आजकल शादी में सिर्फ लहंगा ही नहीं, बल्कि उससे मैचिंग दुपट्टा और उसे किस तरह स्टाइल में ड्रेप किया जाए, यह भी बहुत ज़्यादा ट्रेंड में है। आपका पूरा ब्राइडल लुक तभी परफेक्ट दिखता है जब आप दुपट्टे को एक ब्राइडल स्टाइल में पहनती हैं। दुपट्टा पहनने के कई तरीके होते हैं, और अगर आपने अपने फेस कट और फिगर के हिसाब से सही स्टाइल चुन लिया, तो आपका ब्राइडल लुक सच में बेस्ट ब्राइडल लुक्स में शामिल हो जाएगा। शादी में कौन-से रंग का दुपट्टा पहनें, यह हम अक्सर सोचते रहते हैं। जो आपके लहंगे के साथ मैच भी होना चाहिए और आपकी ओवरऑल लुक को और भी ज़्यादा खूबसूरत बनाए। आजकल तो वीडियोग्राफी में भी ब्राइड्स की एंट्री दुपट्टे के स्टाइल से ही करवाई जाती है। इसी ट्रेंड को देखते हुए, फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए ऐसे पाँच दुपट्टा-ड्रेपिंग स्टाइल लेकर आया है जिन्हें आपको अपनी शादी में ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

गोल्डन बॉर्डर घूंघट
इसे आप अपने सिर पर नॉर्मली घूंघट की तरह हल्का-सा डालेंगी, फिर इसकी दूसरी छोर को आगे की तरफ लेकर आएंगी, जिससे एक ही दुपट्टे से आप दो तरह के लुक क्रिएट कर पाएंगी। पहला—जब आप इसे आगे की तरफ रखेंगी तो आपका फेस एकदम ट्रेडिशनल और सुंदर लगेगा, और दूसरा—जब आप उसी छोर को पीछे की तरफ फेंक देंगी, तो आपका पूरा एथनिक ब्राइडल लुक उभरकर बाहर आएगा। इसमें दुपट्टा सिर पर सेट रहता है, जो देखने में बेहद शानदार लगता है और कंफर्ट के मामले में भी यह स्टाइल सबसे बेस्ट माना जाता है।
हेयर डाउन बैक घूंघट
आज की ब्राइड्स अब जूड़ा करने का ऑप्शन कम ही रखती हैं, बल्कि अपने बालों को खुला छोड़कर अपने चेहरे पर बड़ी, भरी-पूरी स्माइल के साथ ब्राइडल लुक को पूरा करती हैं। और इसी स्माइल को और खूबसूरत दिखाने के लिए हेयर-डाउन बैक घूंघट ब्राइडल लुक सबसे परफेक्ट माना जाता है, क्योंकि इस स्टाइल में आपका फेस और आपके बाल दोनों साफ़ दिखाई देते हैं। यही वह लुक है जो फोटो और वीडियोग्राफी के लिए सबसे ज़्यादा इंपोर्टेंट माना जाता है—इसमें ब्राइड का चेहरा, उसकी मुस्कान, उसका हंसना-खिलखिलाना सब कुछ बहुत प्यारे तरीके से कैप्चर हो जाता है।(आजकल तो वीडियोग्राफी में भी ब्राइड्स की एंट्री दुपट्टे के स्टाइल से ही करवाई जाती है।)

आइवरी चिकनकारी घूंघट
आइवरी चिकनकारी घूंघट आज की ब्राइड्स की पहली पसंद है। पेस्टल कलर पर की गई चिकनकारी एंब्रॉयडरी लहंगे को एक शानदार और रॉयल लुक देती है, जो आजकल बहुत पसंद की जा रही है। रंग चाहे ब्राइट हो या पेस्टल, हर शेड पर यह आइवरी चिकनकारी घूंघट कमाल का लगता है। इसके किनारों पर मोतियों से की गई एंब्रॉयडरी और पूरी बॉर्डर पर की गई चिकनकारी आजकल खूब ट्रेंड में है, और ज़्यादातर ब्राइड्स इस स्टाइल को दिल से पसंद करती हैं।
पेस्टल और रेड कलर्ड घूंघट
लाल रंग का घूंघट तो दुल्हन की पहचान माना जाता है, और उस पर की गई गोल्डन एंब्रॉयडरी इसे और भी ज़्यादा शानदार बना देती है। यही वजह है कि यह घूंघट ब्राइड्स में सबसे ज़्यादा पॉपुलर माना जाता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया, वैसे-वैसे ट्रेंड भी बदलते गए। अब रेड कलर के साथ-साथ पेस्टल कलर का ट्रेंड भी खूब छाया हुआ है। अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक—सबने अपने ब्राइडल लुक में पेस्टल शेड्स चुने, जिसकी वजह से आज मार्केट में पेस्टल घूंघटों की भरमार दिखाई देती है। फिर भी, लाल रंग की अपनी जो गरिमा और रॉयलनेस है, वह आज भी उतनी ही कायम है। लोग पेस्टल ट्रेंड के साथ चल रहे हैं, पर रेड कलर का दुपट्टा आज भी उतनी ही पसंद से चुना जाता है, और यही वजह है कि आज के समय में पेस्टल और रेड दोनों ही शेड्स बराबर की डिमांड में हैं।
