Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Culture Food Lifestyle

कुकीज़ का क्रेज़: हर बाइट यादगार, लोग इनकी खुशबू, क्रंच और स्वाद को आज भी दिल से महसूस करते हैं!

कुकीज़ का क्रेज़

कुकीज़ का क्रेज़

चॉकलेट चिप कुकीज़

सबसे पहले बात करते हैं चॉकलेट चिप कुकीज़ की जिन्हें कुकीज़ की दुनिया की क्वीन कहा जाता है। इनका इतिहास लगभग 1930 के दशक में अमेरिका से शुरू हुआ, जब रूथ वेकफील्ड नाम की एक महिला ने गलती से बिस्किट के आटे में चॉकलेट के छोटे पीस मिला दिए और सोचा कि चॉकलेट पिघलकर पूरे आटे में फैल जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ और छोटे-छोटे चिप्स के रूप में बनी रही। उसी दिनदुनिया ने पहली चॉकलेट चिप कुकी का स्वाद चखा। आज ये कुकीज़ दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुकीज़ हैं। इनका टेक्सचर बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बेहद च्यूई होता है, जो इन्हें एकदमपरफेक्ट बनाता है। बच्चा हो या बड़ा, पार्टी हो या टिफिन ये हर जगह फिट हो जाती हैं। पिघलते चॉकलेट चिप्स इतनी मिठास लाते हैं कि मूड अगर कितना भी खराब हो, एक बाइट सब ठीक कर देती है। इन्हें बनाना भी आसान है मैदा, बटर, चीनी, एग और चॉकलेट चिप्स और हो गई तैयार खुशियों की गर्म प्लेट। आज तो वाइट चॉकलेट चिप, डार्क चॉकलेट चिप, डबल चॉकलेट और कुकिंग विद नट्स जैसे ढेर सारे वेरिएशन भी उपलब्ध हैं।(कुकीज़, नाम सुनते ही दिल में एक मीठी मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है।)

चॉकलेट चिप कुकीज़

पीनेट बटर कुकीज़

पीनेट बटर कुकीज़ की, जो हेल्थ और टेस्ट का पैकेज हैं। मूंगफली और मक्खन का कॉम्बिनेशन एक ऐसा स्वाद पैदा करता है जो एक बार खाने के बाद भूलना मुश्किल हो जाता है। पहले ये कुकीज़ अमेरिकन हाउसहोल्ड में ऊर्जा देने वाले स्नैक के रूप में बनाई जाती थीं, लेकिन आज भारत में भी जिम जाने वाले या हाई प्रोटीन स्नैक चाहने वाले लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इनका टेक्सचर हल्का क्रंबली but melt in mouth होता है और स्वाद में नट्टी, हल्का सॉल्टी और स्वीटनेस का खूबसूरत बैलेंस होता है। बेक करने से पहले इनके ऊपर जो फोर्क से क्रॉस डिजाइन बनाया जाता है, वह इनकी पहचान बन चुका है। ये कुकीज़ एनर्जी बार का काम भी करती हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और पौष्टिक तत्व मौजूदहोते हैं। चॉकलेट डालकर, ओट्स जोड़कर या सी-सॉल्ट स्प्रिंकल करके इन्हें और भी क्लासी बनाया जा सकता है। इस कुकी का फायदा़ ये भी है कि डायबिटिक या फिटनेस फोकस्ड लोग शुगर फ्री या व्होलव्हीट वर्ज़न भी बना सकते हैं

पीनेट बटर कुकीज़

ओटमील किशमिश कुकीज़

ओटमील किशमिश कुकीज़ का, जिसे दिल से हेल्थी लोगों की पसंद कहा जाता है। आज के समय में जब लोग हेल्थ और फिटनेस को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं, तब ये कुकी उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो कैलोरी की चिंता करते हुए भी मीठे से दूरी नहीं बना पाते। ओट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है और एनर्जी देता है। किशमिश इसमें नैचुरल स्वीटनस जोड़ती है और चबाने में मुलायम मीठा स्वाद देती है। दालचीनी और वैनिला का हल्का फ्लेवर इसे और सुगंधित बनाता है। ओटमील किशमिश कुकीज़ मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के साथ एक शानदार ऑप्शन हैं, खासकर स्टूडेंट्स, ऑफिसगोइंग लोग और ट्रैवलर्स के लिए। लोग इन्हें टी टाइम में भी पसंद करते हैं। ब्राउन शुगर और बटर का मिश्रण इसे हल्का च्यूई बनाता है, जिससे खाने में संतुष्टि मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हेल्दी होते हुए भी टेस्ट में किसी भी मिडनाइट क्रेविंग को पूरा कर सकती है और अगर दूध के साथ खाई जाएं तो जैसे सोने पर सुहागा।

ओटमील किशमिश कुकीज़

शॉर्टब्रेड कुकीज़

शॉर्टब्रेड कुकीज़ जिन्हें कुकीज़ की रॉयल फैमिली कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बटर से भरपूर इन कुकीज़ में अद्भुत जादू है। इनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था और कभी राजा-रानियों और बड़े त्योहारों में ही इनमें शामिल होने की इजाजत थी। इनकी खासियत है बटर जितना ज्‍यादा बटर, उतना ज़्यादा melt in mouth स्वाद। इनका टेक्सचर बेहद स्मूद, मुलायम और ब्रेक होनेपर रेत जैसा सॉफ्ट लगता है, इसलिए इन्हें शॉर्ट ब्रेड कहा जाता है। कम सामग्री, बिना ज्यादा मेहनत और बिना भारी फ्लेवर के भी ये इतने शानदार और रिच स्वाद देती हैं कि हमेशा प्रीमियम लगती हैं। चाय के साथ इसका मेल ऐसा लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हों। ये त्यौहार पर गिफ्टिंग के लिए भी बेस्ट चॉइस है। आजकल इसमें लेमन, लैवेंडर, रोज़, स्टॉबेरी और चॉकलेट जैसी कई वैरायटी भी बनने लगी हैं, जो फ्रैंसीसी और ब्रिटिश बेकिंग स्टाइल का मिश्रण बनाती हैं। अगर आपको बेकिंग शुरू करनी है, तो आसान और क्लासिक स्टार्ट शॉर्टब्रेड से बेहतर कुछ नहीं।

शॉर्टब्रेड कुकीज़

स्निकरडूडल्स

स्निकरडूडल्स की, जो शायद दुनिया की सबसे खूबसूरत खुशबू वाली कुकीज़ हैं। स्निकरडूडल्स का नाम जितना मज़ेदार है, उतना ही इसकी कहानी भी। कहा जाता है कि इसका नाम जर्मन भाषा से आया है, पर आज ये अमेरिका और यूरोप में सबसे लोकप्रिय दालचीनी कोटेड कुकीज़ हैं। ये कुकीज़ नरम, फूली हुई और हल्की क्रंची होती हैं। चीनी और दालचीनी की कोटिंग इनमें एक जादुई सुगंध भर देती है, जो बेकिंग शुरू होते ही पूरे घर में फैल जाती है और लगता है जैसे सर्दियों का मौसम, गर्म चूल्हा और मीठा आलस एक साथ उतर आया हो। इनका टेस्ट बेहद कम्फर्टिंग होता है जैसे हर बाइट में एक मीठी गर्माहट। इन्हें खासकर सर्दियों और क्रिसमस के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। स्निकरडूडल्स बच्चों को भी खूब भाती हैं, क्योंकि इनमें नट्स या भारी चॉकलेट की जगह हल्की फुल्की मिठास होती है।

स्निकरडूडल्स

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *