Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

खर्ची पूजा: त्रिपुरा का अद्भुत त्यौहार जो शुद्धि, परंपरा और आस्था की मिसाल पेश करता है!

खर्ची पूजा

खर्ची पूजा को समझने के लिए थोड़ा पीछे जाना पड़ता है इसके अर्थ की ओर। खार का मतलब है पाप या अशुद्धि और ची का अर्थ है धोना या शुद्ध करना। यानी खारची पूजा का सीधा मकसद है समाज और प्रकृति से अशुद्धियों को दूर करना और नए शुभ चक्र की शुरुआत करना। यह पूजा प्रकृति पूजा की विरासत भी दर्शाती है क्योंकि इसमें भूमि-देवी की पूजा होती है जिसे त्रिपुरा के लोग चांताई के नाम से जानते हैं। पूजा में छोटे-छोटे लकड़ी के बने 14 सिर 14 देवताओं का प्रतीक बाहर लाए जाते हैं, जिन्हें वर्ष में सिर्फ इसी समय जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाता है। इन पवित्र प्रतीकों को नदी में स्नान करवाया जाता है, फिर विशेष मंत्र-पाठ के साथ पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस प्रक्रिया से समाज की नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियां दूर होती हैं।

खर्ची पूजा

खर्ची पूजा की सबसे आकर्षक बात यह है कि इसमें किसी एक धर्म या जाति कावर्चस्व नहीं बल्कि हर समुदाय का एक जैसा योगदान होता है। यही वजह है कि इसे सामुदायिक उत्सव कहा जाता है। पूजा के दौरान भव्य जुलूस, पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की धुन, रंगीन पोशाकें, स्थानीय नृत्य-गान और लोक कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलता है। सात दिनों की इस महोत्सव रात में सजी-धजी दुकानों, स्थानीय व्यंजनों की खुशबू, हस्तशिल्प बाज़ार और रात-भर चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम त्रिपुरा की जीवंतता को पूरी तरह सामने रखते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक सिर्फ इस उत्सव की भव्यता का अनुभव करने के लिए यहां पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा आती है।(पूजा में छोटे-छोटे लकड़ी के बने 14 सिर 14 देवताओं का प्रतीक बाहर लाए जाते हैं)

खर्ची पूजा आज सिर्फ श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति-संरक्षण और सामाजिकमेल-मिलाप का प्रतीक बन चुकी है। यह हमें याद दिलाती है कि आधुनिकता की तेज़ दौड़ में भी हमारी जड़ें और परंपराएं हमें जोड़कर रखती हैं। यह उत्सव प्रकृति का सम्मान करने, समाज को स्वच्छ और पवित्र बनाने और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। हर धार्मिक व सामाजिक आयोजन की तरह यह भी हमें सिखाता है कि मन की शुद्धता और सामूहिक सद्भाव ही असल आध्यात्मिकता है

खर्ची पूजा

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *