Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

शादी से पहले हर दूल्हे को ज़रूर जाननी चाहिए ये 5 ग्रूम मेकप टिप्स!

 ग्रूम मेकप टिप्स

सेटिंग्स स्प्रे से बालों को फाइनल टच दें

हालांकि लड़कों के बाल बहुत ज्यादा बड़े नहीं होते पर ये उनके लुक को बेस्ट बनाने का सबसे खास हिस्सा होता हैं क्योंकि लड़के की पर्सनैलिटी, उसका लुक, उसका फेस कट कैसा दिखेगा, यह डिपेंड बालों पर ही करता है तो शादी वाले दिन लड़कों को अपने बालों में कंघी करने के बाद उन पर हल्का सा स्प्रे जरूर करना चाहिए इससे उनके बाल 24 घंटे तक बिल्कुल सेट रहते हैं, जिसे न केवल उनकी फोटोस अच्छी आती है बल्कि वह खुद भी एक स्मार्ट पर्सनैलिटी लगते हैं।

लाइट कॉन्टूरिंग बहुत जरूरी है 

लड़कों के फेस पर ज्यादा मेकअप नहीं करना पड़ता है पर कॉन्टूरिंग करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये न केवल दूल्हे के लुक्स को स्मार्ट बनाता है। बल्कि इससे दूल्हे की तस्वीरें बहुत क्लियर आती है क्योंकि अगर आपके फेस पे किसी भी तरीके के स्पॉट है तो कॉन्टूरिंग से वह कवर हो जाते है। जिससे आपका फेस शाइन करने लगता है।(दी का दिन सिर्फ़ ब्राइड्स के लिए ही खास नहीं होता बल्कि दूल्हे के लिए भी बहुत खास होता है।)

 ग्रूम मेकप टिप्स

लिप बाम जरूर लगाएं

अक्सर शादियां सर्दियों के समय ही होती है जिसकी वजह से होंठ बहुत सूखते हैं। जो दिखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते खासकर शादी के समय अगर होंठ सूखे हुए नजर आएंगे तो वह अच्छे नहीं लगेंगे। इसलिए प्लेन या हल्के टिंट वाला लिप बाम जरूर लगाएं। जिससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएं और वह दिखने में भी अलग से हाईलाइट ना हो

आंखों का हल्का सा टच अप

हालांकि आंखों पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि लड़कों को बहुत हैवी मेकअप की मेकअप की जरूरत नहीं होती है, पर जैसे फेस से स्पॉट हटाने के लिए कॉन्टूरिंग की जरूरत होती है। वैसे ही आंखों को निखारने के लिए उनका हल्का सा टच अप करना बहुत जरूरी होता है।

आइब्रो को सेट करें

इन सबके साथ आइब्रो को सेट करना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना आइब्रो सेट किए। आंखों का टच अप नहीं किया जा सकता। और जहां जहां आइब्रो में गैप होते  है बस उसको फिल करना होता है। आइब्रो सेट होने के बाद फेस को एक शेप मिल जाती है, जिससे चेहरे में कोई भी अधूरापन नहीं लगता और चेहरा बहुत क्लीन एंड क्लियर सा नजर आता है।

 ग्रूम मेकप टिप्स

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *