Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

इन सुविधाओं से लैस है नमो भारत रैपिड रेल

देश के सबसे पहले रैपिड रेल का उद्घाटन हो चुका है। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन किया गया था। फिलहाल नमो भारत ट्रेन की सुविधा साहिबाबाद से दुहाई के बीच के लिए ही उपलब्ध है।आपको बता दे की साहिबाबाद से दुहाई तक पांच स्टेशन होंगे जिनका नाम है साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधार, दुहाई और दुहाई डिपो। लेकिन आने वाले दिनों में नमो भारत ट्रेन की सर्विस बढ़ाई जाएगी और यह ट्रेन दिल्ली मेरठ कॉरिडोर के पूरे नेटवर्क को कवर करेगी, जो की 82 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली में मेरठ कॉरिडोर में टोटल 25 स्टेशन होंगे।

जाने क्या होगा खास (Know what will be special in Namo Bharat)

  • वाई-फाई और डायनामिक रूट मैप की सुविधा (Wi-Fi and dynamic route maps features in Namo Bharat)

नमो भारत रैपिड रेल में आपको वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी साथ ही साथ डायनेमिक रूट मैप होने के कारण आपके लिए रैपिड रेल से सफर करना और भी आसान हो जाएगा।

  • 180 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी रफ्तार (The speed will be 180 kilometers per hour of Namo Bharat Rail)

नमो भारत ट्रेन भारत की सबसे पहले रैपिड रेल एप्पल रेट शब्द का नाम सुनते ही सबसे पहले जहां में यह ख्याल आता है कि रैपिड रेल और आम रेल में क्या फर्क है तो हम आपको बता दे कि, रैपिड रेल की रफ्तार ही उसकी पहचान है। नमो भारत की इस ट्रेन की रफ्तार भी कुछ ऐसे ही है। नमो भारत के सभी ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलाया जा सकता है। हालांकि अभी फिलहाल नमो भारत की ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चलेगी। लेकिन फिर भी आप इसके जरिए बहुत ही आसानी से बहुत ही कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

  • क्या होगी टाइमिंग (what will be the timing of Namo Bharat Trains)

नवभारत की ट्रेन की सुविधा आपको सुबह के 6:00 से रात के 11:00 तक उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो रैपिड रेल की सर्विस को और ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा। वही संख्या कम होने पर सर्विस कम कर दी जाएगी।

  • यात्रियों द्वारा खोला जाएगा दरवाजा (The door will be opened by passengers in Namo Bharat Trains)

ऊर्जा की बचत की जा सके इसके लिए एनसीआरटीसी ने ट्रेन में चुनिंदा दरवाजा को खोलने के लिए पुश बटन की सुविधा को उपलब्ध करवाया है यानी कि किसी भी स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजा को नहीं खोला जाएगा, बल्कि यात्रीगण अपने स्टेशन पर अपने इच्छा अनुसार दरवाजा को खोलकर बाहर जा सकते हैं।

  • फीडर सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी (Feeder service will be provided in Namo Bharat Rail)

नमो भारत के हर एक स्टेशन पर आपको फीडर सेवा मिल जाएगी। इसके तहत आप तीन से चार किलोमीटर के दायरे में आसानी से फीडर के जरिए ट्रैवल कर सकेंगे।

  • चार्जिंग पोर्ट्स (Charging Ports in Namo Bharat Trains)

इसके अलावा आपको ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स वे इंसर्ट किए गए हैं, जहां से आप अपने मोबाइल और लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ऑनलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *