Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

स्ट्रीट स्टाइल से रनवे तक : ये 5 डेनिम ट्रेंड्स बन रहे हैं फैशन की नई पहचान

स्ट्रीट स्टाइल

स्ट्रेट फिट डेनिम

स्ट्रेट फिट डेनिम ऊपर से नीचे तक एक ही सीध में होती है, जो वेस्टर्न यानी क्रॉप टॉप, टी-शर्ट के साथ-साथ एथनिक कुर्तियों पर भी बहुत अच्छी लगती है और आपको एक सेटल-सा लुक देती है। इसके साथ ही यह कंफर्ट में भी नंबर वन होती है, जिससे आप इसे कैज़ुअल वियर में भी पहन सकते हैं। और आज-कल यह काफी ट्रेंड में भी है।(डेनिम की खासियत यह है कि यह बेहद मजबूत होती है और लंबे समय तक चलती भी है।)

स्ट्रीट स्टाइल

बेल बॉटम

बेल बॉटम डेनिम वह जींस होती है जो कमर और जाँघों तक फिट रहती है, लेकिन घुटनों के नीचे आते-आते हल्की-हल्की फैलने लगती है। यह छोटी हाइट वालों के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसे पहनने के बाद हाइट आपकी हाइट कमी लगती है। इसके साथ आपका फिगर भी किसी फिल्म स्टार से कम नहीं दिखता। यह आमतौर पर फॉर्मल शर्ट के साथ बहुत जंचती है, लेकिन आप इसमें कैज़ुअल लुक के लिए क्रॉप टॉप या टी-शर्ट भी पहन सकते हैं

स्ट्रीट स्टाइल

वाइड लेग डेनिम

वाइड लेग जींस प्रॉपर स्ट्रीट फिट जींस जैसी ही होती है, बस इसमें फिटिंग कम और चौड़ाई ज़्यादा होती है। यह आजकल इतनी ट्रेंड में है कि आपको हर दूसरी लड़की इसे पहने हुए मिल जाएगी। इसका लुक हर बॉडी टाइप पर सूट करता है चाहे हाइट बड़ी हो या छोटी, यह हाइट को बिल्कुल परफेक्ट दिखाती है।

स्ट्रीट स्टाइल

बूटकट डेनिम

बूटकट डेनिम पहले ज्यादातर लड़के पहनते थे, लेकिन अब लड़कियाँ भी इसे बहुत पसंद करती हैं। इसका लुक कैज़ुअल और स्टाइलिश लगता है। यह न तो बहुत फिटेड होती है और न ही बहुत लूज़। इसका लुक कुछ-कुछ स्ट्रेट-फिट जींस जैसा दिखता है, जो देखने में शानदार और पहनने में कंफर्टेबल होता है।

स्ट्रीट स्टाइल

कार्गो डेनिम

कार्गो डेनिम आज सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली स्टाइल्स में से एक है। यह ऊपर से नीचे तक एक समान चौड़ाई में रहती है और काफ़ी लूज़ फिट होती है। इसकी साइड्स में कई पॉकेट्स होती हैं, जो इसे फंकी और स्मार्ट लुक देती हैं। इसे पहनकर आप न सिर्फ़ स्टाइलिश और बिंदास दिखेंगी, बल्कि यह काफ़ी कंफर्टेबल भी होती है और आपको आपके सामान रखने के लिए एक्स्ट्रा पॉकेट्स भी देती है।

स्ट्रीट स्टाइल

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *