अगर आप दिल्ली से हैं तो आपने मेट्रो में कभी ना कभी तो सफर जरूर किया होगा। आप में से कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जो रेगुलर बेसिस पर मेट्रो में सफर करते हैं। दिल्ली में मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नए-नए फीचर्स और स्कीम्स लॉन्च किए जाते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस बार भी ऐसा ही कुछ किया है।

दिल्ली मेट्रो का नया फीचर (New feature of Delhi Metro)
यात्रियों द्वारा दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल दो तरीके से किया जा सकता है। पहला टिकट काउंटर से टिकट लेकर और दूसरा मेट्रो कार्ड के उपयोग से। लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने कुछ समय पहले डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन मेट्रो टिकट डिस्ट्रीब्यूशन भी स्टार्ट कर दिया था। अब दिल्ली मेट्रो ने इस फीचर को और भी आसान बनाने के लिए एक नए फीचर को इंट्रोड्यूस किया है।

क्या है नया फीचर? (What’s new?)
दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में होने के कारण मेट्रो स्टेशनों पर हर रोज टिकट के लिए काफी लंबी भीड़ लग जाती है। इस भीड़ से बचने का एक साधारण सा उपाय होता है कार्ड का उपयोग करना या फिर ऑनलाइन टिकट बुक करना। पहले ऑनलाइन टिकट सिर्फ पेटीएम और फोन पे जैसे पेमेंट एप से हीं किए जा सकते थे, लेकिन अब डीएमआरसी ने इसके लिए व्हाट्सएप पर भी यह सुविधा उपलब्ध करवा दी है। अब आप मेट्रो की टिकट व्हाट्सएप से भी खरीद सकते हैं। वैसे तो यह सुविधा 1 जून से ही लागू हो गई थी, लेकिन तब यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के सिर्फ ऑरेंज लाइन के लिए लाई गई थी। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो में किसी भी लाइन से यात्रा करने के लिए आप व्हाट्सएप से टिकट खरीद सकते हैं।

कैसे खरीदे व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट (How to buy DMRC Metro tickets from whatsapp)?
मेट्रो टिकट खरीदने के लिए लंबी भीड़ में लगने से बेहतर है कि अपने फोन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करके मेट्रो टिकट खरीद लिया जाए। इसके लिए डीएमआरसी ने व्हाट्सएप पर भी टिकट की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। जिसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप पर 9650855800 नंबर पर हाय लिखकर भेजें। इसके बाद आपको पसंदीदा भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा। भाषा को सेलेक्ट करने के बाद आप टिकट की संख्या का चयन कर सकते हैं। टिकट की संख्या को सेलेक्ट करने के बाद आप डेबिट कार्ड या फिर यूपीआई का उपयोग करके पेमेंट करें और इसके बाद आपको व्हाट्सएप चैट पर ही क्युआर-कोड अवेलेबल हो जाएंगे। जिसके जरिए आप यात्रा कर पाएंगे। आप एक समय में अधिकतम 6 टिकट बुक करवा सकते हैं।