आईआरसीटीसी के इस पैकेज में क्या है?
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक बार फिर यात्रियों के लिए रोमांच और आराम का पिटारा लेकर आया है। इस बार आईआरसीटीसी ने प्रयागराज के लोगों को एक खास तोहफ़ा दिया है ‘कच्छ का रण हवाई टूर पैकेज’। यह यात्रा गुजरात की धरती के उस हिस्से की सैर कराएगी, जहां सफेद रेगिस्तान का जादू, बिखरा है। यह पैकेज 21 नवंबर 2025 से शुरू होगा और इसकी कुल अवधि सात रात और आठ दिन की होगी।

कहां से शुरू होगी यात्रा?
यह यात्रा प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा शुरू होगी। लखनऊ से यात्री विमान के जरिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां से उनका पूरा सफर आरंभ होगा। अहमदाबाद में यात्रियों को स्थानीय दर्शनीय स्थलों जैसे साबरमती आश्रम, कांकरिया झील और अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। अगले चरण में यात्रा केवड़िया की ओर बढ़ेगी, जहां विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भव्य दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद यात्रा कच्छ जिले की ओर बढ़ेगी, जहां यात्रियों को रण की रेत पर बसे अद्भुत और अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे।(भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी)

कितना खर्च आने वाला है?
आईआरसीटीसी के इस विशेष पैकेज की कीमत लगभग ₹54,200 प्रति व्यक्ति तय की गई है। यह कीमत दो लोगों के एक कमरे में ठहरने के हिसाब से है। यदि कोई यात्री सिंगल रूम बुक कराना चाहता है, तो उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस किराए में हवाई यात्रा, स्थानीय ए.सी. बस द्वारा भ्रमण, थ्री स्टार होटल या टेंट सिटी में ठहरने की सुविधा, ब्रेकफास्ट और डिनर, एंट्री टिकट, गाइड सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस सब कुछ शामिल होगा। यह पूरी यात्रा आराम, सुरक्षा और मनोरंजन के के लिए तैयार की गई है।

कहां-कहां घूमने को मिलेगा?
यात्रा के दौरान यात्रियों को गुजरात की संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद और भुज के बाद यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा “व्हाइट रण” यानी कच्छ का सफेद मरुस्थल। यहां सूर्यास्त और चांदनी रात के दृश्य हर किसी के दिल को छू लेने वाले होते हैं। इसके अलावा यात्री “काला डूंगर” की पहाड़ी पर जाकर पूरे कच्छ क्षेत्र का पैनोरमिक दृश्य देख सकेंगे। इसके साथ ही धोलावीरा की यात्रा भी इस टूर का हिस्सा होगी, जो सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्राचीन स्थल है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

कच्छ के गांवों में रुकने का मौका यात्रियों को स्थानीय जीवन, हस्तकला और लोकसंगीत से परिचित कराएगा। यहां की पारंपरिक कच्छी कढ़ाई, रंग-बिरंगे कपड़े और मिट्टी की कलाकृतियां देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। रण उत्सव के दौरान लोक कलाकारों का नृत्य, संगीत और स्थानीय व्यंजन यात्रियों के अनुभव को और भी खास बना देते हैं। टेंट सिटी में ठहरना इस यात्रा का सबसे लक्ज़री और यादगार हिस्सा होगा, जहां सफेद रेत के बीच पारंपरिक आतिथ्य का एहसास कराया जाएगा।

रहने खाने की क्या व्यवस्था है?
आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों के लिए भोजन और रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। सुबह-शाम का भोजन, हवाई यात्रा, और साइटसीइंग की सभी सुविधाएं पैकेज में शामिल हैं। हालांकि व्यक्तिगत खर्च जैसे खरीदारी, अतिरिक्त भोजन या पेय पदार्थ, टिप आदि का भुगतान यात्रियों को स्वयं करना होगा। यात्रा के दौरान सभी स्थानों पर गाइड की सुविधा दी जाएगी ताकि यात्रियों को प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी मिल सके।

बुकिंग कैसे करें?
यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। यह पैकेज “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध रहेगा। इसलिए इच्छुक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द बुकिंग कर लें, क्योंकि रण उत्सव के मौसम में सीटें जल्दी भर जाती हैं। यात्रा के लिए यात्रियों को हल्के गर्म कपड़े, टोपी, सनस्क्रीन, और आरामदायक जूते साथ ले जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि नवंबर के महीने में कच्छ में दिन के समय हल्की गर्मी और रात में ठंडक रहती है।