आजकल ट्रेन टिकट मिलना आसान काम नहीं है, खासकर जब बात हो तत्काल टिकट की हो तब। रात को अचानक कहीं जाना हो, ऑफिस में छुट्टी अचानक मिल जाए या कोई इमरजेंसी हो जाए, तब सबको याद आता है यार, तत्काल से टिकट कराते हैं! लेकिन सच ये है कि अगर तरीका न पता हो तो Tatkal Booking सेकंडों में फेल हो जाती है। चलिए, आराम से फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की इस पेशकश में समझते हैं कि IRCTC पर तत्काल टिकट कैसे बुक करें? ताकि अगली बार आप भी प्रो की तरह टिकट निकाल सकें।

सबसे पहले तो ये समझ लें कि तत्काल बुकिंग का टाइम फिक्स होता है। AC क्लास 2A, 3A, CC आदि के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे से। तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले खुलता है जाने वाले दिन को छोड़कर जैसे अगर आपकी ट्रेन 10 तारीख को है, तो तत्काल बुकिंग 9 तारीख को खुलेगी। इसलिए सबसे पहला काम एक दिन पहले ही अपना IRCTC अकाउंट लॉगिन करके रखिए, इंटरनेट अच्छा होना चाहिए और लैपटॉप/मोबाइल चार्ज। आखिरी मिनट में लॉगिन करने बैठेंगे तो कभी कैप्चा अटक जाएगा, कभी ओटीपी लेट आएगा।(IRCTC पर तत्काल टिकट कैसे बुक करें?)
अब बात करते हैं स्टेप बाय स्टेप Tatkal Booking Process की।
1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप में पहले से लॉगिन हो जाएं।
2. पहले से अपना पैसेंजर लिस्ट या मास्टर लिस्ट सेव कर लें नाम, उम्र, जेंडर आदि बार-बार टाइप करने में समय बर्बाद होता है।
3. सुबह 9:55 से 9:58 के बीच ट्रेन सर्च करके रखिए, क्लास और कोटा में Tatkal चुन लें, लेकिन Book Now पर 10 या 11 बजने के बाद ही क्लिक करें जैसा आपकी क्लास हो।

4. जैसे ही टाइम हो जाए, तुरंत Book Now दबाएं, सेव किए हुए पैसेंजर सेलेक्ट करें, कैप्चा जल्दी भरें और पेमेंट ऑप्शन पर पहुंच जाएं।
तत्काल क्वोटा बहुत लिमिटेड होता है इसीलिए जो जितनी फास्ट डिटेल भरता है, उसी को टिकट मिलता है। वास्तव में यहां स्पीड ही गेम चेंजर है।
पेमेंट के टाइम पर भी लोग फंस जाते हैं, इसलिए कोशिश करें कि आपके पास फास्ट पेमेंट ऑप्शन तैयार हो UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग, जो भी आप सबसे जल्दी इस्तेमाल कर सकते हों। UPI ऑटोमेटेड ऐप जैसे फोनपे, गूगल पे, पेटीएम अक्सर जल्दी काम कर जाते हैं, पर यह भी जरूरी है कि मोबाइल नेटवर्क अच्छा हो। पेमेंट के बाद थोड़ा सब्र रखिए, कई बार साइट स्लो होती है लेकिन बार-बार बैक जाने या पेज रीफ्रेश करने से भी दिक्कत हो सकती है। पेमेंट सफल होते ही या तो आपको कन्फर्म टिकट, RAC या वेटिंग Tatkal Ticket मिलेगा तीनों ही कंडीशन में PNR सेव करके स्क्रीनशॉट जरूर रख लें।
आखिर में कुछ छोटे लेकिन काम के टिप्स तत्काल में हमेशा प्लान क्लियर रखें, पहले से ये तय कर लें कि कौन-सा ट्रेन नंबर, कौन-सी क्लास, कौन-सा बोर्डिंग स्टेशन और किसका बुक करना है। झट से फैसला बदलने वाले लोग अक्सर टिकट से चूक जाते हैं। एक ही समय में कई लोग अगर एक ही आईडी से बुकिंग करने की कोशिश करेंगे, तो गड़बड़ हो जाएगी इसलिए एक ही डिवाइस से शांत दिमाग से काम करें। याद रखिए, तत्काल टिकट थोड़ा महंगा होता है, पर सही टाइमिंग, सही प्रिपरेशन और तेज़ उंगलियां हों, तो ये सिस्टम भी उतना मुश्किल नहीं जितना दिखता है। अगली बार जब कोई पूछे तत्काल कैसे कराते हैं? तो उन्हें यह इनफार्मेशन जरूर भेजें!
