इटली के वेनेटो Veneto क्षेत्र के विसेंज़ा प्रांत में बसा लुसियाना Lusiana एक छोटा, शांत और बेहद खूबसूरत पहाड़ी कस्बा है जो अपने नैसर्गिक नज़ारों, शांति से भरे वातावरण और स्थानीय संस्कृति के लिए जाना जाता है। और आप यह सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे की यही गांव है जहां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म Sonia Gandhi born हुआ था। आल्प्स की तलहटी में बसे इस शहर की सुबहें धुंध में लिपटी रहती हैं, जहां हवा में देवदार की खुशबू और पहाड़ियों की ताज़गी घुली होती है। शहर की पत्थरों से बनी संकरी गलियां, लकड़ी के छोटे घर और दूर-दूर तक फैले हरे-भरे जंगल इसे पूरी तरह एक फिल्मी लोकेशन जैसा बना देते हैं। यूरोप से आने वाले ट्रैवलर्स इसे इटली का हिडन पैराडाइज़ भी कहते हैं।

लुसियाना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एक बेहद खास पारंपरिक डिश पोल्पो अल्ला लुसियानाPolpo alla Luciana के लिए भी दुनिया में मशहूर है। ऑक्टोपस से बनने वाली यह डिश इटैलियन सीफूड प्रेमियों की पहली पसंद है, जिसकी रेसिपी पीढ़ियों से इस गांव की विरासत का हिस्सा है। माना जाता है कि इस डिश को समुद्री व्यापारियों ने कई साल पहले यहां लाकर स्थानीय मसालों और जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर एक अनोखा स्वाद दिया था। इसे धीमी आंच पर टमाटर, लहसुन, जैतून के तेल और वाइन के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका फ्लेवर बेहद गहरा और रोमांचक बन जाता है। आज भी लुसियाना के पारंपरिक रेस्टोरेंट्स में यह डिश कॉपर पॉट्स में सर्व की जाती है, जो इसके स्वाद को और भी असली बनाती है।(टली के वेनेटो Veneto क्षेत्र के विसेंज़ा प्रांत में बसा लुसियाना Lusiana एक छोटा, शांत और बेहद खूबसूरत पहाड़ी कस्बा)
लुसियाना में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां प्रकृति और परंपरा एक साथ दिखाई पड़ती है। यहां के ट्रैकिंग ट्रेल्स, जंगलों में वॉकिंग पाथ, विंटर में स्नो व्यू पॉइंट्स और छोटे-छोटे ब्रिज व्यू स्पॉट पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देते हैं। पीक सीज़न में यहां आसपास के गांवों में लोक-संगीत और आर्ट फेयर भी होते हैं जहां इटैलियन संस्कृति असली रूप में देखने को मिलती है। यहां लोग जल्दी उठते हैं, पहाड़ों में घूमते हैं, झीलों के किनारे कॉफी पीते हैं और शाम को छोटे कैफे में वाइन का स्वाद लेते हैं जीवन के सबसे सरल पल यही पर पाए जाते हैं। अगर आप भीड़ से दूर एक ऐसी जगह आकर देखिए पर्वत, बादल, शांतियां और ‘पोल्पो अल्ला लुसियाना’ का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।
