Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Good news for Ram devotees: IRCTC released “Ramayan Yatra”

IRCTC ने 7 अप्रैल को 18 दिन की "रामायण यात्रा"(Ramayan Yatra) के लिए शेड्यूल जारी किया है जिसमें यात्रा दिल्ली सफ़दरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी | इस यात्रा के दौरान श्री राम के जीवन से जुड़ी बहुत-सी जगहों का दौरा करवाया जाएगा जिसमें अयोध्या, प्रयागराज, और उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत और अन्य राज्यों के स्थान भी शामिल होंगे | इस यात्रा का आनंद यात्री भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से ले सकेंगे|

IRCTC के अनुसार ट्रेन की पहली डेस्टिनेशन अयोध्या होगी जहाँ यात्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर जाएंगे और सरयू आरती देख सकेंगे | ट्रेन के इस 18 दिन के दौरे में नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, भद्राचलम, नागपुर आदि को कवर किया जाएगा |

Good news for Ram devotees: IRCTC released "Ramayana Yatra"


बता दें भारतीय रेलवे ने ‘देखो अपना देश'(Dekho apna Desh) और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत'(Ek Bharat Shreshth Bharat) के विज़न को बढ़ावा के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने की पहल की है |
भारतीय रेलवे के अनुसार ये ट्रैन टूर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रैन में होगा जिसमे सभी तरह की आधुनिक सुविधा यात्रियों को मुहैया करवाई जाएँगी |

Good news for Ram devotees: IRCTC released "Ramayana Yatra"


सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन में तकरीबन 132 लोग सवार होंगे जो 2 श्रेणियों में बंटे होंगे – 2 AC के लिए यात्रियों को लगभग 83000 और 1AC के लिए लगभग 1.2 लाख का भुगतान करना होगा | इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए या औरअधिक जानकारी के IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ को विजिट कर सकते हैं |

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *