देहरादून – जहाँ से होकर जाता है जन्नत का रास्ता
Written by Sakshi Joshi/Edited by– Pardeep Kumar
उत्तराखंड की खूबसूरती से तो हर कोई वाकिफ है और बेशक ही उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून भी किसी जन्नत से कम नहीं है। इस बात का एहसास आपको इस ब्लॉग को पड़के हो जायेगा। देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों, ऊँची पहाड़ियों, और मंदिरों के लिए काफी मशहूर है। इसके साथ-साथ देहरादून में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो उत्तराखंड की सुंदरता को साफ़ दर्शाती हैं, जैसे देहरादून का जिक्र होते ही मसूरी का नाम सभी के दिलों-दिमाग में घूमने लगता हैं। क्योंकि “पहाड़ो की रानी” में जो बात है वो देश के किसी दूसरे शहर में नहीं। ऐसी ही बहुत सी सुन्दर नदियाँ और पहाड़ों से घिरी जगहें देहरादून की खूबसूरती में चार-चाँद लगा देती हैं। बासमती चावल, चाय और लीची के बाग़ इस शहर की सुंदरता और प्रसिद्धता को दोगुना कर देते हैं। Best Places of Dehradun

देहरादून के इतिहास की बात करे तो माना जाता है कि द्वापर युग में गुरु द्रोणाचार्य ने देहरादून शहर से 19 किमी पूर्व में देवदार पर्वत पर तप किया था। इसी से यह घाटी द्रोणाश्रम कहलाती है। इसके अलावा एक बहुत पुरानी कहावत के अनुसार देहरादून का नाम पहले द्रोणनगर था और यह कहा जाता था कि पाण्डव-कौरवों के गुरु द्रोणा ने इस स्थान पर अपनी तपोभूमि बनाई थी और उन्हीं के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ था। देहरादून 1842 में, डन सहारनपुर जिले से जुड़ा हुआ था और जिले के कलेक्टर के अधीनस्थ एक अधिकारी के अधीन रखा गया था, लेकिन 1871 से इसे अलग जिले के रूप में प्रशासित किया गया।
अगर आप देहरादून घूमने का प्लान बना रहें हैं, तो इन फेमस जगहों में घूमना मिस ना करें क्योंकि जब आप इन्हें करीब से देखेंगे तो दिल दे बैठेंगे ।
सहस्त्रधारा


बाइक राइड में अगर सहस्त्रधारा तक जाया जाये तो यहाँ पूरी लद्दाख वाली वाइब्स आपको महसूस होगी। सीधी रोड, रोड के किनारे नदी, और नदी के उप्पर लगे सतरंगी झंडे, थोड़ी देर के लिए आप इस नज़ारे में अपने होश खो बैठेंगे। सहस्त्रधारा, देहरादून का नेचुरल वाटरपार्क है जहां गर्मियों के मौसम स्वीमिंग का भरपूर आनंद आप ले सकते हैं। और स्वीमिंग के साथ साथ कई वाटर एक्टिविटी भी कर सकते है। इस जगह की ख़ास बात यह है कि यहाँ आने वाला पानी प्राकृतिक रूप से बहता रहता है। और कहा जाता है कि यहाँ नहाने से स्किन रोग , जैसे चर्म रोग , खाज , खुजली इत्यादि दूर हो जाते है। यहाँ चेंजिंग रूम और लॉकर की सुबिधा भी उपलबध है। जितना खूबसूरत सहत्रधारा है उतना ही बेहतरीन इसका सफर भी है शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर 40 मिनट के सफर में इसकी खूबसूरती आपको लद्दाख से रूबरू करा देगी। शास्त्रधारा पहुंचने के लिए दर्शन लाल चौक से डायरेक्ट टैक्सी मिल जाएगी, या आप ऑटो बुक करवा कर भी आ सकते है।
मसूरी

“पहाड़ों की रानी” तो बेशक ही हैवन से कम नहीं। यहाँ पहाड़ों में बादल नीचे और आप उप्पर होंगे, चारों तरफ फौग, और ठण्ड से काँपते हाथों में चाय। अब आप ही बताइये कोई कैसे मसूरी से दिल न लगाए। इसके अलावा भी मसूरी में ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों में बर्फ़बारी, जगह-जगह निकले झरने आपकी यात्रा में चार-चाँद लगा देंगे। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो मसूरी में पैराग्लिडिन , ज़िपलाइन जैसे और भी बहुत से एडवेंचर प्लेस हैं। इतना ही नहीं यहाँ से केदारनाथ , बद्रीनथ और नीलगिरि पर्वत दूरबीन ] के माध्यम से देख पाएंगे और मसूरी भारत का 5 वा सबसे अच्छा हिल स्टेशन है जहाँ साल भर लाखों की संख्या में देश विदेश से टूरिस्ट यहाँ आते हैं। मसूरी ट्रिप के दौरान इन जगहों में जरूर जाएँ क्लाउड एन्ड, केम्पटी फॉल, लाल टिब्बा, जॉर्ज हिल। मसूरी , देहरादून से 35 किमी दूर है, आप यहाँ अपनी पर्सनल गाड़ी या कैब के माध्यम से आसानी से आ सकते हैं।

व्यू पॉइंट
सहत्रधारा के पास से ही रोपवे के द्वारा आप व्यू पॉइंट में जा सकते हैं। ऊँचे पहाड़ के ऊपर पहुंचते ही मानों स्वर्ग छूने सा महसूस होने लगता है, सुन्दर नज़ारे, खूबसूरत वादियाँ और सबसे ऊंचाई से नज़ारे देखने की खुशी एक रोमांच भरा माहौल बना देती है। इसके अलावा शहस्त्रधारा की बहती खूबसूरत नदी, चारो तरफ पहाड़ो से घिरे हुवे नज़ारे, और इस शांत माहौल में चिड़ियाओं का चहकना। हाँ तभी तो ये व्यू पॉइंट है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेस में जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहाँ से बहुत ही शानदार पिक्चर कैप्चर होती है।

मालदेवता वॉटरफॉल
मालदेवता इन दिनों देहरादून का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। अगर आप दिल्ली से हैं तो ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी क्योंकि यहां की खूबसूरत वादियां और कल-कल बहती नदी भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून का पल ले आती है। तो अगर आप देहरादून आ रहे हैं तो यहां का रुख जरूर कीजिए। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा मालदेवता खासकर यंग जनरेशन की सबसे दिलचस्प जगह मानी जाती है। और इसी वजह से वीकेंड में यहां बहुत भीड़ रहती है। लोग यहां रेस्टोरेंट में जाने से ज्यादा खुद चूल्हा बनाकर खाना बनाना पसंद करते हैं। मालदेवता के सुन्दर नज़रों और नदी की आवाज आपको सुकून का अहसास करवा देगी।


क्लेमेंट टाऊन
क्लेमेंट टाउन एक जगह का नाम है जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा और फेमस बुद्धा टेम्पल स्थित है। बुद्धा टेम्पल को देहरादून के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में गिना जाता है। जो लगभग 2 एकड़ के ऐरिया में फैला हुआ है। यह स्तूप भारतीय कला सुंदरता को दिखता है। इस स्तूप को बनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए किया गया जो ऑक्टूबर 2002 में बन कर तैयार हुआ। ये सप्ताह के सभी दिन सुबह 9 बजे खोला जाता है।


इसके अलावा भी देहरादून में बहुत खूबसूरत जगहें हैं – फन वैली, ऍफ़.आर.आई , लच्छी बाला पिकनिक स्पॉट, टपकेस्वर टेम्पल, आदि।
फ़ूड और कल्चर
अगर देहरादून कल्चर की बात करे तो यहाँ आपको सबसे ज्यादा आबादी कुमाऊ और गढ़वाल की देखने को मिलेगी। तो यहाँ के कल्चर में कुमाऊनी और गढ़वाली कल्चर कहना शायद गलत नहीं होगा। फ़ूड की बात करें तो यहाँ हर तरह के पकवान देखने को मिलते है पर फेमस फ़ूड कहें तो कंडली का साग, बाल मिठाई, कुलथ फानू, गुलगुला, अरसा, काफली, सिंगोदी, सनी हुई मुली शामिल हैं।

बेस्ट टाइम टू विजिट
देहरादून घूमने के लिए सबसे बेस्ट समय दिसंबर और जनवरी होता है क्योंकि इस समय इसके पास जैसे मसूरी के पहाड़ों में बर्फ़बारी होती है। इस समय देहरादून की हर जगह बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती है।

देहरादून कैसे पहुंचे
दिल्ली से चलने की बात करें तो देहरादून की दूरी 248km है। आपको कश्मीरी गेट बस अड्डे से आसानी बस मिल जाएगी। या किसी भी शहर से आपको आसानी से बस सुविधा मिल जाएगी इसके आलावा आप अपनी पर्सनल गाड़ी से भी आसानी से आ सकते हैं।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं









