आप लोग भी सांसारिक कामकाजी जीवन, पारम्परिक परेशानियों से बचने की तालाश में है? निश्चित रूप से कौन व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जो इन सब से छुटकारा पाकर कुछ समय के लिए शांतिपूर्ण स्थान में जाना चाहे? दिल्ली नामक भाग-दौड़ वाले शहर से कुछ राहत पाना चाहते है, और अपने वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं। तो अपने परिवार या दोस्तों के ग्रुप के साथ आप दिल्ली एनसीआर के पास इन शांत, ऑफबीट , ड्रीमी महल या शानदार स्टे करने वाली हवेलियों में जरूर जा सकतें हैं।

हवेली धरमपुरा –
दिल्ली के दिल में स्थित चांदनी चौक में हवेली धरमपुरा जो रोमांस की मांद भी है। यह हवेली आपको रॉयलिटी का एहसास दिलाने के लिए बेहद आलिशान है। इस हवेली में झरोका कमरे और दीवान-ए-खास है जो आपको मुग़ल युग के समय का पूरा फील देंगे। आप इस रिसॉर्ट में मल्टी क्विजीन रेस्टोरेंट में विश्व स्तरीय रसोइया द्वारा बनाए गए मुँह में पानी लाने वाले व्यंजनों का आनंद लेते हुए ,लाइव पारम्परिक संगीत और नृत्य प्रदर्शन देख सकते हैं। गर्मियों के समय आप यहां स्विमिंग पूल में डुबकी लगा के मज़े कर सकते है। इसके आस पास आप लाल किला, क़ुतुब मीनार जैसे प्रमुख स्मारकों की पैदल यात्रा कर सकते है।

तिजारा फोर्ट पैलेस –
यह क़िला महल दिल्ली से लगभग ढ़ाई घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। परंपरा और आधुनिकता का एक आदर्श मिश्रण, यह महल अपने चारों ओर हरे-भरे जंगलों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।आपको इस पैलेस के प्रत्येक कमरे से आंतरिक खूबसूरत आँगन और आसपास का दृश्य दिखाई देंगा ।आप यहां किले के चारो और हरे-भरे बगीचों में प्रकृति की सैर का लुत्फ़ उठा सकते है। घूमने के लिए यहां आपको तिजारा जैन मंदिर, अलवर शहर के बाजार और टाइगर सफारी के लिए सरिस्का राष्ट्रीय उद्द्यान जैसी जगह मिलेंगी। जहाँ आप पूरा फन कर सकतें है।

लोहागढ़ फोर्ट –
यह फोर्ट जो कुकास राजस्थान में स्थित है , दिल्ली से कुछ घंटो की ड्राइव पर स्थित है। भरतपुर के सिनसिनवार्स से सीधे आते हुए, इस रिसोर्ट का हर कार्नर एक किंगडम जैसा लगता है। इसके प्रत्येक कमरे को आकर्षक ढंग से सजाया गया है ताकि कमरे के हर हिस्से से शाही अनुभव महसूस हो सकें। यहां दो ऐसे प्रमुख रेस्टोरेंट है जो हर स्वाद को तृप्त करने के लिए स्वादिष्ट पारम्परिक और कंटेम्पोररी भोजन प्रदान करते हैं।
नीमराना फोर्ट पैलेस –
अरावली की पहाड़ियों पर दिल्ली से लगभग दो-ढाई घंटे की दूरी पर स्थित नीमराना किला भारत की सबसे ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इस फोर्ट को अब होटल के रूप में भी इस्तमाल किया जा रहा है। यह किला अपार सौंदर्य का प्रतीक है। यह राजसी किला पहाड़ी के ऊपर 10 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करता है, जो राजस्थानी रोजगार और आधुनिक शैली के आंतरिक मिश्रण को दर्शाता है। जिसे अब एक लक्ज़री रिसोर्ट में बदल दिया है जिसके चार और हैंगिंग गार्डन, दो पूल और खूबसूरत कमरे मौजूद है। शानदार, रोमांटिक और आनंद से भरा नीमराना किला नीमराणा में घूमने और के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अपनी छुट्टियों के कुछ दिन बिताने के लिए नीमराना सबसेअच्छा स्थान हो सकता है, जहां आप आपकी लाइफ के कुछ पल सुखद माहौल में व्यतीत कर सकते हैं।
राज निवास पैलेस –

राज निवास पैलेस जिसे धौलपुर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बेहतरीन विरासत होटल है, जो शाही सुइट्स और लक्ज़री विला प्रदान करता है। यह महल मोज़ेक दीवारों और कलाकृतियों के साथ सभी आधुनिक सुविधाएं और सौंदर्य वास्तुकला प्रदान करता है। यहां आप घुड़ सवारी का अनुभव भी ले सकते हैं। यह लाल बलुआ पत्थर का महल वीरता और वैभव की यादों को रौशन करता है। इसको पर्यटकों के लिए पहले से अधिक शानदार और चमकदार बना दिया गया है। इसलिए अब ज्यादातर लोग वीकेंड्स पर यहां अपना बेस्ट टाइम स्पेंड करने आते है।