Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

हनी ग्लो ट्रेंड: शहद बना ब्यूटी का नया सीक्रेट, जिसे ट्राई कर रही है भारत की हर महिला

हनी ग्लो ट्रेंड

स्किन को ब्राइट बनाने के लिए

अगर आपको धूप में रहने से जल्दी टैनिंग हो जाती है और आपका चेहरा थोड़ा सांवला या काला-सा दिखने लगता है, तो उसके लिए शहद आपकी स्किन की बेस्ट नैचुरल दवाई बन सकता है। अगर आप डेली रूटीन में अपने चेहरे पर शहद लगाएँगी, तो इससे आपकी स्किन से टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी और चेहरा पहले से ज़्यादा ब्राइट और फ्रेश दिखाई देगा। शहद न केवल धूप के असर से बचाता है, बल्कि धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन से भी आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और नेचुरली शाइनी दिखने लगती है।(शहद केवल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।)

नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए

अगर आप नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं, तो शहद आपके लिए एकदम परफेक्ट है। क्योंकि इससे आपकी स्किन पर कोई बनावटी चमक नहीं आती, बल्कि एक नेचुरल ग्लो बाहर आता है, जो आपके अंदर ही छुपा होता है। इसे लगाने के बाद आपको किसी मेकअप की ज़रूरत नहीं पड़ती। आप बिना मेकअप हर जगह खूबसूरत और फ्रेश दिखती हैं, और आपका चेहरा एकदम चमचमाता नज़र आता है

हनी ग्लो ट्रेंड

दाग-धब्बों और मुंहासों को साफ करने के लिए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे हैं, तो उसके लिए शहद सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि शहद की एंटीबायोटिक ताकत मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। आप थोड़ा-सा शहद कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाइए और पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। सुबह आपका चेहरा एकदम चमकदार और फ्रेश नज़र आएगा। और अगर आपके चेहरे पर मुंहासे व दाग-धब्बे ज़्यादा हैं, तो एक चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी मिलाकर एक मास्क बना लीजिए। इसे रात में चेहरे पर लगाइए और सूखने पर धो लीजिए। सुबह उठते ही आपका चेहरा बिलकुल चमचमाता और ग्लोइंग नज़र आएगा।

रेड स्किन और स्वेलिंग को हटाने के लिए

अगर आपके चेहरे पर मौसम बदलने से या थोड़ी-सी धूप–धूल-मिट्टी लगने से रेडनेस आ जाती है और कभी-कभी स्वेलिंग भी हो जाती है, तो उसके लिए शहद आपके लिए बहुत ज़रूरी है। क्योंकि शहद का मुलायम टेक्सचर आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है और उसे हेल्दी भी बनाता है। जब आप धूप या धूल में बाहर निकलती हैं, तो शहद आपकी स्किन को एक्स्ट्रा केयर देता है और रेडनेस व स्वेलिंग से आराम दिलाता है।

हनी ग्लो ट्रेंड

स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए

अक्सर सर्दियों में हमारी स्किन का मॉइस्चर खत्म हो जाता है, जिसकी वजह से स्किन बहुत सूखी और रुखी दिखने लगती है। चेहरे पर कई जगह सफेद-सफेद स्पॉट भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसी सिचुएशन में शहद लगाना सबसे बेहतरीन रहता है, क्योंकि शहद एक नेचुरल इनग्रेडिएंट है, जो हमारी स्किन को घंटों तक नरम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखता है। इससे चेहरे का मॉइस्चर खत्म नहीं होता और स्किन फटी-फटी भी नहीं दिखती। अगर आप डेली रूटीन में चेहरे पर शहद लगभग 20 मिनट तक लगाएंगी और फिर उसे गुनगुने पानी से धो लेंगी, तो आपकी स्किन पहले से ज्यादा मुलायम, सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो से भरी हुई नज़र आएगी।

हनी ग्लो ट्रेंड

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *