लहंगे: क्या आप इस वेडिंग सीज़न में कुछ हल्का-फुल्का नहीं बल्कि एक हैवी लहंगा पहनना चाहती हैं? लेकिन दिक्कत ये है कि आपको समझ ही नहीं आ रहा कि कौन-सा लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। क्योंकि सच कहें तो 90s से लेकर आज तक लहंगों की न जाने कितनी डिज़ाइन्स लॉन्च हुई तो ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि जो लहंगा हम पहन रहे हैं वो ट्रेडिंग तो हैं? आपकी इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए फ़ाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल लेकर आया है आपके लिए कुछ यूनिक लहंगा स्टाइल्स।

घेर वाला लहंगा
इस लहंगे में नीचे की तरफ़ बहुत ज़्यादा घेरा होता है। जिससे चलते या घूमते वक्त इसका गोल फैलना इतना खूबसूरत लगता है कि मानो खुद किसी राज्य वंश की राजकुमारी धरती पे आ गई हो। इसके साथ-साथ जब आप इसे पहनकर एंट्री लेंती है तो आपका लहंगा खुदवाखुद सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।(न्हें पढ़ने के बाद आपको बिल्कुल भी कन्फ्यूज़न नहीं रहेगा)

पैनल वाला लहंगा
पैनल लहंगे में कई लंबी लंबी पट्टियाँ जोड़ी जाती हैं, जिससे लहंगे को परफेक्ट फ्लो और फुलनेस मिलता है। जितने ज़्यादा पैनल, उतना ज़्यादा फ्लो और उतना ही ज्यादा प्रीमियम लुक और इस लहंगे की सबसे खास बात ये है कि ये हमेशा ही ट्रेंड में रहते है जिससे आप इसे किसी भी ओकेशन पे पहन सकती हैं।

मरमेड या फिशटेल लहंगा
मरमेड या फिशटेल लहंगे ऊपर से फिट और नीचे घुटनों के पास जाकर फैल जाते है। आमतौर पर यह लहंगा आपके फिगर को बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाता है। क्योंकि ये इतने सुंदर होते है कि आप खुद को इसे पहनने से नहीं रोक पाएंगे।

शरारा स्टाइल लहंगा
शरारा स्टाइल आमतौर पर वह लहंगे होते है जिनमें लहंगे की जगह शरारे जैसे चौड़े, भारी फ्लेयर वाले प्लाज़ो होते हैं, जिनसे आपका लुक ट्रेंडी और मॉडर्न दिखता है, और क्योंकि ये आज कल बहुत ट्रेंड में चल रहे है तो अक्सर आपको इनकी नई नई डिजाइन देखने को मिल जाती हैं।

जैकेट स्टाइल लहंगा
लहंगे के ऊपर लंबी कोटि या शॉर्ट जैकेट पहनने से आपका पूरा लुक रॉयल बन जाता है। यह डिजाइन आपको एक इंडो–वेस्टर्न लुक देती है। जिसमें आप इंडियन लहंगे पर वेस्टिन वेस्टर्न का तड़का लगाते है। जो न सिर्फ आपको एक स्टाइलिश लुक देता है बल्कि आप इसमें कंफर्टेबल भी रहती हैं।

लेयर्ड लहंगा डिज़ाइन
लेयर्ड लहंगे में एक के ऊपर एक कई परतें होती हैं। जो चलते हुए अलग–अलग मूव करती हैं, जो लुक को बहुत ग्रेसफुल बनाती हैं। क्योंकि लहंगा पहने का मजा ही तब है जब वो फुल फ़्रेयरदार हो अदरवाइज इन लहंगो की ओरिजनेलिटी ही खत्म हो जाती है।

रफ़ल लहंगा डिज़ाइन
बड़ी–बड़ी रफ़ल्स इस लहंगे को ड्रामैटिक और सुपर मॉडर्न लुक देती हैं। इसलिए जब भी आप इस लहंगे को पहनती है तो आपको बिल्कुल एक्ट्रेस वाला फील आता है जैसे कि आप ही किसी फिल्म की मुख्य किरदार हों!

कैप स्टाइल लहंगा
कैप स्टाइल लहंगा बेसिकली वो लहंगा होता है जिसमें लहंगे के ब्लाउज के ऊपर कैप पहनी जाती है ब्लाउज़ के ऊपर हल्की सी कैप पहनने से पूरा आउटफिट प्रिंसेस और रॉयल दोनों फील देने लगता है, साथ ही इस लहंगे में भारी दुपट्टा लेने की जरूरत नहीं रहती पड़ती जिसे आप कंफर्टेबल हो कर कोई भी फंक्शन अटेंड कर सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा डिज़ाइन
प्रिंटेड लहंगा लाइटवेट्रेड और कंफर्टेबल होते है क्योंकि इनमें एंब्रॉयडरी का काम कम होता है जिस कारण ये और लहंगो की तुलना में हल्के होते है। इन लहंगो में खूबसूरत फ्लोरल वाली डिजिटल और एथनिक प्रिंट को किया जाता हैं जिससे यह हर फंक्शन के लिए परफेक्ट बन जाते है।
