और मज़ेदार बना देता है। ऐसे शूज़ या बूट्स पहनें जो अंदर से वार्म हों और जिनका सोल स्लिप न करे। एंकल बूट्स या नी-हाई बूट्स देखने में भी स्टाइलिश लगते हैं और लंबे समय तक चलने में भी कंफर्टेबल होते हैं। इसके साथ ही वूलन सॉक्स पहनना न भूलें, ताकि पैर पूरे दिन गर्म रहें और आप बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रिप को एंजॉय कर सकें।

हल्का और स्मार्ट ट्रैवल बैग

ट्रैवल करते समय बैग भी हल्का और कम्फर्टेबल होना चाहिए। भारी हैंडबैग की जगह स्लिंग बैग या बैकपैक ज्यादा सही रहता है, जिसमें जरूरी सामान आसानी से आ जाए। सर्दियों के आउटफिट के साथ डार्क या न्यूट्रल कलर का बैग ज्यादा अच्छा लगता हैजो आपके हर लुक के साथ मैच भी हो जाए।

विंटर ट्रैवल के लिए मिनिमल मेकअप- Winter Travel Fashion

सर्दी के मौसम में ट्रैवल करने का एक नुकसान यह भी होता है कि इस समय स्किन जल्दी ड्राय हो जाती है। इसलिए विंटर ट्रैवल के दौरान मेकअप को मिनिमम और स्किन-फ्रेंडली रखना चाहिए। मॉइश्चराइज़र और लिप बाम हमेशा अपने साथ रखें। हल्का फाउंडेशन या बी-बी क्रीम और न्यूड या बेरी शेड की लिपस्टिक आपके चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देती है। ज्यादा मेकअप करने से बचें, क्योंकि सर्दियों में नेचुरल लुक ही सबसे अच्छा लगता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *