Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Category Food South India Travel

साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स इन दिल्ली एनसीआर: Best South Indian Food Restaurant in Delhi-NCR

कहते हैं किसी जगह के खानपान को देख कर वहां की संस्कृति के बारे में बताया जा सकता है और खानपान समाज का आईना होते हैं। खाने में डाले जाने वाले मसाले भी किसी जगह के बारे में बहुत कुछ बयां कर देते हैं। जैसे कश्मीर के मुख्य व्यंजनों में केसर का मेहक होना तय है, वैसे ही साउथ इंडियन South Indian खानों में नारियल और केले के पत्ते का होना अनिवार्य है। भारत विविधताओं (diversity) का देश है और इसके हर भाग में अलग-अलग तरह की संस्कृति, रहन सहन और खानपान देखने को मिल जाते हैं। खानपान और संस्कृतियों के विविधताओं के बीच एक दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां हर संस्कृति का संगम हो जाता है। आपको इस शहर की हर गली में हर तरह के भारतीय पकवानों के दुकान और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।

फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली स्थित कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां आप प्रॉपर साउथ इंडियन डिशेज (proper south Indian dishes) का आनंद उठा सकते हैं। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप केरल या फिर तमिलनाडु में बैठकर खाना खा रहे हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट अपने साउथ इंडियन अंदाज़ के लिए काफी फेमस है। इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में इसके 10 ब्रांचेस है।

Navaidyam cannaught place

कनॉट प्लेस स्थित इस रेस्टोरेंट के भीतर आते हीं आपको प्रॉपर साउथ इंडियन वाइब्स आने लगेंगे। यहां आते ही सबसे पहले आपको छोटे से गिलास में छाछ सर्व किया जाएगा जिसकी ठंडी तासीर आप को गर्मी से तुरंत रिलीफ दिला देगी। यहां के मेन्यू कार्ड में बहुत सारी साउथ इंडियन डिशेज की वैरायटी उपलब्ध है। आपको यहां हर तरह के साउथ इंडियन डिश खाने को मिल जाएंगे।

यहां आपका ऑर्डर केले के पत्ते में परोस कर लाया जाता है। इसके साथ ही यहां काम करने वाले सभी स्टाफ प्रॉपर साउथ इंडियन गेट-अप (South Indian get up) में होते हैं। जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा कि आप दिल्ली में हैं।

यहां के मैन्यू कार्ड में आपको 15 से भी ज्यादा टाइप के डोसा, इडली, वडा और उत्तपम देखने को मिल जाएंगे। अगर आप खाने के बाद डेजर्ट खाना पसंद करते हैं तो आपको डेजर्ट के ऑप्शन भी यहां मिल जाएंगे। खाने के बाद दिया जाने वाला सौंफ और मिश्री सोने पर सुहागा का काम करता है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस में रीगल बिल्डिंग के पास स्थित है।

ग्रेटर कैलाश स्थित यह पद्मनाभम रेस्टोरेंट अपने साउथ इंडियन टेक्सचर (South Indian texture) के लिए पूरे दिल्ली में काफी मशहूर है। इस रेस्टोरेंट का खाना ही नहीं बल्कि यहां की इंटीरियर भी वाकई लाजवाब है। आप जब रेस्टोरेंट के अंदर एंटर करते हैं तो आपको चारों ओर वॉल पर लगाई गई पेंटिंग्स और रेस्टोरेंट के एक कोने में बनाए गए छोटे से मंदिर में रखी गई बालाजी की मूर्ति को देख कर भारतीय संस्कृति की संपन्नता का अद्भुत झलक देखने को मिलेगा। अगर बात करें यहां के मैन्यू की तो यहां के मैन्यू वीक में दिनों के हिसाब से चेंज होती रहती है। या यूं कहें की यहां के मैन्यू कार्ड दिन-ब-दिन बदलते रहते हैं।

Padmanabham Greater Kailash

इस रेस्टोरेंट में चार दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के पारंपरिक भजनों को परोसा जाता है। यहां सप्ताह में दिन के हिसाब से किसी एक राज्य पर फोकस किया जाता है। इस रेस्टोरेंट की एक और खास बात यह है कि यहां के डिशेज में स्पेशल साउथ इंडिया से मंगाए गए मसाले डाले जाते हैं, जो यहां के खाने का स्वाद और निखार देते हैं। यहीं वजह है कि आपको हर बाइट (Bite) में स्पेशल साउथ इंडियन जायके का अनुभव होगा।

अपने अनोखे साउथ इंडियन स्वाद के लिए मशहूर पदमनाभम खाने के शौकीन लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहीं वजह है कि यहां वीकेंड्स (weekend) में आपको पहले ही बुकिंग करवा कर रखना होगा।
हो सकता है कि वीकडेज (weekdays) में भी आपको यहां लंच करने के लिए इंतजार करना पड़े।

यह रेस्टोरेंट दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित है। आप दिल्ली के किसी भी कोने से यहां पहुंच सकते हैं। बात करें इस रेस्टोरेंट्स के बारे में तो यह सिर्फ खाने की डिश के लिए हीं मशहूर नहीं है बल्कि यहां की प्रेजेंटेशन भी लाजवाब है। रेस्टोरेंट में इंटर करते ही आपका अतिथि सत्कार किया जाता है और आपको टीका लगाया जाता है। जिसमें अतिथि देवो भवः की झलक देखने को मिलती है। इस तरह का अतिथि सत्कार भारतीय संस्कृति की संपन्नता को दर्शाता है।

Jaggarnaut Restaurant

एंट्री के पास हीं आपको साउथ इंडियन स्नैक्स (South Indian snacks) मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी इच्छा अनुसार खरीद सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में बैठने की व्यवस्था फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर की गई है। अगर आप वीकेंड में आते हैं तो आपको यहां अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हो सकता है, इंतजार एक घंटे का भी हो जाए। वहीं वीकडेज में भी कभी-कभार आपको रश देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप पहले से ही अतिरिक्त समय लेकर आए।

अगर बात किया जाए यहां के इंटीरियर की तो यहां के हर एक कोने कोने से आपको भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस रेस्टोरेंट की बनावट कुछ ऐसी है कि यहां आप खाना खाते हुए बाहर के ग्रीनरी व्यू का भी मजा ले सकते हैं। अगर यहां के खाने की बात की जाए तो यहां बैठने के साथ ही आपको और पापड़ और रसम सर्व किए जाएंगे। जिसका स्वाद आपकी भूख को और जगाने का काम करेगा। यहां के मैन्यू में आपको हर तरह के साउथ इंडियन फूड जैसे इडली, डोसा, मेदू वडा, अप्पम और उत्तपम आदि मिल जाएंगे।

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित यह रेस्टोरेंट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसकी प्रसिद्धि के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। अगर आप यहां आते हैं तो यहां आपको टाइम मार्जिन लेकर चलना होगा। क्योंकि हो सकता है आपको अपनी बारी के लिए घंटे भर तक वेट करना हो। यह एक प्रॉपर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है। जिसके 33 ब्रांच इन इंडिया में और 78 ब्रांच इंडिया से बाहर हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, यह कितना पॉपुलर है। जनपथ मेट्रो स्टेशन (Janpath Metro Station) से वॉकिंग डिस्टेंस (walking distance) पर स्थित यह रेस्टोरेंट लोगों के बीच अपने साउथ इंडियन जायके के लिए जाना जाता है।

Sarvana Bhavan

अगर बात करें यहां के खाने की तो अगर आप डोसा खाना पसंद करते हैं तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां डोसा की इतनी वैरायटी है कि, यहां के मेन्यू कार्ड को देखकर आप खुद सोच में पड़ जाएंगे कि कौन सा डोसा खाया जाए।

अगर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स की बात की जाए तो वहां की कॉफी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स में फिल्टर कॉफी (filter coffee) एक रिवाज की तरह है जिसे पीना, खाने के बाद अनिवार्य माना जाता है। यहां आपको हर तरह के साउथ इंडियन डिशेज खाने को मिल जाएंगे। अगर बात करें यहां के खाने के स्वाद की तो यकीनन यहां खाना खाने के बाद आप उंगली चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। यहां खाने के लिए आपको वेटिंग लाइन में लगना पड़ेगा। खासकर वीकेंड पर यहां काफी रश होता है।

भीमेश्वरा रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है। आप जैसे हीं इस रेस्टोरेंट में एंट्री (entry) लोगे यहां की इंटीरियर और यहां के दीवारों पर लगी हुई महाभारत तथा रामायण की पेंटिंग आपको एकदम रिच कल्चरल वाइब्स (Rich cultural wives) देंगी। रेस्टोरेंट एक टिपिकल साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है, जो साउथ इंडियन खाने की शौकीन लोगों को अक्सर अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर इसके नाम की बात की जाए तो इस रेस्टोरेंट का नाम महाभारत के भीम के नाम पर रखा गया है। जिनके बारे में कहा जाता है कि वह भी खाने के शौकीन थे। भीमेश्वरा फूड लवर्स के लिए एक परफेक्ट प्लेस है।

Bheemeshwara Restaurant Cannaught Place

जहां आपको हर तरह के साउथ इंडियन डिशेज खाने को मिल जाएंगे। यहां की स्पेशलिटी है भीमेश्वरा वेज थाली (Bheemeshwara Veg Thali)। जिसकी प्राइस 299 रुपए है और एक ही थाली में आपको कई तरह की डिशेस मिल जाएंगी। भीमेश्वरा वेज थाली टिपिकल आंध्र प्रदेश सेंटरर्ड थाली होती है जिसका स्वाद आपको आंध्र प्रदेश लेकर चला जाएगा।

अगर आप भी साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो इन रेस्टोरेंट्स का रुख जरूर कीजिएगा। इनमें से कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे भी हैं जिनके ब्रांच दिल्ली के बाहर भी हैं। आप उनके अपने शहर वाले ब्रांच में जाकर अपना खाना खा सकते हैं। उम्मीद है इस ब्लॉग में दी गई जानकारियों से आपको मदद मिली होगी

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *