IRCTC package for J & K
अगर आप अभी मुंबई में रह रहे हैं और मुंबई की माया से कहीं दूर जाकर एक वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए रिलीजियस टूर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जहां आप खुद को ट्रीट देने के साथ ही अपने मन को भी एक अच्छा ब्रेक दे सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे पैकेज के बारे में बता रही हूं।
आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में
- यह पैकेज तीन दिनों और दो रातों का होगा।
- इस पैकेज का नाम है ‘माता वैष्णो देवी’ (MATA VAISHNODEVI)।
- इस यात्रा की शुरुआती तारीख 15 मार्च 2024 है।
- इस पैकेज के तहत आप कटरा और माता वैष्णोदेवी की दौरा करेंगे।
- इस यात्रा के पहले दिन आप मुंबई से जम्मू की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप जम्मू से मुंबई वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर
पहला दिन
पहले दिन दोपहर में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम तक जम्मू पहुंचकर कटरा में अपने होटल की ओर रवाना हो जाएंगे। रात्रि भोजन तथा विश्राम होटल में करेंगे।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद, माता वैष्णो देवी तीर्थ के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे। माता वैष्णो देवी तीर्थ के दर्शन के बाद वापस होटल आयेंगे। भोजन तथा रात्रि विश्राम कटरा में ही करेंगे।
तीसरा दिन
अंतिम दिन आप सुबह नाश्ते के बाद कटरा के जगहों को घूमेंगे। शाम में होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद जम्मू की ओर बढ़ेंगे। जम्मू एयरपोर्ट पहुंचकर मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। मुंबई पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹28000, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹25000 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 24600 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹23500, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹23200 और चाइल्ड विथाउट बेड (छोटे बच्चो के लिए) में 21800 रुपए पे करने होंगे।
इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त मुंबई से जम्मू और वापसी के समय जम्मू से मुंबई के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी बस से करेंगे।
- इस पैकेज के तहत आपको दो बार सुबह का नाश्ता और दो बार रात का खाना मिलेगा।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- आप कटरा में दो रात में बिताएंगे।
- उपरोक्त सेवाओं पर जीएसटी लगेगा।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
- यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
- इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
- भोजन पहले से निर्धारित है और मेनू का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
- यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
- यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।