ये बात तो हम सब जानते हैं कि जैसे ही सर्दियों का सीजन शुरू होता है, वैसे ही वेडिंग सीज़न भी हमारे घरों में दस्तक दे देता है और अक्सर शादी और सर्दी को बैलेंस करना मुश्किल हो जाता है। ख़ासकर महिलाओं के लिए। क्योंकि वह ज्यादातर इस चीज में कन्फ्यूज रहती है कि ऐसा क्या पहने जो न केवल उन्हें सर्दी से बचाए बल्कि उनके स्टाइल को भी फीका न पड़ने दें। ऐसे में साड़ी के ऊपर कोट, जैकेट पहनना सबसे अच्छा साबित हो सकता है, पर इसे एक यूनीक तरीके से पहना जाए तब और इसीलिए फ़ाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल लेकर आया है आपके लिए ऐसे विंटर फ़ैशन टिप्स, जो आपको शादी और सर्दी में तालमेल बिठाने में मदद करेंगे।

कलर कॉन्ट्रास्ट है सबसे जरूरी
किसी भी कपड़े को पहने से पहले उसमें कलर् कॉन्ट्रास्ट करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आप सीधा सीधा कोई भी कलर पहनेंगे तो वो बोरिंग लगेगा जैसे अगर आपने डार्क कॉलर्स पहने हैं तो उसपे न्यूट्रल कलर्स की जैकेट्स और कोर्ट अच्छे लगेंगे न कि डार्क पे डार्क शेड की जैकेट्स। अगर आपकी साड़ी पेस्टल या न्यूट्रल टोन में है, तो उस पर वाइन, रॉयल ब्लू जैसे डार्क कलर्स बहुत जांचेंगे और वही अगर आपकी साड़ी डार्क कलर में है तो गोल्ड या बेज जैकेट जँचेगी।
जैकेट और कोट का फैब्रिक सोच समझ कर चुनें!
आज कल बाजार में हर कपड़े का डुप्लीकेट यानी उसकी कॉपी मिलती है तो कपड़े के फैब्रिक को अच्छे से चेक करके ले क्योंकि ये कॉपीज देखने में तो बिल्कुल ओरिजिन की तरह ही होती है, पर जब आप इन्हें पहनती है तो इनकी शाइन फीकी हो जाती है इसलिए जब भी आप जैकेट को खरीदें तो उसका फैब्रिक अच्छे से चेक करके ही खरीदे।(वही अगर आपकी साड़ी डार्क कलर में है तो गोल्ड या बेज जैकेट जँचेगी।)

सही फुटवियर चूस करें
किसी भी आउटफिट में जान डालने के लिए सही फुटवियर का पहनना बहुत जरूरी है। जिस तरह आप साड़ी और जैकेट में कलर कंट्रास्ट करते हैं उसी तरह से अपने कपड़ों के साथ फूटवियर को मैच करना बिल्कुल भी ना भूले क्योंकि अगर आपने फुटवियर में गलती कर दी तो आपके पूरे लुक में दिए हुए एफर्ट्स बेकार हो जाएंगे।
कोट और जैकेट की लंबाई सही चुनें
साड़ी के साथ अगर आप जैकेट या फिर कोट पहन रहे हैं तो उसकी लंबाई बहुत मेटर करती है जैसे कि अगर आप जैकेट पहनते हैं तो वह आपकी थाई तक होगी तो अच्छी लगेगी लेकिन अगर आप कोट पहन रहे हैं तो वह कम से कम आपके घुटनों से नीचे तक जाना चाहिए तभी उसमें आपको एक रॉयल पर्सनैलिटी मिलेगी।
मेकअप को भी एक दम बैलेंस रखें

किसी भी लुक को एक कंपलीट लुक तभी माना जाता है जब उसमें एक सही तरीके का और सेटल मेकअप हो। मान लीजिए की आपने कपड़े वेस्टर्न पहने हैं पर उस पर मेकअप ट्रेडिशनल वाला कर लिया है, तो वह कितना बेकार लगेगा ठीक इसी तरह इस साड़ी और जैकेट के कांबिनेशन में भी आपको मिनिमल सा सेटल मेकअप करना होगा जैसे ग्लोइंग फेस और डार्क लिपस्टिक का कंबीनेशन साड़ी और जैकेट वाले लुक के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा और साथ ही बालों में सॉफ्ट कर्ल्स या फिर जुड़ा आपको एक रॉयल लुक और पर्सनालिटी देगा।
एक्सेसरीज को भी सिंपल और मिनिमम रखें
साड़ी के ऊपर जैकेट या फिर उसके ऊपर हैवी कोर्ट अपने आप में ही एक बोर्ड कांबिनेशन है तो अगर आप इसमें बहुत हैवी ज्वेलरी पहनते हैं तो वह इस आउटफिट को ओवरशेडो कर देंगे। जिससे आपकी पर्सनालिटी कहीं खो सी जाएगी। इसलिए इस आउटफिट में बहुत मिनिमल सी ज्वेलरी आपको कैरी करनी होती है, जिससे आपके आउटफिट की साइन भी न जाए और आप भी उस आउटफिट में जमकर साइन करें।
