जब भी ब्राइडल (Bridal) लुक की बात होती है, तो सबसे पहले ब्राइडल ज्वेलरी याद आती है और ज्वेलरी में आजकल सबसे ज़्यादा अट्रैक्ट करने वाला एलिमेंट बन गया है मांग टीका, क्योंकि यह चेहरे का सेंटर प्वाइंट होता है। मांग टीका सिर्फ़ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि दुल्हन के चेहरे की खूबसूरती को निखारने वाला ऐसा एलिमेंट है जो पूरे लुक को बैलेंस करता है। चाहे ट्रेडिशनल शादी हो या मॉडर्न वेडिंग, मांग टीका हर ब्राइडल लुक में एक खास रॉयल फील छोड़ जाता है।
इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए five Colors of Travel इस ब्लॉग में आज आपको बताने जा रहा है कुछ ऐसी ज़रूरी टिप्स, जो आपकी इस वेडिंग में बहुत काम आने वाली हैं।
क्या चल रहा है ट्रेंड?
आजकल ब्राइड्स अपने ब्राइडल लुक को लेकर काफ़ी सोच-समझकर मांग टीका चुनती हैं, क्योंकि अब फोकस सिर्फ़ हेवी ज्वेलरी पर नहीं बल्कि ऐसे डिज़ाइन पर है जो चेहरे पर सूट करे और ओवरडन भी न लगे। पोल्की और कुंदन वाले मांग टीके आज भी सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि ये ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच देते हैं, वहीं पर्ल वर्क वाला मांग टीका सॉफ्ट, ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देता है।

जो ब्राइड्स सिंपल और क्लासी रहना चाहती हैं, उनके लिए मिनिमल या सिंगल स्टोन वाले मांग टीके भी आजकल काफ़ी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये हल्के होने के साथ-साथ पूरे ब्राइडल लुक को बैलेंस भी करते हैं और चेहरे की खूबसूरती को और निखारते हैं।
फेस शेप के हिसाब से सही चॉइस
हर फेस शेप पर एक ही तरह का मांग टीका अच्छा नहीं लगता, इसलिए ब्राइड्स अब अपने फेस शेप के हिसाब से ही डिज़ाइन चुन रही हैं। अगर आपका चेहरा गोल (राउंड) है, तो थोड़े लॉन्ग या लंबे डिजाइन वाले मांग टीके चेहरे को स्लिम और बैलेंस्ड दिखाते हैं। वहीं, ओवल फेस वाली ब्राइड्स लगभग हर स्टाइल आराम से कैरी कर सकती हैं, यानी उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अगर किसी ब्राइड का फोरहेड थोड़ी ब्रॉड है, तो ऐसे में वाइड पैटर्न वाला मांग टीका सबसे अच्छा रहता है क्योंकि ये पूरे लुक को बैलेंस कर देता है और चेहरे पर परफेक्ट प्रपोर्शन बनाता है। इस तरह सही डिज़ाइन चुनकर आप अपने फेस को और भी खूबसूरत और स्टाइलिश बना सकती हैं।
लहंगे के साथ परफेक्ट मैच
अब ब्राइड्स सिर्फ़ मैचिंग मांग टीका ही नहीं पहन रही, बल्कि कॉन्ट्रास्ट स्टाइल भी ट्राय कर रही हैं। जैसे कि हैवी लहंगे के साथ सिंपल मांग टीका पहनना या सॉफ्ट पेस्टल लहंगे के साथ गोल्ड या पोल्की डिज़ाइन वाला मांग टीका पहना, दोनों ही लुक को बहुत क्लासी और एलिगेंट बना देते है। सही बैलेंस मिलने पर पूरा ब्राइडल लुक और भी खास हो जाता है और चेहरे की खूबसूरतीऔर भी उभरकर आती है।

फाइनल फैशन नोट
मांग टीका छोटी सी जूलरी जरूर है, लेकिन इसका असर पूरे ब्राइडल लुक पर पड़ता है। अगर डिजाइन, साइज और स्टाइलिंग सही हो, तो ये आपके वेडिंग लुक को और भी शानदारी बना सकता है। इसलिए शादी की तैयारी में मांग टीके को हल्के में बिल्कुल न लें।