बर्फबारी किसे पसंद नहीं? बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बर्फबारी बहुत ही पसंद आती है। और आए भी क्यों ना, यह होता ही इतना खूबसूरत है कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेता है। अगर आप भी बर्फबारी देखना पसंद करते हैं और इस सर्दी में किसी हिल स्टेशन जाने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशनों (Places to Visit for Snowfall) के बारे में जहां आप बर्फबारी की खुबसुरती से एंजॉय कर सकते हैं।
- पहलगाम (Pahalgam)
- गुलमर्ग (Gulmarg)
- शिमला (Shimla)
- सोलन वैली (Solan Valley)
- कुफरी (Kufri)
- सोनमर्ग (Sonmarg)
1. पहलगाम (Pahalgam):
अगर आप भी केसर के नीले खेतों को देखना चाहते हैं तो पहलगाम इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। पहलगाम अपने केसर के खेतों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां के केसर के नीले बागान और पहाड़ों पर उगे हुए ऊंचे ऊंचे पेड़ किसी भी पर्यटक का मन मोह लेने में सक्षम हैं। पहलगाम में स्थित बेताब घाटी, अरु घाटी और शेषनाग देखने लायक जगह है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ के पवित्र घाटी के लिए यात्रा पहलगाम से ही शुरू होती है।

2. गुलमर्ग (Gulmarg):
जम्मू कश्मीर राज्य का गुलमर्ग शहर चारों ओर से बर्फीली पहाड़ियों, जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर ऊपर है। अगर आपको दूर दूर तक फैली बर्फ की पहाड़ियां पसंद है तो आप गुलमर्ग का रुख कर सकते हैं। यह शहर इतना खूबसूरत है कि यहाँ बॉलीवुड के कई फिल्मों के सीन की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां आप अपने इंटरटेनमेंट के लिए कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, और स्कीइंग के मजे ले सकते हैं। हर साल सर्दियों में यहां पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। क्योंकि लोग इस समय बर्फबारी को देखने के लिए इस शहर का रुख करते हैं। इसके अलावा कपल्स को भी यह जगह काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां की हसीन वादियां और शांत सा माहौल पर्यटकों को काफी पसंद आता है। गुलमर्ग में एशिया की सबसे ऊंची केवल कार का भी मज़ा लिया जा सकता है। अगर आप भी एडवेंचर पसंद करते हैं तो आप भी इस राइड का मजा एक बार जरूरी ले। यकीनन यह आपको बहुत पसंद आएगा।

3. शिमला (Shimla):
शिमला शब्द सुनते ही हर किसी के मन में एक खूबसूरत नज़ारा आने लगता है खासकर कपल्स के। हाँ बेशक, शोर- शराबे से दूर बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे घिरे हुए देवदार के पेड़ किसी भी पर्यटक को यहाँ एक बार आने पर मजबूर कर ही देते हैं।
शिमला की बेस्ट प्लेसेज़ की बात करे तो उनमें सबसे मशहूर जगह है माल रोड। अगर हम माल रोड को शिमला का मेन शॉपिंग सेंटर कहें तो ये गलत नहीं होगा। माल रोड शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहाँ आपको खान-पान की काफी पुरानी और मशहूर दुकानें देखने को मिल जाएँगी। जिसमें आप हिमाचल की फेमस मिठाई सिड्डू का मजा भी ले सकते हैं। जब आप माल रोड घूमने निकलेंगे तो यहाँ आपको रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, और बहुत सी अलग-अलग दुकानें भी दिखाई देंगी।

4. सोलन वैली (Solan Valley):
सोलन वैली जाने वाले रूट पे सबसे पहले आपको नेहरुकुन्द मंदिर दिखेगा जहाँ आप दर्शन करते हुए जा सकते है।और इसी रूट में एक ब्रिज आपको दिखेगा जहाँ टेंगो चार्ली मूवी की शूटिंग भी हुई थी। सोलन वैली में जगह जगह आपको एडवेंचर एक्टिविटीज होती दिखाई देंगी। पैराग्लाइडिंग और बाइक राइड जैसी बहुत सी एक्टिविटीज़ आप यहाँ कर सकते है। और अगर आप दिसंबर या जनवरी के महीने में यहाँ आएँ तो यहाँ आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी जिसमें आप बहुत सी स्नो एक्टिविटीज़ कर सकते है। सोलन वैली की खूबसूरती बेशक ही हिमालय का अहसास करा ही देती है।

5. कुफरी (Kufri)
शिमला से लगभग 10 किमी की दूरी पर है। कुफरी को एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट मन जाता है। गर्मियों में भी यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे देखने लायक होते हैं पर सबसे ज़्यदा मजा आपको यहाँ सर्दियों में आएगा क्योंकि तब आप यहाँ बर्फ का आनंद ले सकते है। यहाँ पर आपको बहुत सी एक्टिविटीज़ जैसे ट्यूब राइडिंग, हॉर्स राइडिंग और याक की सवारी करने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहाँ पर फन पार्क है जहाँ आप एडवेंचर के मजे ले सकते हैं।

6. सोनमर्ग (Sonmarg):
कश्मीर की वादियों में स्थित सोनमर्ग एक काफी खूबसूरत शहर है। बर्फ से भरे मैदानों, ग्लेशियरों और शांत झीलों वाला यह शहर हमेशा से हीं पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत और शांत है। सोनमर्ग श्रीनगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बसा हुआ शहर है। जो कि समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता, लुभावने ग्लेशियरों और जीवंत झीलों से भरा या शहर कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जो अपने खुबसुरती से हर साल हजारों भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।


Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं









