IRCTC Package for Northeast
अगर आपके ड्रीम डेस्टिनेशन (Dream Destination) के लिस्ट में भी नॉर्थ ईस्ट (North East) का नाम है और आप भी भारत के नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों में घूमना चाहते हैं तो, आईआरसीटीसी (IRCTC) लेकर आया है आपके लिए एक बेहतरीन पैकेज (Tour Package)। इस पैकेज का नाम है ‘एलटीसी फ्लाइट पैकेज टु द नार्थ ईस्ट एक्स चेन्नई‘ (LTC FLIGHT PACKAGE TO THE NORTH EAST EX CHENNAI)। हम आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में सभी जानकारियां पूरे डिटेल में देंगे।
- यह पैकेज सात दिनों और छह रातों का होगा।
- इस पैकेज का नाम है ‘एलटीसी फ्लाइट पैकेज टु द नार्थ ईस्ट एक्स चेन्नई‘ (LTC FLIGHT PACKAGE TO THE NORTH EAST EX CHENNAI)।
- इस पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग और शिलांग का दौरा करेंगे।
- इस टूर पैकेज की शुरुआती तारीख 10 फरवरी 2024 है।
- इस यात्रा के पहले दिन आप चेन्नई से गुवाहाटी की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप गुवाहाटी से चेन्नई वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)
पहला दिन
पहले दिन शाम में चेन्नई के मीनमबाक्कम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Meenambakkam International Airport) से गुवाहाटी एयरपोर्ट (Guwahati Airport) के लिए उड़ान भरेंगे। गुवाहाटी पहुंचकर होटल की ओर बढ़ जाएंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। भोजन और रात्रि गुवाहाटी में ही करेंगे।
दूसरा दिन
गुवाहाटी में अगली सुबह आप होटल में नाश्ता करेंगे। इसके बाद आप कामाख्या टेम्पल (Kamakhya Temple) के दर्शन करेंगे। कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के बाद आप शिलांग के लिए प्रस्थान करेंगे। रास्ते में उमियम लेक (Umiam Lake) और डॉन बोस्को म्यूजियम (Don Bosco Museum) का दौरा करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम शिलांग में करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन सुबह जल्दी नाश्ता कर चेरापूंजी के लिए निकल जाएंगे। मावसमाई गुफा (Mawsmai cave) और नोहकलिकाई फॉल्स (Nohkalikai Falls) का दौरा करेंगे। शाम में शिलांग वापस आएंगे। वापस आते समय एलीफेंट फॉल्स (Elephant Falls) देखने जाएँगे। भोजन और रात्रि विश्राम होटल में करेंगे।
चौथा दिन
तीसरे दिन सुबह जल्दी नाश्ता कर आप मावलिनोंग के लिए निकल जाएंगे। वहां पहुंचकर आप मावलिनोंग का दौरा करेंगे जो एशिया की सबसे क्लीन विलेज है। इसके बाद आप लिविंग रुट ब्रिज (Living Root Bridge) और डावकी लेक (Dawki Lake) देखने जाएंगे। शाम में शिलांग वापस आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम शिलांग में ही करेंगे।

पाँचवा दिन
अगले दिन सुबह नाश्ता कर होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप काजीरंगा की ओर प्रस्थान करेंगे। काजीरंगा पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम काजीरंगा में ही करेंगे।
छठा दिन
अगले दिन आप सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा करेंगे। नेशनल पार्क को घूमने के बाद आप होटल वापस आ जायेंगे। इसके बाद नाश्ता कर होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप गुवाहाटी की ओर रवाना हो जाएंगे। गुवाहाटी में होटल में चेक इन करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम गुवाहाटी में ही करेंगे।
सातवा दिन
अंतिम दिन नाश्ते के बाद आप बालाजी टेम्पल और कलाक्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद गुवाहाटी एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचकर चेन्नई के लिए उड़ान भरेंगे। चेन्नई पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।
बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट कि तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए, सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹53600, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹47500 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 44500 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹42500 और चाइल्ड विथाउट बेड में (छोटे बच्चो के लिए) 38500 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त चेन्नई से गुवाहाटी और वापसी के समय गुवाहाटी से चेन्नई के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- आप शिलांग में तीन रात, काजीरंगा में एक रात और गुवाहाटी में दो रात AC रूम में बिताएंगे।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा टूरिस्ट वेईकल टेम्पो (Tourist Vehicle Tempo) से करेंगे।
- आपको एक बार काज़ीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी करने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज के दौरान आपको छह बार सुबह का नाश्ता और छह बार रात का खाना मिलेगा।
- इस टूर के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर मैनेजर (IRCTC Tour Manager) की सुविधाएं मिलेंगी।
- उपरोक्त सेवाओं के लिए जीएसटी (GST) कर आदि लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- दर्शनीय स्थलों के एंट्री टिकट आपको खुद खरीदने होंगे।
- आपको टूर के दौरान किसी भी दिन दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा।
- यदि आप किसी भी प्रकार के स्थानीय वाहन का उपयोग करते है तो आपको उसके लिए पे करना होगा।
- यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, टिप, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।