ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल: सर्दियाँ आते ही शादी का सीज़न भी मानो मस्ती और रौनक के साथ दस्तक दे देता है। लाइट्स, म्यूज़िक, सजावट—सबकुछ चमक उठता है। और इन सबमें सबसे ज़्यादा एक्साइटेड होती हैं ब्राइड्स, क्योंकि उन्हें अपने हेयर, मेकअप, ज्वेलरी और कपड़ों तक सबकुछ परफ़ेक्ट चाहिए होता है। आखिर यह उनका सबसे खास दिन जो होता है। कपड़ों और ज्वेलरी के अलावा आजकल एक और बड़ा ट्रेंड चल रहा है—ब्राइडल नेल्स का। ज़्यादातर ब्राइड्स शादी से एक हफ्ते पहले ही अपने नेल एक्सटेंशन करवा लेती हैं, ताकि उनका हल्दी, संगीत और शादी वाला लुक एकदम परफ़ेक्ट और ब्यूटीफुल दिखे। इसी ट्रेंड को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है ब्राइडल नेल्स की पाँच ऐसी डिज़ाइन्स, जिन्हें आपको अपनी शादी में ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

न्यूड मिनिमल नेल्स
न्यूड मिनिमल नेल्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने हाथों को बहुत ज़्यादा हाइलाइट नहीं करना चाहतीं, लेकिन उन्हें खूबसूरत भी दिखाना चाहती हैं, तो न्यूड नेल्स आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। इनका न्यूड शेड आपकी स्किन टोन से मैच होता हुआ नज़र आता है, जिससे आपके हाथ ज़्यादा हाईलाइट नहीं होते, लेकिन फिर भी बहुत सुंदर दिखते हैं। जब कोई आपके हाथों पर नज़र डालेगा, तो उन्हें आपके नेल्स बेहद खूबसूरत लगेंगे और हर कोई आपसे पूछेगा—“अरे, ये इतनी सुंदर नेल्स कहां से करवाए?(ब्राइडल नेल्स की पाँच ऐसी डिज़ाइन्स, जिन्हें आपको अपनी शादी में ज़रूर ट्राय करना चाहिए।)
रेड नेल्स
शादी में ब्राइड्स की शान होते हैं रेड नेल्स, और अगर आपको भी रेड नेल्स पसंद हैं, तो आप अपनी शादी में इन्हें ज़रूर लगवा सकती हैं। ये आपको न सिर्फ़ एक परफेक्ट ब्राइडल लुक देते हैं, बल्कि आपके हाथों को ग्लोइंग और ब्राइट भी दिखाते हैं, जिससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं। अगर आपका लहंगा डार्क शेड में है, तब भी आप रेड कलर के नेल्स लगवा सकती हैं, क्योंकि रेड एक ऐसा रंग है जो हर ब्राइड के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है।

आंबर नेल्स
अगर आप ज़्यादा तामझाम नहीं चाहतीं और अपने नेल्स को एकदम सिंपल एलिगेंस के साथ रखना पसंद करती हैं, जो आपको एक सटल सा लुक दे—तो ऐसे में आंबर नेल्स आपके लिए सबसे परफेक्ट हैं। तीन–चार रंगों का कॉन्ट्रास्ट आपके नेल्स पर कुछ ऐसे खिल उठता है, जैसे कुछ रंगों को मिलाकर कोई अनोखा रंग बना दिया हो। ऊपर से नीचे तक हल्का-सा शेड ट्रांज़िशन इन्हें और भी परफेक्ट बनाता है, क्योंकि इनके रंग इस तरह सेट होते हैं कि आपके हर आउटफिट पर ऐसे फिट हो जाते हैं जैसे ये उसी आउटफिट के लिए बने हों।

3D एंबेलिश्ड नेल्स
3D एंबेलिश्ड नेल्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन पर लगाए गए हैवी पर्ल इतने शाइनी और खूबसूरत लगते हैं कि मानो अभी दिल में उतर जाएंगे और आपके पूरे लुक को एकदम चमचमाता बना देंगे। ये थोड़े कॉस्टली होते हैं, लेकिन एक बार करवा लेने पर आपको सच में लगेगा कि पैसा वसूल हो गया। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन्स में ये नेल्स आपके गहनों के साथ ऐसे मर्ज हो जाते हैं, जैसे आपने नाखूनों पर भी ज्वैलरी पहन ली हो। बस ध्यान रहे—हाथों से कोई काम करते समय सावधानी ज़रूर बरतें, क्योंकि इन पर उभरे हुए पर्ल्स काम करते वक्त निकल सकते हैं।
क्रोम नेल्स
क्रोम नेल्स आज की ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुके हैं, और इसकी एक खास वजह है। इनका सिल्वर, रोज़-गोल्ड और सिल्वर मेटल जैसा शाइन हाथों पर ऐसा लगता है मानो किसी ने मोती आकर नाखूनों पर सजा दिए हों। इन्हें देखने पर लगता है मानो नेल्स पर ज्वैलरी पहन ली हो, इसलिए यह हर तस्वीर में तुरंत एक हाई-फैशन इम्पैक्ट डालते हैं। आपका लहंगा चाहे जैसा भी हो, क्रोम नेल्स हर आउटफिट पर एकदम परफेक्ट बैठते हैं। इसके साथ–साथ ये संगीत, शादी, मेहंदी, हल्दी—हर फंक्शन में आसानी से मैच हो जाते हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि ये लो-प्राइस रेड नेल्स को भी पीछे छोड़ते हुए आज की ब्राइड्स की नंबर–वन चॉइस बन गए हैं।
