Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

आईआरसीटीसी के साथ कीजिए हैदराबाद का टूर

IRCTC Package for Hyderabad

अगर आप भी पहाड़ों और हिल स्टेशनों पर जाकर बोर हो चुके हैं और हैदराबाद की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए सबसे बेस्ट होगा। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हैदराबाद की यात्रा के लिए टूर पैकेज प्लान किया है। जिसका नाम ‘अमेजिंग हैदराबाद एक्स-कोच्चि’ (AMAZING HYDERABAD EX-KOCHI) है। आइए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।

आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में

  • यह पैकेज तीन दिनों और दो रातों का होगा।
  • इस पैकेज का नाम है ‘अमेजिंग हैदराबाद एक्स-कोच्चि’ (AMAZING HYDERABAD EX-KOCHI)।
  • इस यात्रा के शुरुआत की तारीख 24 दिसंबर 2023 है।
  • इस पैकेज के तहत आप हैदराबाद के प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे।
  • इस यात्रा के पहले दिन आप कोचीन से हैदराबाद की ओर रवाना होंगे।
  • इस यात्रा के अंतिम दिन आप हैदराबाद से कोचीन वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)

पहला दिन
पहले दिन कोचीन एयरपोर्ट (Cochin Airport) से हैदराबाद उड़ान भरेंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Rajiv Gandhi International Airport) पहुंचकर आप स्टेचू ऑफ़ इक्विलिटी (Statue of Equality) की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद गोलकुंडा फोर्ट (Golconda Fort) का दौरा करेंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

दूसरा दिन
अगले दिन सुबह-सुबह नाश्ता करके रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) के लिए निकल जायेंगे। शाम में होटल वापस आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

तीसरा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ते के बाद हैदराबाद के सालार जंग म्यूजियम (Salar Jung Museum), चौमाला पैलेस (Chaumala Palace), जामा मस्जिद (Jama Masjid) और चारमीनार (Charminar) देखने जाएंगे। हैदराबाद के जगहों को भ्रमण करने के बाद होटल वापस लौट जाएंगे। शाम में होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचकर कोचीन के लिए उड़ान भरेंगे। कोचीन पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)

अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए, सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹27605, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹22925 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 22200 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹20745, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹20245 और चाइल्ड विथ बेड (छोटे बच्चो के लिए) में 15755 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?

  • आपको जाते वक्त कोचीन से हैदराबाद और वापसी के समय हैदराबाद से कोचीन के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
  • आप हैदराबाद में दो रात AC रूम में बिताएंगे जहाँ आपको दो बार सुबह का नाश्ता और दो बार रात का खाना मिलेगा।
  • आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी वाहन से करेंगे।
  • इस टूर के पहले और अंतिम दिन आपको टूर गाइड की सुविधा मिलेगी।
  • इस टूर के दौरान आपको की एस्कॉर्ट सर्विसेस मिलेगी।
  • उपरोक्त सेवाओं पर टोल, पार्किंग, चालक भत्ता आदि कर लगेंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?

  • यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
  • यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
  • अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
  • आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
  • किसी भी प्रकार की सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।
  • यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *