बनारसी ट्रेंड: भारत देश यहां की खूबसूरत साड़ियों के लिए भी जाना जाता है जिसमें से कई सदियों को तो GI टैग भी मिला हुआ है और उन्हीं में से एक है ये GI टैग वाली बनारसी साड़ी। बनारसी साड़ी एक ऐसी साड़ी है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। हालांकि बीच में एक ऐसा दौर जरूर आया था जब इसकी लेनदेन कम हो गई थी। पर पूरी तरह से ये तब भी खत्म नहीं हुई थी। समय बदला और यह फिर से ट्रेड पे आ गई। महिलाएं इसे पहनना बहुत पसंद करती हैं इसकी डिजाइन, इसपे हुई कारीगरी उसको अपने आप में ही एक अद्भुत संरचना बनाती है। इतनी खूबियों को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल लाया है बनारसी साड़ी की कुछ ऐसी खास बातें जिन्हें पढ़ने के बाद आपका इस बनारसी साड़ी को लेने का मन ही कर जाएगा।

असली जरी का काम
बनारसी साड़ी इसलिए भी मशहूर है क्योंकि इस पर गोल्ड और सिल्वर के असली धातु के धागों से कढ़ाई की जाती है। और जिस वजह से इस साड़ी को पहनकर आप कितनी भी दूर क्यों न खड़े हो यह दूर से भी पास जितनी ही साइन करेगी और साथ ही कितना भी समय क्यों ना हो जाए इसकी चमक ठीक वैसे ही रहती है जैसी आपने खरीदी थी। यही कारण है कि अक्सर इन साड़ियों को किसी हैवी ओकेशन पर ही पहना जाता है या दिया जाता है। जैसे की शादी पे। क्योंकि यह साड़ियां एक लंबे अरसे तक खुद को संभाले रखती हैं और क्योंकि ये सबसे मशहूर साड़ियों में से एक हैं इसलिए मार्केट में इनकी डुप्लीकेट भी बहुत आती हैं इसलिए इस डुप्लीकेट साड़ियों से आप जरूर बच कर रहें। इसे पहचानने का एक बहुत खास तरीका है, असली बनारसी साड़ी के धागों को खुरचने पर पीला यह सिल्वर रंग दिखेगा तो वह बनारसी साड़ी है वही अगर कड़ाई की परत निकल जाती है तो समझ लो कि वो बनारसी साड़ी की कॉपी है।

वजन और फिनिशिंग
इसके साथ ही यह साड़ियां आम साड़ियों से काफी भारी होती है और इसी वजह से तो अक्सर महिलाएं इन्हें डेली वेयर पर पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। बल्कि इन्हें हमेशा स्पेशल ओकेशन के लिए बचा कर रखा जाता है। ताकि जब वह स्पेशल ओकेशन आए तब उस साड़ी को पहन सके और इनका दिल छू जाने वाला लुक सामने आए।(ऐसी खास बातें जिन्हें पढ़ने के बाद आपका इस बनारसी साड़ी को लेने का मन ही कर जाएगा।)
बुनाई और पैटर्न
बनारसी साड़ी की बुनाई आम साड़ीयों से बिल्कुल अलग होती है क्योंकि यह बुनाई बहुत बारीकी से की जाती है जिसे करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है! इसकी बुनाई इतनी बारीक होती है कि आप इसे सीधे और उल्टे दोनों तरफ से बहुत साफ तरीके से देख सकते हैं। असली साड़ी की पहचान करने का यह तरीका भी सबसे बेस्ट है क्योंकि असली साड़ी में पैटर्न दोनों तरफ से साफ नजर आते हैं जबकि मशीन से बनी नकली साड़ियों की पीछे की तरफ धागों की उलझन या अधूरी डिजाइन नजर आती है।
