Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Feeder service is now available for Namo Bharat Rapid Rail

देश के सबसे पहले रैपिड रेल का उद्घाटन हो चुका है। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन किया गया था। फिलहाल नमो भारत ट्रेन की सुविधा साहिबाबाद से दुहाई के बीच के लिए ही उपलब्ध है।आपको बता दे की साहिबाबाद से दुहाई तक पांच स्टेशन होंगे जिनका नाम है साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधार, दुहाई और दुहाई डिपो। लेकिन आने वाले दिनों में नमो भारत ट्रेन की सर्विस बढ़ाई जाएगी और यह ट्रेन दिल्ली मेरठ कॉरिडोर के पूरे नेटवर्क को कवर करेगी, जो की 82 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली में मेरठ कॉरिडोर में टोटल 25 स्टेशन होंगे।

नमो भारत भारत का सबसे पहले रैपिड रेल सर्विस है और यहां के स्टेशन भी बहुत ही हाईटेक और प्रीमियम क्वालिटी के हैं। एनसीईआरटीसी ने इसी सर्विस को और भी बेहतर बनाने एक और घोषणा कर दी है। बहुत ही जल्द नमो भारत ट्रेन के हर एक स्टेशन पर आपको इलेक्ट्रिक फीडर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
नमो भारत के स्टेशन से तीन से चार किलोमीटर के दायरे के लिए आराम से फीडर सेवा उपलब्ध हो जाएगा, जिसमें ऑटो और इलेक्ट्रिक बसेज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर फीडर सर्विस के चार्ज की बात करें तो यह दूरी के हिसाब से वेरिएबल हो सकता है। साहिबाबाद से अगर आप नोएडा सेक्टर 62, वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली जैसे इलाकों तक जाने के लिए अगर इलेक्ट्रिक ऑटो का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको शेयरिंग में ₹20 और रिजर्व में ₹100 तक का चार्ज आ सकता है। हालांकि अगर दूरी ज्यादा होगी तो किराए में भी फर्क देखने को मिलेगा।

आपको यह भी बता दे की डीटीसी ने भी साहिबाबाद स्टेशन तक के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। डीसी की घोषणा के अनुसार, आनंद विहार से साहिबाबाद स्टेशन तक के लिए इलेक्ट्रिक बस की सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। आपको बता दे की हर 20 मिनट में आनंद विहार से साहिबाबाद स्टेशन के लिए बस की सर्विस स्टार्ट की जाएगी। अगर इन बसों की टाइमिंग की बात की जाए तो सुबह के 6:20 पर सबसे पहली बस आनंद विहार से साहिबाबाद के लिए रवाना होगी जबकि, आखिरी बस रात के 9:35 पर आनंद विहार से खुलेगी। वहीं अगर साहिबाबाद से आनंद विहार तक की बात की जाए, तो साहिबाबाद से 7:05 पर आपको पहली बस मिल जाएगी। वही रात के 10:20 पर साहिबाबाद से आनंद विहार के लिए अंतिम बस खुलेगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *